Samsung Galaxy J7 (2018) आ सकता है एंड्राइड ओरेओ के साथ; बेंचमार्क साईट के अनुसार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

MWC 2018 में सैमसंग ने अपने हाई-एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9+ लांच कर चुकी है। महंगे डिवाइस पेश करने के बाद लगता है कंपनी अब किफायती रेंज वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है जैसे अभी कुछ दिन पहले ही हमने रिपोर्ट था सैमसंग गैलेक्सी J8+ पर काम कर रही है उसी दिशा में एक और न्यूज़ आई है की सैमसंग की एक और डिवाइस Geekbench, एक बेंचमार्क साईट, पर देखी गयी है। जो एंड्राइड ओरेओ पर रन करेगी।

Geekbench साईट पर एक नया स्मार्टफोन देखा गया है जिसका कोड नाम SM-J737P दिया गया है, यही डिवाइस सैमसंग की आगामी गैलेक्सी J7 (2018) हो सकता है जो पिछले साल लांच किये गये गैलेक्सी J7 का अपग्रेड वर्जन हो सकता है। Geekbench पर यह डिवाइस इसके बेंचमार्क स्कोर के साथ लिस्ट की गयी है। सिंगल कोर में 1199 स्कोर तथा मल्टी-कोर में 3803 स्कोर प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़े: Samsung Galaxy S9 और S9+ द्वारा कैसे मापे अपना ब्लड प्रेशर

सैमसंग गैलेक्सी J7 (2018) स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

स्पेसिफिकेशन की बात करे तो अभी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स और अफवाहों की माने और इमेज में दी गयी जानकरी के अनुसार यह डिवाइस एंड्राइड ओरेओ पर रन करेगा तथा प्रोसेसर के रूप में 1.59GHz ओक्टा-कोर Exynos 7886 चिपसेट के साथ 2GB रैम विकल्प के साथ उपलब्ध हो सकता है।

अभी कंपनी की तरफ से कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है तो अभी इस खबर की विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं की जा सकती की यह J7 ही होगा या सैमसंग की कोई और किफायती रेंज की डिवाइस हो सकती है। लांच होने के बाद यह एक एंट्री-लेवल फोन ही भूमिका में ही कार्य करेगा। अधिक जानकारी के लिए बने रहे!!!

Xiaomi Redmi Note 5 Pro FAQ (हिंदी में): मिलेगा हर सवाल का जवाब

Related Articles

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

ImageSamsung Galaxy Unpacked Event की हुई घोषण 28 अप्रैल को उठेगा एक नए प्रोडक्ट पर से पर्दा

आज सैमसंग ने अपने अपकमिंग Galaxy Unpacked इवेंट को लेकर घोषणा कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से 28 अप्रैल को लांच इवेंट आयोजित करने वाली है। यह इवेंट आप सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर फ्री में में देख सकते है। अभी के लिए कंपनी ने लांच इवेंट में पेश होने वाली डिवाइसों के …

ImageSamsung Galaxy M31 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट: Exynos 9611 चिपसेट के साथ हो सकता है जल्द लांच

सैमसंग (Samsung) अपनी गैलेक्सी M सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। यह स्मार्टफोन Galaxy M31 हो सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को Geekbench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-M315F दिया गया है। लिस्टिंग के अनुसार यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है तो …

ImageGalaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra साथ दिखे, Samsung इस बार बदल सकता है Fold लाइनअप

Samsung के आने वाले Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Fold8 Ultra की डमी यूनिट्स की नई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इन तस्वीरों से पहली बार Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोनों का real-world comparison देखने को मिला है। तस्वीरें कोरियाई फोरम पर शेयर की गईं और बाद में भरोसेमंद टिप्स्टर Ice Universe ने भी …

ImageSamsung का छोटा फोन देगा S27 Ultra को टक्कर? Galaxy S27 Pro के कैमरे पर बड़ा लीक

कुछ दिन पहले Galaxy S27 Pro को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि Samsung इसे Ultra फ्लैगशिप के छोटे विकल्प के तौर पर ला सकती है। अब Android Headlines की एक नई रिपोर्ट में Galaxy S27 Pro को लेकर और भी बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy …

Discuss

Be the first to leave a comment.