Samsung Galaxy Tab S6 Lite हुआ 10.4-इंच डिस्प्ले और 7,040mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy Tab S6 Lite को लेकर काफी समय खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों ये डिवाइस एक ऑनलाइन वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था और इंडोनेशिया में लांच होने के बाद आज Tab 6 lite को लांच कर दिया है। टैब में आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ स्टाइलस भी मिलता है। तो चलिए टेबलेट के फीचर और कीमत पर नज़र डालते है:

Samsung Galaxy Tab S6 Lite की कीमत और उपलब्धता

Galaxy Tab S6 Lite को Oxford Grey, Agora BLue और Chiffon Pink कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वेबसाइट पर Galaxy S6 Lite को WiFi और LTE दोनों वरिएत्न में लिस्ट किया है जिनकी कीमत क्रमश: 27,999 रुपए तथा 31,999 रुपए रखी गयी है।

इसके अलावा Amazon India पर डिवाइस प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी गयी है। इसके साथ आपको कुछ ऑफर भी मिलते है जिसमे आप 2,999 रुपए में Galaxy Buds+ या 2500 रुपए में Galaxy Tab S6 Lite का बुक कवर खरीद सकते है।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite के फीचर

सामने की तरफ यहाँ पर आपको 10.4-इंच TFT डिस्प्ले के साथ 5MP का सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलता है। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके साथ डबल-टैप फीचर भी दिया है। पीछे की तरफ आपको 8MP का प्राइमरी शूटर मिलता है। कैमरा एप्लीकेशन में आपको AI एन्हांसमेंट्स का सपोर्ट भी दिया है।

टैबलेट में ऑक्टा-कोर चिपसेट और Exynos 9611 है। इसके अलावा टैब में 4GB की रैम और 64GB व 128GB की स्टोरेज ऑप्शन मौजूद है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से टैब की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट में 3.5mm हैडफोन जैक और S Pen है। वहीं, Galaxy Tab S6 Lite एंडरॉयड 10 के साथ One UI 2.0 पर कार्य करता है। सैमसंग का दावा है कि गैलेक्सी TabS6 Lite की 7,040mAh की बैटरी 12 घंटे तक इंटरनेट ब्राउजिंग टाइम, 13 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक और एक बार चार्ज करने पर 149 घंटे तक ऑडियो प्लेबैक देती है।

मॉडल Samsung Galaxy Tab S6 Lite
डिस्प्ले 10.5-इंच, TFT, 1200 x 2000
चिपसेट ओक्टा -कोर Exynos 9611
रैम 4GB
स्टोरेज 64GB/128GB, 1TB तक बढ़ा सकते है
कैमरा 8MP
फ्रंट कैमरा 5MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधिरत OneUI 2.0
बैटरी 7040mAh
अन्य ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G LTE (ऑप्शनल), WiFi 802.11 ac (2.4GHz/5GHz) MIMO, Wi-Fi डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5, GPS + GLONASS, Beidou, Galileo

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImageSamsung ने लांच किया स्टाइलस के साथ Galaxy Tab S6 Lite: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Tab S6 Lite को लेकर काफी समय खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों ये डिवाइस एक ऑनलाइन वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था। लेकिन आज कंपनी ने बिना किसी लांच इवेंट के टैब को इंडोनेशिया की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया है जिसमे आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ …

ImageSamsung Galaxy Tab S6 हुआ sAMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

कुछ महीने पहले सैमसंग ने फ्लैगशिप Galaxy Note 10 के लांच इवेंट पर Galaxy Tab S6 को भी पेश किया था जो सीधे तौर पर Apple iPad Pro को टक्कर देने के लिए लांच किया गया था। टैबलेट में आपको ड्यूल रियर कैमरा के साथ S-पेन स्टाइलस भी दिए गये है। अब सैमसंग ने Tab …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

Discuss

Be the first to leave a comment.