Samsung Galaxy S25 के लॉन्च से पहले आयी Galaxy S26 की खबर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करने वाला है, लेकिन अभी इस ये सीरीज लॉन्च भी नहीं हुई है, और उसके पहले ही Samsung Galaxy S26 सीरीज की खबरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगी है। हाल ही में Galaxy S26 Ultra के कैमरा सेंसर की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 9400 स्मार्टफोन्स 2025, जिनमें मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Ultra कैमरा की जानकरी लीक

हाल ही में इसकी जानकारी चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा Weibo पोस्ट के माध्यम से सामने आयी है, जिसे बाद में @Jukanlosreve द्वारा भी अपने X अकाउंट पर साझा किया गया है। जानकारी के अनुसार इस फ़ोन में एक बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फ़ोन में 1/1.5″ सेंसर साइज के साथ 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा को शामिल कर सकती है।

इस सीरीज को साल 2026 तक पेश किया जा सकता है। बात करें Galaxy S25 Ultra की तो इस फ़ोन को 22 जनवरी को Galaxy Unpacked Event में पेश किया जा रहा है। इस फ़ोन में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, एक अपग्रेडेड 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 10 मेगापिक्सल (3x) टेलीफ़ोटो कैमरा, और 50 मेगापिक्सल (5x) पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है।

टिपस्टर के अनुसार साल 2026 में 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा वाले फोन चलन में हो सकते हैं। इस बार Samsung इस तरह के कोई भी अवसर नहीं छोड़ सकता जिससे अन्य चीनी कंपनी को आगे निकलने का मौका मिले। इस नए कैमरा अपग्रेड के साथ इस फ़ोन में बेतरीन ज़ूम क्षमताएं देखने को मिल सकती है। फ़िलहाल इससे सम्बंधित अन्य जानकारी सामने नहीं आयी है, पर जल्द ही अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ सकती है।

ये पढ़ें: Uber टैक्सी सर्विस का एल्गोरिथम ऐसे पागल बना रहा है, आपको..

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

Discuss

Be the first to leave a comment.