Amazon miniTV सर्विस हुई इंडिया में लांच, अब फ्री में देख सकेंगे OTT कंटेंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon ने इंडिया में अपनी फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस miniTV को पेश कर दिया है। यह सर्विस आपको अमेजॉन शॉपिंग एप्लीकेशन के अंदर ही मिलती है यानी कि आपको कोई अलग से एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करनी पड़ेगी। आप ऐप में miniTV सर्च कर सकते हैं या एप्लीकेशन की होम स्क्रीन पर जो बैनर आते हैं वहां पर आपको इस सर्विस का बैनर भी दिख जाएगा।

सर्विस के कंटेंट लाइब्रेरी में आपको ब्यूटी, फैशन, कुकिंग, कॉमेडी, और वेब सीरीज जैसी कैटेगरी मिलती है। कंपनी ने यहां आने वाले महीनों में नए और एक्सक्लूसिव वीडियो देने का भी वादा किया है अभी के लिए सर्विस पर यूट्यूब या कुछ अन्य प्लेटफार्म का कंटेंट ही उपलब्ध है। यहां आपको कुछ बड़े नाम जैसे TVF, आशीष चंचलानी, अमित भडाना, आकाश गुप्ता, हर्ष बेनीवाल, श्रुति अर्जुन आनंद, एलविश यादव, प्राजकता कोली, स्वैगर शर्मा, निशांत तंवर, तेजल कुमार, प्रेरणा छाबरा, कविता किचन, कुक विद निशा आदि देखने को मिलते हैं।

Amazon miniTV

ऐमेज़ॉन की पेश की गई नई सर्विस काफी हद तक आपको यूएस में उपलब्ध IMDb TV जैसी दिखाई पड़ती है। लेकिन miniTV सिर्फ इंडिया में ही उपलब्ध है। यह सर्विस मुख्य रूप से पिछले से पिछले साल यानी 2019 में लांच की गई फ्लिपकार्ट वीडियोस को टक्कर देने के लिए पेश की गई है जो फ्लिपकार्ट की शॉपिंग एप्स के द्वारा ही इस्तेमाल की जा सकती है।

अभी के लिए मिनी टीवी को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर अमेजॉन शॉपिंग एप के तहत इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया गया है लेकिन आने वाले महीनों में यह वेब और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध होने वाला है लेकिन कब उपलब्ध होगा इसकी कोई सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Imageथिएटर रिलीज से पहले ही सामने आया Yeh Prem Mol Liya का OTT प्लेटफॉर्म, जानें कब और कहां देखें

एक नज़र में : राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की Yeh Prem Mol Liya 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन घर बैठे ये कहां दिखेगी, ये पहले ही तय हो गया है। 18 नवंबर को आए इसके ऑफिशियल ट्रेलर को पांच दिन में 4.5 करोड़ से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और इसके थंबनेल …

ImageSamsung TV Plus इंडिया में लांच, बिना सब्सक्रिप्शन देखें डिजिटल कंटेंट

Samsung ने इंडिया में अपनी डिजिटल कंटेंट सीरीज Samsung TV Plus को लांच कर दिया है। यह एक फ्री कंटेंट सर्विस है जो Samsung Smart TV रेंज और Galaxy स्मार्टफोनो में एक्सक्लूसिव तौर पर मिलती है। सैमसंग टीवी प्लस एक ऐड सपोर्टेड सर्विस है जिसमे कोई एक्सटर्नल डिवाइस कॉन्फ़िगरेशन की जरूरत नहीं होती है। अन्य …

Imageसाल 2019 में Netflix के 15 बेस्ट अल्टरनेटिव: Amazon Prime, Disney+, Hotstar के अलावा और भी

ऑन-डिमांड विडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की बात करे तो सबसे पहले नाम आता है Netflix का, जो हमेशा से ही काफी लोकप्रिय साबित हुई है। साल 2016 में Netflix ने भारत सहित 128 देशों में अपने नेटवर्क को बढ़ाया था जो हाई-क्लास यूजर के लिए काफी बेहतर साबित होती है। Netflix में आपको काफी ओरिजिनल कंटेंट …

ImageJailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी रजनीकांत की फिल्म, जानें कब से देख सकेंगे

एक नज़र में : रजनीकांत की Jailer 2 कल यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आपको ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इसे थिएटर रिलीज के सिर्फ चार हफ्ते बाद Amazon Prime Video पर लाने की तैयारी …

ImageBlinkit अब 10 मिनट में घर पहुंचा रहा GTA 6, भारत में आधी रात के लॉन्च से ठीक पहले शुरू हुई डिलीवरी

एक नज़र में : Blinkit ने GTA 6 की डिलीवरी शुरू कर दी है, जो भारत में आज रात 12 बजे PS5 पर खुलेगा। कंपनी के CEO अलबिंदर ढींडसा के अनुसार ये सर्विस अभी 11 शहरों में है। कई इलाकों में ऑर्डर 10 मिनट में पहुंचने की बात भी बताई जा रही है। लेकिन डिब्बा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products