Sony Xperia XZ3 की इमेज हुई लीक; होगा ड्यूल कैमरा सेटअप से युक्त

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सोनी हमेशा से ही अपने स्मार्टफोन को लगभग हर 6 महीने में अपग्रेड करने के लिए जानी जाती है। अगस्त 2017 में Xperia XZ1 पेश करने के बाद फरवरी 2018 में MWC 18 में Xperia XZ2 को लांच किया था। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट आई थी की सोनी एक नयी डिवाइस पर काम कर रहा है लेकिन आज लीक हुई इमेज से पता चलता है की यह Xepria XZ3 डिवाइस हो सकती है क्योकि यह काफी कुछ XZ2 से मिलती जुलती दिखाई देती है।

Sony Xperia XZ3 से जुडी जानकारी

इमेज क्रेडिट : sumahoinfo

यह भी पढ़िए: Dual SIM Dual VoLTE सपोर्ट वाले 9 बेहतरीन मोबाइल फ़ोन

अगर फोन को सामने से देखने की बात करे तो यह डिवाइस काफी हद तक XZ2 के समान ही महसूस होती है। जिससे साफ़  हो जाता है की यहाँ पर आपको पर्याप्त बेज़ेल देखने को मिल सकते है. उम्मीद यही है की यह डिस्प्ले पैनल 18:9 रेश्यो के साथ पेश किया जायेगा। पीछे की तरफ आपको LED फ़्लैश और लेज़र ऑटो फोकस के साथ 19MP+12MP का ड्यूल कैमरा सेटअप तथा सामने की तरफ 13MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

कैमरा सेटअप के नीचे आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिखाया गया है। दायी तरफ पॉवर बटन और वॉल्यूम बटन भी साफ़ तौर पर देखे जा सकते है। इसके अलावा अफवाहों को सच माने तो आगामी Xperia Z3 में आपको 5.7-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दी जा सकती है। यह डिवाइस 6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है। एंड्राइड ओरियो पर रन करने वाली डिवाइस क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट वाली 3,240mAh बैटरी से युक्त हो सकता है।

Sony Xperia XZ3 के स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

मॉडल Sony Xperia XZ3
डिस्प्ले 5.7-इंच FHD+ डिस्प्ले डिस्प्ले
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट
रैम 6GB
आंतरिक स्टोरेज 64GB/128GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरियो
प्राथमिक कैमरा 19MP+12MP ड्यूल कैमरा सेटअप, LED फ़्लैश
सेकेंडरी कैमरा 13MP
माप और भार
बैटरी 3,240mAh, क्विक चार्ज 3.0
अन्य ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, NFC,GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, IP68 वाटर एंड डस्ट रेसिस्टेंट
कीमत  अभी घोषित नहीं

 

Related Articles

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

ImageSony Xperia 2 के IFA 2019 में लांच से पहले रेंडर हुए लीक: जाने क्या हो सकती है स्पेसिफिकेशन

Sony Xperia 2 हाल ही में लीक्स को लेकर काफी चर्चा में बना हुआ है। अभी एक रिपोर्ट भी सामने आई थी यह डिवाइस IFA 2019 ट्रेड शो में पेश की जा सकती है। Sony ने पिछला Xperia 1 MWC 2019 में लांच किया था तो उम्मीद है की यह भी किसी बड़े मंच पर …

ImageHDR 10 सपोर्ट के साथ उपलब्ध बेस्ट फोन; Netflix और Amazon Prime से करे HD कंटेट स्ट्रीम

Netflix और Amazon Prime जैसी स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन आज के समय में काफी लोकप्रिय साबित हो रही है। पूरी दुनिया के साथ-साथ इंडिया में भी शहरी लोग इन् सुविधाओं का काफी इस्तेमाल कर रहे है। यह एप्लीकेशन अपने यूजर को उसकी पसंद के हिसाब से कंटेंट उपलब्ध करवाते है जो इनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण है। …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

Discuss

Be the first to leave a comment.