Samsung Galaxt M42 5G हुआ इंडिया में स्नैपड्रैगन 750 चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने आज इंडियन मार्किट में अपनी M-सीरीज के तहत Galaxy M42 5G को लांच किया है। फोन में आपको किफायती कीमत में 48MP कैमरा, 5G कनेक्टिविटी और बड़ी बैटरी जैसे फीचर मिलते है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नजर डालते है:

Samsung Galaxy M42 5G की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग की यह डिवाइस इंडिया में दो वैरिएंट में पेश की गयी है। Galaxy M42 को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज आप्शन के साथ 21,999 रुपए तथा 8GB रैम के साथ डिवाइस 23,999 रुपए कीमत के साथ लांच किया है। फोन आपको प्रिज्म डॉट ब्लैक, और प्रिज्म डॉट ग्रे कलर में मिलता है।

Samsung Galaxy M42 5G के फीचर

Samsung Galaxy M42 मे आपको सामने की तरफ 6.6-इंच की डिस्प्ले इनफिनिटी U नौच के साथ दी गयी है। सैमसंग ने यहाँ पर AMOLED पैनल का इस्तेमाल किया है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर 1.8Ghz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट इस्तेमाल की गयी है।

फोन आपको लेटेस्ट एंड्राइड 11 आधारित One UI 3.0 पर रन करता हुआ मिलता है। फ़ोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ आपको 48MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 5MP डेप्थ सेंसर मिलता है। सामने की तरफ 20MP का सेंसर आपको सेल्फी और विडियो कॉल के लिए दिया है।

यहाँ आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। साथ ही फोन को 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ मार्किट में पेश किया है। पॉवर के लिए फोन में 5,000mAH की बड़ी बैटरी 15W के फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है।

Samsung Galaxy M42 5G की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Samsung Galaxy M42 5G
डिस्प्ले 6.6-inch, HD+, , इनफिनिटी-U
चिपसेट स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर
रैम 6GB/8GB
स्टोरेज 128GB
बैटरी 5000mAh, 15W फ़ास्ट चार्जर
बायोमेट्रिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक
फ्रंट कैमरा 20MP
रियर कैमरा 48MP प्राइमरी + 8MP वाइड-एंगल + 5MP डेप्थ सेंसर + 5MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 11 आधारित OneUI 3.1
प्राइस –

 

Related Articles

ImageBGMI 4.7 अपडेट 18 नवंबर को: जानें क्या नया मिलेगा, Samay Raina वाला इवेंट 9 दिसंबर से

एक नज़र में : KRAFTON India का BGMI 4.7 अपडेट कल, यानी 18 नवंबर को आपके फोन पर आ जाएगा। कंपनी ने Samay Raina का वीडियो भी “4.7 Update” नाम से YouTube पर डाला है। लेकिन Samay Raina कल गेम में नहीं दिखेंगे, क्योंकि उनका इवेंट 9 दिसंबर से शुरू होगा। यानी उनकी बस के …

ImageSamsung Galaxy A60 और Galaxy A40s हुए ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ चीन में लांच: जाने स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने आज इंडिया में अपने Galaxy A70 को 28,990 रुपए की कीमत में लांच किया था जो ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर युक्त है। ठीक इसी के बाद कंपनी ने आज पिछले महीने लांच किये गये A70 और A80 के अलावा चीन में A60 और A40s को भी लांच कर दिया है। …

ImageSamsung Galaxy M42 5G हो सकता है Amazon पर जल्द ही लांच, कीमत 25,000 से कम होसकत है?

Samsung इंडियन मार्किट में अपने पहले मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन को लांच करने के पूरी तरह तैयार है। अभी के लिए कंपनी ने कुछ साफ़ तौर पर नहीं कहा है लेकिन उम्मीद है की यह डिवाइस Samsung Galaxy M42 हो सकती है। लेटेस्ट अफवाहों की माने तो डिवाइस की कीमत और उपलब्धता से जुडी जानाकरी सामने …

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.