OnePlus Bullets Wireless 2 इयरफोन ब्लूटूथ 5 और वार्प चार्ज के हुए साथ लांच: कीमत सिर्फ 5,990 रुपए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल OnePlus ने अपने Bullets वायरलेस इयरफोन को लांच किया था जो पहले लांच किये गये वायर्ड इयरफोन के मुकाबले ज्यादा बेहतर साबित होते है। इस साल कंपनी ने अपने वायरलेस इयरफ़ोनों के अपग्रेड वर्जन 2 को OnePlus 7 सीरीज के साथ लांच कर दिया है। तो चलिए नज़र डालते है OnePlus के इस लेटेस्ट ऑडियो डिवाइस पर:

यह भी पढ़िए: OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 हुए स्नैपड्रैगन 855 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

OnePlus Bullets Wireless 2 फीचर

OnePlus Bulltes Wireless 2 में आपको एक अच्छा फोम-फैक्टर वाला डिजाईन देखने को मिलता है को Nautilus Spiral से काफी प्रेरित है। कंपनी ने यहाँ पर दावा भी किया है की यह नए इयरफोन आपके कानों को एक अच्छी और आरामदायक ग्रिप प्रदान करेंगे।

कंपनी ने यहाँ पर कहा है की यह डिवाइस 1640 टेस्ट, एनालिसिस और एडजस्टमेंट से गुजरी है जो दर्शाती है कि कंपनी ने काफी बारीकी से इनपर काम किया है।

इयरफोन होने की वजह से डिजाईन और फिटिंग से ज्यादा जरूरी है ऑडियो आउटपुट क्वालिटी। ये  नए Bullets में आपको ट्रिपल यूनिट स्ट्रक्चर दिया गया है जो आपको एक आकर्षक सोनिक एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यह इयरफोन आपको aptXHD codec सपोर्ट के साथ मिलते है।

OnePlus ने यहाँ पर ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया है ताकि कनेक्टिविटी में कोई परेशानी ना हो। इसी के साथ  Bullets Wireless 2 में भी वार्प चार्जिंग सपोर्ट मिलता है जो इसको काफी तेज़ी से चार्ज करने में सक्षम है। कंपनी दावा  करती है की इयरफ़ोन 10 मिनट के चार्ज पर 10 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है तथा फुल चार्ज होने पर यह आसानी से 14 घंटे तक का आउटपुट दे सकते है।

दिए गये Quick Pair कण्ट्रोल के दावा यह आसानी से एक साथ 2 डिवाइसों से कनेक्ट करने के आलवा मग्नाटिक कंट्रोल्स से वन-टेप पॉज-प्ले फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप दोनों कनेक्टेड डिवाइसों के बीच में सिर्फ एक बटन दबा कर आसानी से स्विच कर सकते है।

यह भी पढ़िए: OnePlus 7 Pro रिव्यु: बेस्ट डिस्प्ले और कैमरा कॉम्बिनेशन?

OnePlus Bullets Wireless 2 की कीमत

OnePlus Bullets Wireless 2 को इंडिया में 5,990 रुपए की कीमत में पेश किया गया है।

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageLumiford ने लांच किया XP70 वायरलेस इयरफोन, कीमत सिर्फ 2,599 रुपए

इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड Lumiford ने आज इंडियन मार्किट में नैकबैंड स्टाइल के अपने XP70 वायरलेस इयरफ़ोनों को लांच कर दिया है। यह इयरफोन स्लीक डिजाईन एंड मैग्नेटिक कंट्रोल के साथ आता है जो आपको लगभग 10 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। आपको बता दें कि Lumiford ने इससे पहले नए वायरलेस इयरफोन को …

ImageOnePlus जल्द कर सकता है अपने वायरलेस इयरबड्स को लांच: Galaxy Buds और Airpods को मिलेगी टक्कर

वायरलेस इयरफोन का मार्किट काफी तेज़ी से ग्रोथ कर रहा है और लगभग सभी ब्रांड इसमें अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए काफी होड़ लगा रहे है। Apple AirPods, और Samsung के Galaxy Buds के बाद शाओमी ने चीन में अपने AirPods लांच किये, जबकि Realme 17 दिसम्बर को अपने पहले True Wirelss Earphones लांच …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

Discuss

Be the first to leave a comment.