Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट ज्यादा कीमत पर अगले साल हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Qualcomm ने हाल ही में अपना Snapdragon 8 Elite चिपसेट लॉन्च किया है, जिसे बेहतर परफॉरमेंस के साथ पेश किया गया है, हालांकि इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी हो गई है, लेकिन हाल में सामने आए लीक के अनुसार कंपनी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट पर काम कर रही है, और हमें इसकी कीमत में और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, आगे इससे संबंधित सभी जानकारी नीचे बताई गई है।

ये पढ़ें: Techno Phantom V सीरीज इंडिया लॉन्च टीजर आया सामने, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट हो सकता है और भी महंगा

इसकी जानकारी साउथ कोरिया की KiPost पब्लिकेशन ने साझा की है, जिसे पहली बार @Jukanlosreve द्वारा देखा गया, और टिपस्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर भी इसकी जानकारी साझा की है। जानकारी के अनुसार कंपनी एक नए चिपसेट पर काम कर रही है, हालांकि इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, कि इसे Snapdragon 8 Elite 2 या Snapdragon 8 Elite gen 2 के नाम से पेश किया जाएगा।

पब्लिकेशन के अनुसार कंपनी इस चिपसेटबको साल 2025 में लॉन्च कर सकती है। 8 Elite की कीमत में पहले ही 20 से 30 प्रतिशत तक का हाइक देखने को मिला था, और अब ये नया चिपसेट और भी ज्यादा कीमत पर पेश किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार यदि कंपनी इसकी कीमत को बढ़ाती है, तो इस बात का कोई मतलब नहीं होगा, क्योंकि 8 Elite के मुकाबले इसमें मात्र 20 प्रतिशत ज्यादा बेहतर परफॉरमेंस मिल सकती है। कंपनी इसमें N3P प्रोसेस के लिए TSMC का उपयोग कर सकती है, और इसे भी 3nm प्रोसेस पर बनाया जा सकता है, जिससे परफॉरमेंस थोड़ा बहुत सुधार किया जा सके।

इसकी कीमत बढ़ने से फ्लैगशिप फोन्स की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल इसके बारे में इतनी ही जानकारी सामने आई है, हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

Snapdragon 8s Elite Could Launch By March Next Year: Tipster

इसके अतिरिक्त कंपनी अगले साल Snapdragon 8s Elite चिपसेट भी लॉन्च करने वाली है, जो कम परफॉरमेंस के साथ कम कीमत पर पेश किया जाएगा। इसका उपयोग ज्यादा तर मिड रेंज वाले फोन्स में किया जा सकता है।

ये पढ़ें: realme Neo 7 में मिलेगी 7000mAh की बैटरी, कंपनी के अनुसार चलेगी 3 दिनों तक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageWhatsApp पर अब Schedule होंगे मैसेज, नेट न हो तब भी तय वक्त पर पहुंचेगा, जानें तरीका

एक नज़र में : WhatsApp पर अब आप कोई मैसेज, फोटो या वीडियो पहले से तैयार करके रख सकते हैं, और वो आपके चुने हुए समय पर अपने आप चला जाएगा। इस नए फीचर (WhatsApp Schedule Message) की सबसे काम की बात ये है कि उस वक्त फोन में इंटरनेट न हो, तब भी मैसेज …

ImageSnapdragon 8s Elite लॉन्च टाइम लाइन लीक हुई, अगले साल इस फ़ोन में हो सकता है शामिल

हाल ही में Qualcomm ने अपना सबसे बेहतरीन फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite लॉन्च किया था, और अभी तक इस चिपसेट द्वारा संचालित कई फ्लैगशिप फोन्स भी लॉन्च हो चुके हैं। हाल में नई जानकारी सामने आई हैं, जिनके अनुसार कंपनी एक नए फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8s Elite पर काम कर रही है, जिसे अगले …

ImageSnapdragon 8 Gen 4 कीमत लीक हुई; जिसका असर आगामी फ्लैगशिप फ़ोन्स पर होगा

Qualcomm जल्द ही Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट को लॉन्च करने वाला है, जिसके बारे में कई लीक्स सामने आये हैं, कुछ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स के अनुसार प्रोसेसर काफी बेहतरीन परफॉर्म कर रहा है, और Apple के प्रोसेसर को भी इसने मात दे दी है, हालाँकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस चिपसेट को Snapdragon …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageOnePlus 16 चीन में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, 185Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

एक नज़र में : OnePlus ने चीन में OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए फोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की शुरूआती कीमत CNY 5,999 (करीब ₹85,846) रखी गयी है। OnePlus ने अभी इसके ग्लोबल …

Discuss

Be the first to leave a comment.