Sennheiser CX 350BT और CX 150BT वायरलेस इयरफोन हुए इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जर्मन ऑडियो कंपनी Sennheiser ने आज इंडियन मार्किट में अपने 2 वायरलेस इयरफोन को लांच कर दिया है। कंपनी ने Sennheiser CX 250BT और CX 150BT इन-इयर वायरलेस इयरफ़ोनों को पेश किया है। इस दोनों ही इयरफ़ोनों की खासियत है इनका 10 घंटे का बैटरी बैकअप और डेडिकेटेड वौइस अस्सिस्टेंट बटन। दोनों ही इयरफ़ोनों को कुछ स्मार्ट फीचरों के साथ पेश किया है जो Sennheiser Smart Control App से इस्तेमाल की जा सकती है।

यह भी पढ़िए: Coronavirus की वजह से Google का I/O 2020 इवेंट भी हुआ कैंसिल

Sennheiser CX 350BT और CX 150 BT वायरलेस इयरफोन फीचर

दोनों ही CX 350BT और CX 150BT इन-इयरफ़ोनों में एक स्लीक और सिंपल नैक-बैंड स्टाइल डिजाईन दिया गया है। डिवाइस के साथ आप 4 अलग-अलग इयर टिप भी दी गयी है ताकि आप अपनी पसंद की फिटिंग और आइसोलेशन का आनंद उठा सके।

Sennheiser CX 150BT

यहाँ पर आपको USB टाइप C चार्जिंग पोर्ट के साथ आपको 10 घंटे का बैटरी बैकअप देखने को मिलता है। दोनों ही मॉडल में डेडिकेटेड वौइस असिस्टेंट बटन भी आता है जो Siri और गूगल अस्सिस्टेंट दोनों को सपोर्ट करता है। Smart Control App के साथ आप दोनों ही इयरफ़ोनों को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट करने के साथ अपडेट भी कर सकते है।

कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 के सपोर्ट मिलता है जिसके साथ ये एक बार में एक साथ दो डिवाइसों से भी कनेक्ट हो सकते है। इसके अलावा यहाँ ऑडियो कोडेक SBC और AAC का सपोर्ट है तो ऑडियो आउटपुट भी बहुत ही आकर्षक मिलता है।

Sennheiser CX 350BT और CX 150BT इयरफ़ोनों की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने दोनों मॉडल को ब्लैक कलर के साथ वाइट कलर में भी मार्किट में उतारा है। जहाँ पर CX 350 BT की कीमत 7,490 रुपए है वही पर CX 150BT की कीमत सिर्फ 4,990 रुपए तय की गयी है।दोनों ही मॉडलों को आप ऑनलाइन प्लेटफार्म पर Amazon, Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते है।

Related Articles

ImageRealme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, पीछे रंग बदलती लाइट और 8000mAh बैटरी

Realme ने आज भारत में अपना नया बजट 5G फोन Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹18,500 रखी गई है, और इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और पीछे की तरफ रंग बदलती AI Pulse Light जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का …

ImageLumiford U60 और U50 हुए बेहतर ऑडियो क्वालिटी के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

Lumiford ने इंडियन मार्किट में बेस्ट इन क्लास फीचर वाले 2 वायर्ड इयरफोन U50 और U60 को लांच कर दिया है। इनमें बेहतर साउंड क्वॉलिटी के साथ ही पैसिव नॉइज़ कैंसलेशन होने का दावा किया गया है। कंपनी ने युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए इस तरह के ईयरफोन लॉन्च किए हैं, जिनमे लम्बी …

ImageLumiford ने लांच किया XP70 वायरलेस इयरफोन, कीमत सिर्फ 2,599 रुपए

इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड Lumiford ने आज इंडियन मार्किट में नैकबैंड स्टाइल के अपने XP70 वायरलेस इयरफ़ोनों को लांच कर दिया है। यह इयरफोन स्लीक डिजाईन एंड मैग्नेटिक कंट्रोल के साथ आता है जो आपको लगभग 10 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। आपको बता दें कि Lumiford ने इससे पहले नए वायरलेस इयरफोन को …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.