WhatsApp पर भेजें HD वीडियो, Android पर आया नया अपडेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसे-जैसे मैसेजिंग और चैटिंग के लिए WhatsApp पर नए-नए फीचर आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे इसकी लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। अब WhatsApp ने नया वीडियो फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से यूज़र HD क्वालिटी वाले वीडियो भी भेज सकते हैं। यानी अब यूजर को वीडियो की क्वालिटी के लिए उसे डॉक्यूमेंट में अटैच करके भेजने की जरूरत नहीं है। दरअसल, पहले किसी भी वीडियो को बिना डॉक्यूमेंट में अटैच किए भेजने पर उसकी क्वालिटी कम हो जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हालांकि, यह सुविधा फिलहाल Android यूज़र के लिए ही उपलब्ध होगी।

ये पढ़ें: बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन के साथ Vivo V29e लॉन्च, प्री-बुकिंग शुरू

इस प्रकार भेजें HD वीडियो

Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp ने नया बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। एक बार ऐप का नवीनतम वर्जन अपडेट करने के बाद यूजर HD वीडियो भेज सकते हैं। हम यहां पर इसकी पूरा प्रक्रिया बताने जा रहे हैं।

  • यूज़र को अपने मोबाइल पर WhatsApp ओपन करना होगा।
  • उसके बाद उस चैट को ओपन करना होगा, जिसे HD वीडियो भेजना चाहते हैं।
  • अटैचमेंट आइकन पर टैप करना होगा। फिर गैलेरी के विकल्प पर टैप करना होगा।
  • जिस वीडियो को भेजना चाहते हैं, उस पर टैप करना होगा। फिर यूज़र को प्रीव्यू ऑप्शन दिखाई देगा।
  • स्क्रीन पर HD आइकन नज़र आएगा।
  • यूज़र को HD क्वालिटी वीडियो को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद सेंड ऑप्शन पर टैप करना होगा।

यह बात ध्यान रखनी होगी कि HD क्वॉलिटी वाले वीडियो भेजने के लिए मूल वीडियो हाई रिजॉल्यूशन वाला होना चाहिए। डिफॉल्ट रूप से WhatsApp पर वीडियो की Standard quality सेट होती है। इस सुविधा के साथ यूज़र ना केवल HD क्वॉलिटी में रिकॉर्ड किए गए वीडियो भेज सकते हैं बल्कि हाई रिज़ॉल्यूशन वाले डाउनलोड किए गए वीडियो भी भेज सकते हैं।

हालांकि, HD वीडियो शेयरिंग फीचर Android यूज़र के लिए होगा। मतलब, iOS यूज़र को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। साथ ही WhatsApp ने वीडियो के साथ भेजे जाने वाले कैप्शन को एडिट करने की सुविधा भी दी है। इससे पूर्व, WhatsApp ने HD फोटो भेजने की सुविधा दी थी।

ये पढ़ें: Samsung की कम से कम कम 8 नई डिवाइस लॉन्च करने की योजना

इस तरह भेजें HD फोटो

  • सर्वप्रथम WhatsApp खोलें और चैट का चयन करके एक्सेस करें, जिसको फोटो भेजनी है।
  • अब फोन में संग्रहित फोटो तक पहुंचने के लिए कैमरा आइकन या फाइल आइकन पर टैप करें।
  • आपके पास संग्रहित फोटो का चयन करने के बाद फोटो के नीचे कैप्शन जोड़ने का विकल्प हो सकता है। एक कैप्शन जोड़ने के बाद Send बटन पर टैप करें।
  • WhatsApp आपसे पूछेगा कि क्या आप फोटो को स्टैंडर्ड क्वालिटी (1,365×2,048 पिक्सल) या एचडी क्वालिटी (2,000×3,000 पिक्सल) में भेजना चाहेंगे।
  • आप उपयुक्त विकल्प का चयन करें और फोटो आपके जानने वाले को भेज दी जाएगी।
  • यह बात ध्यान रखनी होगी कि अगर एचडी क्वालिटी में फोटो भेजते हैं तो डेटा खपत ज्यादा होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageOnePlus Nord N7 Pro में मिल सकती है Nord 6 जितनी बैटरी, अगले साल आएगा भारत, जानें पूरी खबर

एक नज़र में : OnePlus के भारत में बिक रहे फोनों में 9,000mAh बैटरी अभी Nord 6 में मिलती है, जो करीब 47 हज़ार रुपये से शुरू होता है। वहीँ सस्ती N सीरीज़ का OnePlus N6 8,000mAh बैटरी के साथ करीब 24 हज़ार में मिल रहा है। अब एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इन दोनों …

Imageऑडियो मैसेज के साथ अब WhatsApp पर भेज सकेंगे वीडियो मैसेज

WhatsApp ने एक नया फीचर जोड़ा है, जिसके माध्यम से यूज़र एक-दूसरे को वीडियो मैसेज भेज सकते हैं। यह शॉर्ट वीडियो मैसेज होंगे, जो सिर्फ 60 सेकेंड के अंतराल में रिकॉर्ड किए जाएंगे। Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने Instagram पोस्ट पर इस संबंध में जानकारी दी है। इसके पहले तक WhatsApp यूज़र को …

Imageअब WhatsApp पर HD Quality में शेयर करें तस्वीरें, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

WhatsApp पर यूजर को बढ़िया अनुभव प्रदान करने के लिए कंपनी लगातार कुछ ना कुछ नए अपडेट लाती जा रही है। अब WhatsApp पर एचडी क्वालिटी वाली तस्वीरें भी साझा कर सकते हैं। इस नए फीचर को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया गया है। इसकी पिछले कई महीनों से मांग की जा रही थी। …

ImageBGMI 4.7 अपडेट 18 नवंबर को: जानें क्या नया मिलेगा, Samay Raina वाला इवेंट 9 दिसंबर से

एक नज़र में : KRAFTON India का BGMI 4.7 अपडेट कल, यानी 18 नवंबर को आपके फोन पर आ जाएगा। कंपनी ने Samay Raina का वीडियो भी “4.7 Update” नाम से YouTube पर डाला है। लेकिन Samay Raina कल गेम में नहीं दिखेंगे, क्योंकि उनका इवेंट 9 दिसंबर से शुरू होगा। यानी उनकी बस के …

Imageदिवाली पर सस्ता Redmi या Poco ले रहे हैं? जानें किसे नया HyperOS 4 अपडेट अभी मिलेगा, किसे दिसंबर में

एक नज़र में : Xiaomi ने अपने नए HyperOS 4 का global रोलआउट शेड्यूल जारी कर दिया है, और दिवाली पर बिक रहे कई सस्ते Redmi और Poco फोन इसके पहले ही दौर में शामिल हैं। कंपनी की सूची के अनुसार Redmi 15C 5G और Poco M8 जैसे फोनों को ये अपडेट नवंबर की शुरुआत …

Discuss

Be the first to leave a comment.