Oppo Reno 5 Pro 5G और Enco X TWS हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साला के अंत में लांच किये जाने के बाद आज Oppo Reno 5 Pro 5G को इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है। इसके साथ ही Oppo Enco X ट्रू वायरलेस इयरफोन भी पेश किये गये है। 5G कनेक्टिविटी के अलावा यहाँ एंड्राइड 11 सॉफ्टवेयर, 64MP क्वैड कैमरा सेटअप और सुपर फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Oppo Reno 5 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Oppo Reno 5 Pro 5G
डिस्प्ले 6.5“ Super AMOLED 20:9 | FHD+: 2400×1080; PPI: 402; 90Hz
चिपसेट 7nm 2.6GHz MediaTek Dimensity 1000+Octa-core CPU
रैम एंड स्टोरेज 8GB RAM + 128GB ROM
सॉफ्टवेयर ColorOS 11.1 (एंड्राइड 11)
माप और वजन 7.6mm, 173 ग्राम
रियर कैमरा 64MP Main Camera
8MP Ultra-wide Angle Camera
2MP Macro Camera
2MP Mono Camera
फ्रंट कैमरा 32MP
कनेक्टिविटी Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.1, USB टाइप-C
बैटरी 4350mAh; 65W SuperVOOC 2.0
अनलॉक फेस अनलॉक, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Oppo Reno5 5G Pro के फीचर

ओप्पो की लेटेस्ट फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस Reno5 5G Pro में आपको सामने की तरफ पंच होल वाली 6.43-इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेसर भी देखने को मिलता है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर Dimensity 1000+ चिपसेट का इस्तेमाल किया है। फोन को मार्किट में 8GB रैम और 128GB तथा 12GB/256GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ पेश किया है।

फोन में पीछे की तरफ 64 मेगापिक्सेल वाला प्राइमरी सेंसर तथा 8 मेगापिक्सेल के अल्ट्रा-वाइड सेंसर के अलावा दो 2MP के मैक्रो और मोनो लेंस भी दिया गया है। सामने की तरफ आपको 32MP का ही सेल्फी कैमरा भी मिलता है।

Oppo Reno5 Pro में 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया है। डिवाइस आपको एंड्राइड 11 आधारित Color OS 11.1 पर रन करती हुई मिलती है। पॉवर के लिए यहाँ 4350mAh की बड़ी बैटरी 65Wफ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है।

कीमत और उपलब्धता

Oppo Enco X की कीमत 9,990 रुपए रखी गयी है जो 22 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Oppo Reno 5 Pro को 35,990 रुपए की कीमत में पेश किया है जो 22 जनवरी से फ्लिप्कार्ट, कोरोना और अन्य आउटलेट्स से खरीद सकते है।

Related Articles

ImagePanchayat Season 5 Release Date: देखने के लिए ये है सबसे सस्ता Prime प्लान

एक नज़र में : फुलेरा की पानी की टंकी पर सचिव जी, प्रह्लाद और विकास की शाम वाली बैठक देखने के लिए आपको अभी और रुकना होगा। Prime Video ने 15 नवंबर को बनराकस की फोटो वाली पोस्ट में बताया कि Panchayat Season 5 इस साल रिलीज़ नहीं होगा। लेकिन अगले ही दिन कंपनी ने …

ImageOppo Reno5A हुआ स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट और 64MP क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo ने पिछले साल चाइना में अपनी Reno 5 सीरीज को पेश किया था। कंपनी ने अब इसी सीरीज के तहत Reno5A 5G को जापान में आज लांच किया है। सीरीज के तहत आपको Reno5 और Reno5 Pro फोन इंडिया में भी देखने को मिलते है। दोनों ही डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ आते है। …

ImageOppo Reno5 K 5G हुआ स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट और 64MP क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo ने पिछले साल चाइना में अपनी Reno 5 सीरीज को पेश किया था। कंपनी ने अब इसी सीरीज के तहत Reno5 K 5G को चीन में आज लांच किया है। सीरीज के तहत आपको Reno5 और Reno5 Pro फोन देखने को मिलते है। दोनों ही डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ आते है। अब कंपनी …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.