Sony Xperia 2 के IFA 2019 में लांच से पहले रेंडर हुए लीक: जाने क्या हो सकती है स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Sony Xperia 2 हाल ही में लीक्स को लेकर काफी चर्चा में बना हुआ है। अभी एक रिपोर्ट भी सामने आई थी यह डिवाइस IFA 2019 ट्रेड शो में पेश की जा सकती है। Sony ने पिछला Xperia 1 MWC 2019 में लांच किया था तो उम्मीद है की यह भी किसी बड़े मंच पर ही लांच किया जायेगा। Sony IFA 2019 में 5 सितम्बर को एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर रही है तो वही पर यह डिवाइस शो-केस होगी। तो चलिए एक बाद डिवाइस से जुड़े लीक और रेंडर पर नज़र डालते है।

यह भी पढ़िए: Realme चीन में 5 सितम्बर को लांच करेगी नयी Realme Q सीरीज

Sony Xperia 2 के फीचर

रिपोर्ट्स के अनुसार Sony Xperia 2 में आपको 6.1-इंच की डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन (1080×2520), AMOLED डिस्प्ले पैनलम HDR डिस्प्ले सपोर्ट के साथ मिलेगी। उम्मीद यही की जा रही है की इस डिवाइस में आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट भी देखने को मिल सकती है।

Sony Xperia 2

लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ यहाँ 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया जा सकता है। इसके अलावा पीछे की तरफ आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप दिए जाने की भी सम्भावना है। इस कैमरा सेटअप में आपको 12MP के तीन सेंसर देखने को मिल सकते है जिनमे एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर होगा तथा एक 2x ऑप्टिकल ज़ूम लेंस होगा। इसके अलावा आपको साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर, डेडिकेटेड कैमरा बटन जैसे कुछ फीचर भी देखने को मिल सकते है।

इसके अलावा डिवाइस की कुछ लाइव इमेज भी लीक हुई है जिनको आप देख सकते है। इस से यह साफ़ हो जाता ही की रियर कैमरा थोडा उठा हुआ मिलेगा साथ ही यह फोन Black कलर ऑप्शन में आएगा। वैसे तो डिवाइस जल ही लांच होने वाली है तो 5 सितम्बर को इसके सही स्पेसिफिकेशन आपके सामने होंगे।

Sony Xperia 2 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Sony Xperia 2
डिस्प्ले 6.1-इंच AMOLED स्क्रीन FHD+, नौच डिस्प्ले, 21:9
प्रोसेसर ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855
रैम 6GB/8GB
इंटरनल स्टोरेज 128GB (512GB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई
रियर कैमरा 12MP + 12MP + 12MP
फ्रंट कैमरा 16MP (f/2.0)
बैटरी 3,500mAh
बायोमेट्रिक साइड फिंगरप्रिंट सेंसर

Related Articles

Image9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

एक नज़र में : दो हफ्ते पहले डिज़ाइन दिखाने के बाद iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 12 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात 185Hz वाली 2K स्क्रीन है, जो कंपनी के सबसे महंगे फोन iQOO 16 की 165Hz स्क्रीन से भी तेज़ है। वहीँ गेमिंग के दौरान फोन को …

ImageNokia 7.2, Nokia 6.2 और Nokia 5.2 हो सकते है 11 सितम्बर को लांच: कंपनी ने मीडिया इनवाइट किये रोल-आउट

HMD Global के स्वामित्व वाली Nokia आने नए स्मार्टफोन IFA 2019 में लांच करने वाली है। IFA 2019 बर्लिन में कल से शुरू होगा। अब खबरें आ रही है की कंपनी ने 11 सितम्बर को एक लांच इवेंट इंडिया में भी आयोजित करने का प्लान बनाया है। अगर पुरानी रिपोर्ट देखे तो कंपनी Nokia 7.2, …

ImageHuawei P40 होगा ड्यूल पंच होल डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा के साथ लांच: लीक रेंडर से हुआ खुलासा

Huawei से जुडी जानकारी काफी दिनों से सामने आ रही थी की कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P40 पर काम कर रही है। इस P40 सीरीज के तहत कंपनी P40 और P40 Pro इन दो फ़ोनों को लांच कर सकती है। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार फोन का कैमरा सेटअप और बैक डिजाईन रेंडर से …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.