Samsung इंडियन मार्किट में अपने Galaxy S20 FE के 5G वैरिएंट को भी लांच करने के लये तैयार है। कंपनी 4G वैरिएंट में दी गयी Exynos 990 चिपसेट के बजाये 5G कनेक्टिविटी के लिए स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का इस्तेमाल करने वाली है। फोन को किफायती कीमत के साथ पेश किया जायेगा जो कंपनी का एक किफायती 5G स्मार्टफोन साबित होगा।
All you want, to do all you love. Meet the new #GalaxyS20FE 5G with Snapdragon processor. Sales start March 30, 2021. Register Now: https://t.co/OWyx7p2fPc#MadeForFans #Samsung pic.twitter.com/pkeIkGTKFR
— Samsung India (@SamsungIndia) March 25, 2021
सैमसंग ने ट्विटर पर Galaxy S20 FE 5G को पेश करने की घोषणा की है तथा इसके बाद डिवाइस का प्रोडक्ट पेज भी लाइव हो गया है। फोन की सेल 30 मार्च से शुरू होगी। Galaxy S20 FE को अक्टूबर महीने में इंडिया में लांच किया गया था। प्रोसेसर के अलावा उम्मीद हिया की डिवाइस के स्पेसिफिकेशन 4G वैरिएंट जैसा ही होगा।
Samsung Galaxy S20 FE के फीचर
डिवाइस में सामने की तरफ 6.4-इंच की sAMOLED डिस्प्ले काफी पतले बेज़ेल के साथ देखने को मिलती है। पंच होल कट आउट यहाँ सिर्फ 3.3mm साइज़ का मिलता है। Galaxy Note 20 Ultra की ही तरह यहाँ पर भी आपको 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 12MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP के अल्ट्रा वाइड और 8MP के टेलीफ़ोटो लेंस के साथ आता है जो 30X तक ज़ूम को सपोर्ट करता है। सामने की तरफ 32MP का सेल्फ़ी कैमरा सेटअप भी इसको काफी ख़ास बनाता है।
परफॉरमेंस को देखे तो Galaxy S20 FE में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का देखने को मिलती है। यहाँ आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। सैमसंग फोन के साथ Xbox Pass और Youtube Premium Membership को भी उपलब्ध करवाएगी।
पॉवर के लिए फोन में 4,500mAh की बड़ी बैटरी 25W के फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया गया है। डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आपको पॉवर शेयर फीचर के साथ मिलती है।
Samsung Galaxy S20 FE Specifications
मॉडल | Galaxy S20 FE |
डिस्प्ले | 6.5-इंच FHD+ Super AMOLEDInfinity-O Display (1080×2400), 407ppi 120Hz रिफ्रेश रेट |
माप और वजन | 74.5 x 159.8 x 8.4mm, 190g |
कैमरा | 12MP अल्ट्रा वाइड सेंसर, 12MP वाइड एंगल ड्यूल पिक्सेल OIS, 8MP टेलीफ़ोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल ज़ूम, Up to 30x Super-Resolution ज़ूम, OIS 32MP सेल्फी कैमरा |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 865 |
मेमोरी | 8GB + 128GB |
सिम ट्रे | हाइब्रिड सिम स्लॉट |
बैटरी | 4,500mAh |
चार्जिंग | फ़ास्ट वायरलेस चार्जिंग, सर्टिफाइड फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधारित OneUI |
नेटवर्क | 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth v 5.0, USB type-C, NFC, Location (GPS, Galileo, Glonass, BeiDou) |
पेमेंट | NFC, MST |
सेंसर | ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर,बैरोमीटर, ज्ञरो सेंसर, जिओमाग्नेटिक सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर |
ऑथेंटिकेशन | पैटर्न, पिन, पासवर्ड, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस रिकग्निशन |
वाटर रेजिस्टेंस | IP68 |