Samsung Galaxy Tab S6 हुआ sAMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ महीने पहले सैमसंग ने फ्लैगशिप Galaxy Note 10 के लांच इवेंट पर Galaxy Tab S6 को भी पेश किया था जो सीधे तौर पर Apple iPad Pro को टक्कर देने के लिए लांच किया गया था। टैबलेट में आपको ड्यूल रियर कैमरा के साथ S-पेन स्टाइलस भी दिए गये है। अब सैमसंग ने Tab S6 को आज इंडियन मार्किट में लांच कर दिया है जिसमे स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ 8GB की रैम भी दी गयी है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy A50s रिव्यु (समीक्षा)

Samsung Galaxy Tab S6 की कीमत और उपलब्धता

Galaxy Tab S6 को मार्किट में Mountain Gery, और Cloud Blue कलर ऑप्शन में 59,900 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ अलग से कीबोर्ड कवर भी 5,499 रुपए की कीमत में पेश किया है साथ ही 6 महीने का YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी यहाँ फ्री में दिया जायेगा। ये डिवाइस 11 अक्टूबर से फ्लिप्कार्ट, अमेज़न और सैमसंग शॉप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Samsung Galaxy Tab S6 के फीचर

Samsung Galaxy Tab S6 launched

सामने की तरफ यहाँ पर आपको 10.5-इंच WQXGA sAMOLED डिस्प्ले के साथ 8MP का सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलता है। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके साथ डबल-टैप फीचर भी दिया है।

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy A50s रिव्यु (समीक्षा)

पीछे की तरफ आपको 5MP के 123-डिग्री अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ 13MP का प्राइमरी शूटर मिलता है। इसके अलावा आपको AI एन्हांसमेंट्स का सपोर्ट भी मिलता है।

Samsung Galaxy Tab S6 launched

ऑडियो के लिए AKG और Dolby Atmos के साथ क्वैड-स्पीकर दिए गये है। आप S-पेन का इस्तेमाल करके रिमोट-कण्ट्रोल आधिरत एयर -एक्शन करके सेल्फी और विडियो क्लिक करने के साथ मल्टीमीडिया कंटेंट को भी कण्ट्रोल कर सकते है। S-पेन में .35mAh सेल वाली वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है जिसको लेकर सैमसंग ने कहा की यह आपको 10 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

टैबलेट में आपको Samsung Dex भी दिया है जो इसको PC की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। टेबलेट S6 में आपको नया बुक-कवर की-बोर्ड मिलता है जिसमे डेडिकेटेड Dex की भी दी गयी है। साथ में आपको S-पेन होल्डर, फ्री-एंगल स्टैंड, टच -पैड एयर फंक्शन की भी दी गयी है।

Samsung Galaxy Tab S6 launched

इस नए टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दी स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, गेम बूस्टर सपोर्ट। इसके अलावा इसमें आपको 8GB रैम, 256GB स्टोरेज और 7,040mAh बैटरी के साथ फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

Samsung Galaxy Tab S6 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Samsung Galaxy Tab S6
डिस्प्ले 10.5-इंच, AMOLED, 16:10 WQXGA (1600 x 2560)
चिपसेट 7nm प्रोसेस आधिरत 2.84GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855
रैम 6GB/8GB
स्टोरेज 128GB/256GB, 1TB तक बढ़ा सकते है
कैमरा 13MP + 5MP 123-डिग्री अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा 8MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधिरत OneUI 1.5
बैटरी 7040mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G LTE (ऑप्शनल), WiFi 802.11 ac (2.4GHz/5GHz) MIMO, Wi-Fi डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5, GPS + GLONASS, Beidou, Galileo, USB टाइप-C, POGO पिन

 

Related Articles

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

ImageSamsung Galaxy Tab S6 स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और S-पेन के साथ लांच

पिछले कुछ सालों में एंड्राइड स्मार्टफोनों की जिस तरह स्क्रीन साइज़ में बदलाव हुआ है उसको देखते हुए टैबलेट थोडा नज़रअंदाज़ हो आते है। लेकिन सैमसंग ने अपने Galaxy Tab S6 को काफी बेहतरीन स्पेसिफिकेशन के साथ Apple iPad Air Pro को लांच कर दिया है। इस लेटेस्ट टैबलेट में आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, इस …

ImageSamsung Galaxy Tab S6 Lite हुआ 10.4-इंच डिस्प्ले और 7,040mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Tab S6 Lite को लेकर काफी समय खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों ये डिवाइस एक ऑनलाइन वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था और इंडोनेशिया में लांच होने के बाद आज Tab 6 lite को लांच कर दिया है। टैब में आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ स्टाइलस भी मिलता है। तो चलिए …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Discuss

Be the first to leave a comment.