बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन के साथ Vivo V29e लॉन्च, प्री-बुकिंग शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

टेक दिग्गज कंपनी Vivo ने भारत में अपना Vivo V29e स्मार्टफोन सोमवार दोपहर 12 बजे लॉन्च कर दिया, जिसकी कई दिनों से चर्चा थी। फोन की खूबी इसका बेहतरीन डिज़ाइन है। इसमें अब तक की सबसे स्लिम 3D स्क्रीन दी गई है। यह फोन टॉप-ऑफ-द-लाइन स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। बाज़ार में अन्य स्मार्टफोन को टक्कर देने के लिए इसकी कीमत भी कम रखी गई है। Vivo V29e की बिक्री Flipkart, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल आउटलेट पर होगी।

ये पढ़ें: 5 सितंबर को लॉन्च से पहले ही Moto G54 के स्पेसिफिकेशन लीक

दो स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध होगा-

8GB रैम+128GB स्टोरेजः 26,999 रुपये
8GB रैम+256GB स्टोरेजः 28,999 रुपये

यह डिवाइस दो रंगों के विकल्प आर्टिस्टिक रेड और आर्टिस्टिक ब्लू शेड में उपलब्ध होगी। आज दोपहर 3.00 बजे से यह प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। इसे 7 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ऑफर देखें तो Flipkart पर Vivo V29e को HDFC या SBI डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, साथ में 2000 रुपये का इंस्टेंट एडिशन एक्सचेंज बोनस भी दिया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.78 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका पिक्सल रेजॉल्यूशन 2400×1080 है। इसकी डिस्प्ले 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ आएगी। फोन में 58.7-डिग्री की कर्व्ड स्क्रीन दी गई है, जिससे इसको देखने का अनुभव बेहतर होगा। Vivo V29e 6nm Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए Adreno 619L GPU दिया गया है। इसमें 8GB रैम के साथ 128GB व 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को micro-SD कार्ड की मदद से एक्सपेंड भी किया जा सकता है। हैंडसेट के साथ हाइब्रिड डुअल सिम कार्ड सपोर्ट भी मिलता है।

ये पढ़ें: Samsung की कम से कम कम 8 नई डिवाइस लॉन्च करने की योजना

Vivo V29e का इंटरफेस Android 13 आधारित FunTouch स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर संचालित होगा। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए WiFi 802.11, GPS, GLONASS, GALILEO और BDS है। सिक्यॉरिटी फीचर में फेस रिकग्निशन के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो Vivo के इस नए स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा और HDR सपोर्ट से लैस 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी के लिए डुअल फ्लैश के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा है। इसके बैक पैनल पर शिमरिंग टेक्स्चर के साथ एक डायमंड कट क्रिस्टल डिज़ाइन दी गई है, जिसकी वजह से फोन बेहद खूबसूरत नज़र आता है। इसके आर्टिस्टिक रेड कलर वैरिएंट को कलर-चेंजिंग ग्लास बैक पैनल के साथ उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में सूरज की किरणें पड़ने पर डिवाइस का रंग लाल और काला हो जाता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageVivo V29 5G हुआ लॉन्च, महीने के अंत तक भारत में भी आ सकता

Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V29 5G से बुधवार को पर्दा उठा दिया। कंपनी ने इस नए फोन को यूरोप में लॉन्च कर दिया है, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। यूरोप में लॉन्च होने के साथ फोन के भारत सहित अन्य बाज़ारों में भी जल्दी आने की …

ImageInfinix GT 10 Pro लॉन्च, 2000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ Flipkart पर प्री-बुकिंग शुरू

Nothing Phone के ट्रांसपेरेंट डिजाइन से मिलता-जुलता Infinix ने अपना नवीनतम स्मार्टफोन Infinix GT 10 Pro गुरुवार को लॉन्च कर दिया। कंपनी का कहना है कि उसने प्रसिद्ध cyberpunk गेम से प्रेरित होकर इसे डिज़ाइन किया है, जिसमें मिनी एलईडी लाइट्स दी गई हैं। इन लाइट्स को कस्टमाइज़ भी किया जा सकता है। Infinix ने …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products