Sony Honda की फ्यूचरिस्टिक कार Afeela 1 EV इन धांसू फीचर्स के साथ सड़को पर मचाएगी धूम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

CES 2025 में जहाँ सभी कंपनी अपने शानदार गैजेट्स पेश कर रही थी, वहीँ Sony और Honda ने साझदारी में बनायी अपनी फ्यूचरिस्टिक कार Afeela 1 EV को भी पेश किया। ये एक इलेक्ट्रिक कार है, और इसे दो वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें आपको Honda की परफॉरमेंस और Sony की इनोवेटिव तकनीक का कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है। फ़िलहाल Sony Honda Afeela 1 EV की प्री बुकिंग California में शुरू हो चुकी है, आगे इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 13 Mini/13T स्पेसिफिकेशन्स लीक, मिलेगी कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के साथ तगड़ी परफॉरमेंस

Sony Honda Afeela 1 EV कीमत और उपलबधता

इस कार को दो वैरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है:

  • Afeela 1 Origin- लगभग 77 लाख रूपए
  • Afeela 1 Signature- लगभग 94 लाख रूपए

फ़िलहाल इस कार की प्री बुकिंग California में ही शुरू हुई है, और साल 2026 तक इस वैश्विक बाजार में पेश किया जा सकता है।

Sony Honda Afeela 1 EV फीचर्स और डिज़ाइन

इस इलेक्ट्रिक कार की लम्बाई 4915mm और ऊंचाई 1460mm है। कार 3018mm व्हीलबेस के साथ आती है, और इसमें 40 सेंसर और कैमरा के साथ ADAS फीचर को भी शामिल किया गया है। इस कार में आपको 21 इंच अलॉय व्हील देखने को मिलेंगे। कार में All Wheel Technology के साथ बेहतरीन क़्वालिटी के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का उपयोग किया गया है, जिससे एक सुरक्षित और आरामदायक सफर किया जा सकें।

कार में कई प्रकार के स्मार्ट फीचर्स का उपयोग किया गया है, जिनमें AI-driven Afeela Personal Assistant भी शामिल है, ये एक वॉइस एक्टिवेटिड असिस्टेंट है, जिसकी सहायता से आप सिर्फ वॉइस कमांड से कार के कई फीचर्स को मैनेज कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें नॉइस कैंसलेशन तकनीक का भी उपयोग किया गया है।

कर में LiDAR, राडार सिस्टम, और अल्ट्रा सोनिक सेंसर का भी उपयोग किया गया है। इसमें आपको 3D Motion Management System भी मिलेगा, जो रोड की कंडीशंस के अनुसार आपको एक आरामदायक सफर प्रदान करेगा। कार में encompass Level 2+ autonomous driving, in-car entertainment, spatial audio, 3D mapping, और seamless 5G connectivity जैसी Sony की तीन साल सब्सक्रिप्शन वाली प्रीमियम सर्विसेज को भी शामिल किया गया है।

इसमें 91 kWh की बैटरी का उपयोग किया गया है, और ये एक बार पूरी चार्ज होने पर 483 किलोमीटर की रेंज देती है। बैटरी 150 kW तक की फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, और इसे Tesla के सुपरचार्ज नेटवर्क के माध्यम से भी चार्ज किया जा सकता है। कार में ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग किया गया है, जो 482 bhp का आउटपुट देती है।

ये पढ़ें: CES 2025 के अभी तक के सबसे बेहतरीन गैजेट्स, करवाएंगे भविष्य की सैर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

ImageVivo V50e लॉन्च की तारीख रिवील, 10 अप्रैल को लेगा इन धांसू फीचर्स के साथ एंट्री

Vivo ने हाल ही में Vivo V50e के इंडिया लॉन्च की घोषणा की थी। इसी के साथ फोन के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की जानकारी भी सामने आयी थी। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Vivo V50e लॉन्च की तारीख रिवील कर दी है, आगे इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.