Lumiford U60 और U50 हुए बेहतर ऑडियो क्वालिटी के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lumiford ने इंडियन मार्किट में बेस्ट इन क्लास फीचर वाले 2 वायर्ड इयरफोन U50 और U60 को लांच कर दिया है। इनमें बेहतर साउंड क्वॉलिटी के साथ ही पैसिव नॉइज़ कैंसलेशन होने का दावा किया गया है। कंपनी ने युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए इस तरह के ईयरफोन लॉन्च किए हैं, जिनमे लम्बी वायर दी गयी है।

Lumiford U50 और U60 की कीमत और उपलब्धता

नए लांच किये गये दोनों इयरफोन ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में पेश किये गये है। जहाँ U50 को 999 रुपए की कीमत पर पेश किया गया है वही U60 के लिए आपको 1299 रुपए खर्च करने होंगे।

Lumiford U60 और U50 के फीचर

कंपनी द्वारा लांच किये गये दोनों ही इयरफोन इन-इयर डिजाईन के साथ आते है। जो आपको बेहतर फिटिंग भी देते है। दोनों ही इयरफोन 20Hz से 20KHz तक की फ्रीक्वेंसी को रिस्पोंस देते है तथा इनकी सेंसिटिविटी 105dB के आस-पास मिलती है।

Lumiford के यह दोनों ही इयरफोन 3.5mm यूनिवर्सल Aux Pin के साथ आते है। डिवाइसों में पैसिव नॉइज़ कैंसलेशन और हाई बेस ड्राईव सपोर्ट भी दिया गया है। अगर वजन की बात करे तो U60 का वजन 13 ग्राम है और U50 का वजन सिर्फ 12 ग्राम है जो लम्बे इस्तेमाल में आरामदायक साबित होते है।

दोनों ही इयरफ़ोनों में आपको 1.2 मीटर लम्बी वायर भी मिलती है यानि की आप आराम से म्यूजिक का मजा उठा सकते है। इयरफ़ोनों में इन-लाइन म्यूजिक कंट्रोल के साथ कॉल कंट्रोल्स भी दिए गये है। बॉक्स में आपको अलग अलग फिटिंग के लिए तीन एक्स्ट्रा कैप साइज़ भी मिलते है।

Related Articles

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageLumiford ने लांच किया XP70 वायरलेस इयरफोन, कीमत सिर्फ 2,599 रुपए

इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड Lumiford ने आज इंडियन मार्किट में नैकबैंड स्टाइल के अपने XP70 वायरलेस इयरफ़ोनों को लांच कर दिया है। यह इयरफोन स्लीक डिजाईन एंड मैग्नेटिक कंट्रोल के साथ आता है जो आपको लगभग 10 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। आपको बता दें कि Lumiford ने इससे पहले नए वायरलेस इयरफोन को …

ImageLumiford U40, U30 और U20 हुए बेहतर ऑडियो क्वालिटी के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

Lumiford ने इंडियन मार्किट में तीन बेस्ट इन क्लास फीचर वाले U40, U30 और U20 वायर्ड इयरफोनों को लांच कर दिया है। इनमें बेहतर साउंड क्वॉलिटी के साथ ही एचडी माइक्रोफोन इनबिल्ट होने का दावा किया गया है। कंपनी ने युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए इस तरह के ईयरफोन लॉन्च किए हैं, जिनमे …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

Discuss

Be the first to leave a comment.