Samsung Galaxy F52 5G हुआ स्नैपड्रैगन चिपसेट और sAMOLED+ डिस्प्ले के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आज चीन में अपने मिड रेंज स्मार्टफोन Galaxy F52 को लांच कर दिया है। फोन में आपको 4500mAh की बड़ी बैटरी, स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट, 64 मेगापिक्सेल प्राइमरी सेंसर के अलावा sAMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Samsung Galaxy F52 5G की कीमत और उपलब्धता

आप डिवाइस को Dusky Black, Magic White ऑप्शन में खरीद सकते है। Galaxy F52 को 1999 युआन की कीमत में पेश किया गया है। फ़ोन चीन में प्री आर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है।

Samsung Galaxy F52 5G के फीचर

Galaxy F52 5G में सामने की तरफ आपको 6.6-इंच की FHD+ sAMOLED+ इनफिनिटी-O डिस्प्ले दी गयी है। फोन में ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट को 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ इस्तेमाल किया गया है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की सहायता से 1TB तक बढ़ा सकते है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करे तो यहाँ पीछे की तरफ 64MP प्राइमरी सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर, 2MP मैक्रो लेंस और 8MP का वाइड एंगल लेंस वाला क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। सामने की तरफ पंच होल में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है। डिवाइस आपको एंड्राइड 11 आधारित Samsung One UI 3.1 पर रन करती हुई मिलती है।

अन्य स्पेसिफिकेशन में यहाँ पर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप C पोर्ट जैसे फीचर तो मिलते ही है साथ में 4,500mAh की बड़ी बैटरी 25W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।

Samsung Galaxy F52 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Samsung Galaxy F52
डिस्प्ले 6.6-इंच, 2408×1080 रेज़ोलुशन, FHD+, इनफिनिटी O डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर ओक्टा-कोर स्नाप्द्रगों 750G चिपसेट
रैम 6GB/8GB
इंटरनल स्टोरेज 128GB, 512GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 11 आधारित One UI 3.1
रियर कैमरा 64MP+ 8MP + 2MP + 2MP
सेल्फी कैमरा 16MP
बैटरी 4500mAh, 25W फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य ड्यूल-सिम, 5G, 4G स्टैंडबाई, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, टाइप-C पोर्ट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत 1,999 युआन

Related Articles

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

ImageSamsung Galaxy Quantum 2 5G हुआ स्नैपड्रैगन 855+ और AMOLED डिस्प्ले के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

जैसा की कुछ दिन पहले ख़बरें सामने आ रही थी सैमसंग ने अपने Galaxy Quantum 2 5G को साउथ कोरिया में लांच कर दिया है। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग अपनी किफायती 5G डिवाइस के साथ किफायती कीमत में अपनी पकड मजबूत कर रहा है। तो चलिए नजर …

ImageSamsung Galaxt M42 5G हुआ इंडिया में स्नैपड्रैगन 750 चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

सैमसंग ने आज इंडियन मार्किट में अपनी M-सीरीज के तहत Galaxy M42 5G को लांच किया है। फोन में आपको किफायती कीमत में 48MP कैमरा, 5G कनेक्टिविटी और बड़ी बैटरी जैसे फीचर मिलते है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नजर डालते है: Samsung Galaxy M42 5G की कीमत और उपलब्धता सैमसंग की यह डिवाइस …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.