Samsung ने लांच किया स्टाइलस के साथ Galaxy Tab S6 Lite: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy Tab S6 Lite को लेकर काफी समय खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों ये डिवाइस एक ऑनलाइन वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था। लेकिन आज कंपनी ने बिना किसी लांच इवेंट के टैब को इंडोनेशिया की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया है जिसमे आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ स्टाइलस भी मिलता है। तो चलिए टेबलेट के फीचर और कीमत पर नज़र डालते है:

Samsung Galaxy Tab S6 Lite की कीमत और उपलब्धता

आज सामने आई अमेज़न वेबसाइट लिस्टिंग के हिसाब से टैबलेट के LTE वर्जन की कीमत 430 यूरो यानि लगभग 35,800 रुपए तय की गयी है। डिवाइस को Oxford Grey, Agora BLue और Chiffon Pink कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वेबसाइट पर Galaxy S6 Lite को WiFi और LTE दोनों वरिएत्न में लिस्ट किया है।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite के फीचर

सामने की तरफ यहाँ पर आपको 10.4-इंच TFT डिस्प्ले के साथ 5MP का सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलता है। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके साथ डबल-टैप फीचर भी दिया है। पीछे की तरफ आपको 8MP का प्राइमरी शूटर मिलता है। कैमरा एप्लीकेशन में आपको AI एन्हांसमेंट्स का सपोर्ट भी दिया है।

samsung-galaxy-tab-s6-lite

टैबलेट में ऑक्टा-कोर चिपसेट और Exynos 9611 है। इसके अलावा टैब में 4GB की रैम और 64GB व 128GB की स्टोरेज ऑप्शन मौजूद है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से टैब की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट में 3.5mm हैडफोन जैक और S Pen है। वहीं, Galaxy Tab S6 Lite एंडरॉयड 10 के साथ One UI 2.0 पर कार्य करता है। सैमसंग का दावा है कि गैलेक्सी TabS6 Lite की 7,040mAh की बैटरी 12 घंटे तक इंटरनेट ब्राउजिंग टाइम, 13 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक और एक बार चार्ज करने पर 149 घंटे तक ऑडियो प्लेबैक देती है।

मॉडल Samsung Galaxy Tab S6 Lite
डिस्प्ले 10.5-इंच, TFT, 1200 x 2000
चिपसेट ओक्टा -कोर Exynos 9611
रैम 4GB
स्टोरेज 64GB/128GB, 1TB तक बढ़ा सकते है
कैमरा 8MP
फ्रंट कैमरा 5MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधिरत OneUI 2.0
बैटरी 7040mAh
अन्य ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G LTE (ऑप्शनल), WiFi 802.11 ac (2.4GHz/5GHz) MIMO, Wi-Fi डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5, GPS + GLONASS, Beidou, Galileo

 

Related Articles

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

ImageSamsung Galaxy Tab S6 Lite हुआ 10.4-इंच डिस्प्ले और 7,040mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Tab S6 Lite को लेकर काफी समय खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों ये डिवाइस एक ऑनलाइन वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था और इंडोनेशिया में लांच होने के बाद आज Tab 6 lite को लांच कर दिया है। टैब में आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ स्टाइलस भी मिलता है। तो चलिए …

ImageSamsung Galaxy Tab S6 हुआ sAMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

कुछ महीने पहले सैमसंग ने फ्लैगशिप Galaxy Note 10 के लांच इवेंट पर Galaxy Tab S6 को भी पेश किया था जो सीधे तौर पर Apple iPad Pro को टक्कर देने के लिए लांच किया गया था। टैबलेट में आपको ड्यूल रियर कैमरा के साथ S-पेन स्टाइलस भी दिए गये है। अब सैमसंग ने Tab …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

Discuss

Be the first to leave a comment.