Snapdragon 8 Gen 4 कीमत लीक हुई; जिसका असर आगामी फ्लैगशिप फ़ोन्स पर होगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Snapdragon 8 Gen 4 कीमत लीक हुई।
  • कीमत में हो सकती है 20% तक की वृद्धि।
  • MediaTek Dimensity 9400 की कीमत भी सामने आयी।

Qualcomm जल्द ही Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट को लॉन्च करने वाला है, जिसके बारे में कई लीक्स सामने आये हैं, कुछ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स के अनुसार प्रोसेसर काफी बेहतरीन परफॉर्म कर रहा है, और Apple के प्रोसेसर को भी इसने मात दे दी है, हालाँकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस चिपसेट को Snapdragon 8 Elite के नाम से पेश किया जा सकता है। अभी हाल ही में Snapdragon 8 Gen 4 कीमत की जानकारी लीक हुई है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 13 ऑफिशियली टीज़ हुआ, BOE X2 डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

Snapdragon 8 Gen 4 कीमत लीक हुई

इसकी जानकारी एक चीनी टिपस्टर “Digital Chat Station” द्वारा Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है, जानकारी के अनुसार प्रोसेसर की कीमत में पिछले वर्जन के मुकाबले 20% तक की वृद्धि हो सकती है, टिपस्टर ने आगे जानकारी देते हुए बताया है, कि इसकी कीमत लगभग $190 हो सकती है, जिसका मुख्य कारण TSMC की 3nm मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बताया जा रहा है।

इसके पहले analyst Ming Chi-Kuo ने भी एक रिपोर्ट के माध्यम से साझा किया था, कि आगामी फ्लैगशिप प्रोसेसर में 20% से 30% तक की वृद्धि हो सकती है, हालाँकि कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन यदि प्रोसेसर की कीमत में वृद्धि होती है, तो हमें आगामी फ्लैगशिप फ़ोन्स की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

बात करें परफॉरमेंस की, तो Geekbench लिस्टिंग के अनुसार प्रोसेसर ने सिंगल कोर टेस्टिंग में 3,236 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्टिंग में 10,049 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है, जो A18 चिप के मुकाबले ज्यादा है।

MediaTek Dimensity 9400 की कीमत में भी होगी वृद्धि

चीनी टिपस्टर “Digital Chat Station” ने अपनी Weibo पोस्ट में Snapdragon 8 Gen 4 के साथ MediaTek Dimensity 9400 की कीमत की जानकारी भी साझा की है, जानकारी के अनुसार इसकी कीमत में भी 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। टिपस्टर के अनुसार MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट की कीमत $155 हो सकती है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 12,987 रूपए होती है।

ये पढ़ें: Funtouch OS 15 पेश हो गया है, जानें फीचर्स के साथ कौनसे डिवाइस में मिलेगा अपडेट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageOnePlus 10T की कीमत लीक, तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड; 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगा फ़ोन

हाल ही में हमने OnePlus 10T का पूरा डिज़ाइन आपके सामने पेश किया। अब इसकी कीमतों से भी पर्दा उठ चुका है। फ़ोन में ख़ासियत है 150W फ़ास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट। पहले री-प्रोडक्शन यूनिट से सीधे-सीधे इसकी लाइव इमेज यानि फोटो लीक हुईं और अब फ़ोन की कीमत। साथ ही …

Imageइसी सप्ताह लॉन्च हो सकता है Snapdragon 8 Gen 1 के साथ सबसे सस्ता फ़ोन; कीमतें लीक

कई अफवाहों के अनुसार, Moto Edge 30 Pro इसी हफ्ते भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इस फ़ोन के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा भी कर दी है, जो 24 फरवरी को है। हालांकि फ़ोन के ग्लोबल लॉन्च से पहले ही इसके पूरे स्पेसिफिकेशन और कीमतों की जानकारी लीक हो चुकी है। रिपोर्ट बताती …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

Discuss

Be the first to leave a comment.