Lumiford ने लांच किया XP70 वायरलेस इयरफोन, कीमत सिर्फ 2,599 रुपए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड Lumiford ने आज इंडियन मार्किट में नैकबैंड स्टाइल के अपने XP70 वायरलेस इयरफ़ोनों को लांच कर दिया है। यह इयरफोन स्लीक डिजाईन एंड मैग्नेटिक कंट्रोल के साथ आता है जो आपको लगभग 10 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

आपको बता दें कि Lumiford ने इससे पहले नए वायरलेस इयरफोन को लॉन्च किया था। Max N60 इयरफोन मार्किट में 1,799 रुपए में पेश किये गये थे। तो चलिए नज़र डालते है इसके फुल फीचरों पर:

Lumiford XP70 के फीचर

यह इयरफोन 160mAh की बैटरी के साथ मिलता है जो कंपनी के दावे के अनुसार 10 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक या टॉकटाइम देने में सक्षम है। यह इयरफोन सिर्फ 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें आपको माइक्रोफोन और कॉल रिसीव करने के अलावा मीडिया कंट्रोल कर लिए डेडिकेटेड बटन्स भी मिलते है।

कंपनी के अनुसार यह इयरफोन आपको बेहतर बेस साउंड के साथ आकर्षक ऑडियो एक्सपीरियंस देगा। ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी सपोर्ट की वजह से यहाँ पर आपको लम्बी कनेक्टिविटी रेंज तो मिलती ही है साथ ही आप इसको एक साथ दो डिवाइसों से भी कनेक्ट कर सकते है।

यह इयरफोन आपको 10m ट्रांसमिशन रेंज और 20Hz-20KHz स्पीकर फ्रीक्वेंसी के साथ आते है।अन्य फीचर्स की बात करें तो यह इयरफोन एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम समेत HSP, HFP, AVRCP, A2DP स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है।

Lumiford XP70 इयरफोन की कीमत

कंपनी ने XP70 इयरफोन की कीमत 2,599 रुपये रखी है। इस इयरफोन को ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है लेकिन अभी के लिए इनकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गयी है।

Related Articles

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageLumiford ने किया Max N60 वायरलेस इयरफोन लांच, मिलेगा 20 घंटे का बैटरी बैकअप

इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड Lumiford ने आज इंडियन मार्किट में नैकबैंड स्टाइल के अपने Max N60 वायरलेस इयरफ़ोनों को लांच कर दिया है। यह इयरफोन सिर्फ 23 ग्राम वजन के साथ आता है जो आपको लगभग 20 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। इसमें आपको IPX5 सर्टिफिकेशन भी मिलता है। आपको बता दें कि Lumiford ने …

ImageLumiford U60 और U50 हुए बेहतर ऑडियो क्वालिटी के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

Lumiford ने इंडियन मार्किट में बेस्ट इन क्लास फीचर वाले 2 वायर्ड इयरफोन U50 और U60 को लांच कर दिया है। इनमें बेहतर साउंड क्वॉलिटी के साथ ही पैसिव नॉइज़ कैंसलेशन होने का दावा किया गया है। कंपनी ने युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए इस तरह के ईयरफोन लॉन्च किए हैं, जिनमे लम्बी …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Discuss

Be the first to leave a comment.