Samsung Galaxy S10 का 5G वरिएन्त हुआ लांच: मिलेगा बेहतर कैमरा और तेज़ चार्जिंग के साथ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S10-सीरीज ने साल 2019 के लिए फ्लैगशिप स्मार्टफोनों के लिए बार को काफी ऊँचे लेवल पर सेट कर दिया है। लांच इवेंट में ही सैमसंग ने अपने S10 के 5G वरिएन्त के बार में बात की थी और जल्दी ही लांच करने का वादा भी किया गया था। S10 5G वरिएन्त में आपको सिर्फ लेटेस्ट कनेक्टिविटी ऑप्शन ही नहीं बल्कि बेहतर कैमरा सिस्टम और 25W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देता है।

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy S10+ का रिव्यु: होगा साल का बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन?

Samsung Galaxy S10 5G की कीमत

S10 5G की कीमत साउथ कोरिया में 1.39M won (लगभग 85,032 रुपए) रखी है। कंपनी ने लांच ऑफर में डिवाइस के साथ Galaxy Buds भी आपको फ्री में उपलब्ध होंगे। सैमसंग के अनुसार डिवाइस के लिए प्री-आर्डर US में 18 अप्रैल से हो जायेंगे और 16 मई से डिवाइस स्टोर पर उपलब्ध होगी।

Samsung Galaxy S10 5G: क्या है इसमें ख़ास?

Samsung Galaxy S10 5G vs S10 Plus

यह तो साफ़ है की इस वरिएन्त की बिक्री का मुख्य कारण इसका 5G सपोर्ट होना ही रहेगा क्योकि यह पहला 5G कमर्शियल फोन है। लेकिन क्या यूजर सिर्फ 5G सपोर्ट के कारण इस डिवाइस को खरीदेंगे? तो उसका जवाब है की इस 5G वरिएन्त में कंपनी ने कुछ ख़ास और पहले से बेहतर स्पेसिफिकेशन पेश किये है।

S10 5G वरिएन्त में आपको s10+ की 6.4-इंच की डिस्प्ले की तुलना में 6.7-इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है। इस बड़ी sAMOLED डिस्प्ले का रेज़ोलुशन 1440×3040 पिक्सेल रखा गया है।

Samsung Galaxy S10 5G
सोर्स-सैमसंग

डिवाइस के पीछे की तरफ देखे तो यहाँ पर आपको एक एक्स्ट्रा कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा तो एक ToF सेंसर है जिसकी सहायता से कैमरा सेटअप और भी बेहतर डेप्थ-इफ़ेक्ट, लो-लाइट में बेहतर डिटेल्स के साथ-साथ जल्दी से फोकस करने में भी मदद होगी।

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy S10e रिव्यु: सैमसंग S10+ के कॉम्पैक्ट वरिएन्त से कुछ ज्यादा

Samsung Galaxy S10 5G में आपको exynos Modem 5100 दिया गया है जो 5G मल्टी-मोड चिपसेट के साथ पेश की गयी है। कंपनी ने हाल ही में 5G चिपसेट की प्रोडक्शन भी काफी बड़े स्तर पर शुरू कर दी है। यह नया वरिएन्त UFS 3.0 आधिरत 256GB स्टोरेज के साथ 8GB LPDDR4X रैम के साथ दिया गया है। 4500mAh की बड़ी बैटरी आपको बेहतर बैकअप देगी तथा सैमसंग ने यहाँ पर 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Samsung Galaxy S10 5G की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Samsung Galaxy S10 5G
डिस्प्ले 6.7-इंच, 1440 x 3040 पिक्सेल (QHD+), AMOLED HDR 10, गोरिल्ला ग्लास 6
प्रोसेसर क्वालकॉम SDM855 स्नैपड्रैगन 855
1×2.8 GHz Kryo 485 + 3×2.4 GHz Kryo 485 + 4×1.7 GHz Kryo 485
रैम 8GB
इंटरनल स्टोरेज 256GB, 512GB (हाइब्रिड सिम स्लॉट)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई आधारित One UI
रियर कैमरा
  • प्राइमरी: 12 MP, f/1.5-2.4, 26mm (वाइड), 1/2.55″, 1.4µm, ड्यूल पिक्सेल PDAF, OIS
  • टेलीफ़ोटो: 12 MP, f/2.4, 52mm (टेलीफ़ोटो), 1/3.6″, 1.0µm, AF, OIS, 2x ऑप्टिकल ज़ूम
  • अल्ट्रावाइड: 16 MP, f/2.2, 12mm
  • ToF डेप्थ सेंसर
फ्रंट कैमरा
  • 10 MP, f/1.9, ड्यूल पिक्सेल PDAF
  • 8 MP, f/2.2, डेप्थ सेंसर
माप और वजन 157.3 x 74.7 x 8.2 mm, 185 ग्राम
अन्य अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ 5.0, डॉल्बी अट्मोस, ड्यूल-बैंड, Wi-Fi
बैटरी 4500mAh, 25Wफ़ास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग, रिवर्स वायरलेस चार्जिंग
Galaxy S10 Plus की कीमत: लगभग 85032 रुपए

 

Related Articles

ImageApache RTR 160 में अब ट्रैक्शन कंट्रोल, TVS ने अपडेट की पूरी RTR रेंज

Apache RTR की हर बड़ी खबर अब तक इंजन और पावर के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है, और TVS खुद इसे देश की सबसे ताकतवर 160cc मोटरसाइकिल कहती आई है। लेकिन इस बार इंजन को छुआ तक नहीं गया है। आज से डीलरशिप पर पहुंची नई Apache RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 …

ImageSamsung Galaxy S10+ का रिव्यु: होगा साल का बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन?

साल 2019 के सबसे बड़े सैमसंग इवेंट में कंपनी ने अपने सबसे बेहतरीन स्मार्टफोनों को पेश किया है। Galaxy Fold, Galaxy S10 5G यहाँ पर मुख्य आकर्षण साबित होते है लेकिन दोनों ही डिवाइसों के इंडिया में लांच किये जाने में अभी काफी समय लग सकता है। दूसरी तरफ सैमसंग ने यहाँ पर अपनी फ्लैगशिप …

ImageSamsung Galaxy S10 के मॉडल और कैमरा स्पेसिफिकेशन से जुडी जानकरी हुई लीक, आ सकता है 12 GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ

Samung हमेशा से ही अपनी फ्लैगशिप Galaxy S-सीरीज को लेकर चर्चा में रहती है जिसमे आपको नवीनतम चिपसेट के साथ बेहतरीन कैमरा स्पेसिफिकेशन देखने को मिलती है। सैमसंग द्वारा Galaxy S9/S9+ के लांच के बाद से ही S10 से जुडी काफी अफवाहे और जानकारी सामने आनी शुरू हो गयी थी। अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार यहाँ …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.