Samsung Galaxy Ring भारत में लॉन्च: Titanium Grade 5 फिनिश के साथ मिलेंगे धमाकेदार स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कल हुए Galaxy Unpacked Event में Samsung ने अपनी नयी Galaxy Ring पेश की है। इस ये एक हेल्थ मॉनिटरिंग रिंग है, जिसमें आपको कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। IP68 रेटिंग के साथ आने वाली इस रिंग को टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर, और टाइटेनियम गोल्ड इन तीन रंगो में पेश किया गया है। पिछली रिंग्स से हट कर इसमें खास बात ये है, कि इस रिंग में कंपनी ने Galaxy AI फीचर्स को शामिल किया है, जो इसे एक्स्ट्राआर्डिनरी रिंग बना देते हैं। आगे Galaxy Ring स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Ring कीमत और उपलब्धता

इस रिंग को तीन रंगो के साथ 9 अलग अलग साइज (5-13) में पेश किया गया है। इस रिंग की शुरूआती कीमत 399.99 अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 33,404 रुपये होती है। इस रिंग की बिक्री बिक्री 24 जुलाई 2024 से शुरू की जाएगी, जिसे आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट या Flipkart जैसी अन्य वेबसाइट से खरीद सकते हैं, हालांकि इसकी प्री बुकिंग शुरू हो गयी है, रिंग को आप Samsung.com के माध्यम से अपने लिए बुक कर सकते हैं।

ये पढ़े: Samsung Galaxy Z Flip 6 First Impressions – स्मार्ट AI के साथ एक कदम और आगे

Galaxy Ring स्पेसिफिकेशन्स

ये रिंग दिखने में काफी स्टाइलिश है, और 10ATM, IP68 rating ड्यूरेबिलिटी के साथ आती है। इस रिंग में Accelerometer, PPG, और Skin Temperature जैसे खास सेंसर्स का उपयगो किया गया है, जिससे 24/7 आपकी डेली हेल्थ का ध्यान रखती है। इस रिंग में 9 साइज ऑप्शंस मिलते हैं, जिसमे से साइज 5 के लिए 18mAh बैटरी और साइज 13 के लिए 23.5mAh बैटरी का उपयोग किया गया है। इसका बैटरी बैकअप काफी शानदार है, जो आपको सिंगल चार्ज पर 7 दिन की बैटरी लाइफ देता है।

इस रिंग को चार्ज करने के लिए एक स्टाइलिश 361mAh का चार्जिंग केस मिलता है, जो इसे 30 मिनट में 40% तक चार्ज कर देता है। चार्जिंग की स्थिति जानने के लिए इसमें LED संकेतक भी शामिल किया गया है। इस रिंग का वजन 2.3g से 3.0g तक है। रिंग में 8M मेमोरी का उपयोग किया गया है, और कनेक्टिबिटी के लिए इसमें BLE 5.4 को शामिल किया गया है। इसके जेस्चर फीचर के साथ आसानी फोटोज को कैप्चर करना या अलार्म को बंद करने जैसे काम किये जा सकते हैं। रिंग खोने पर Find My Ring का उपयोग करके आसानी से रिंग को ढूंढा भी जा सकता है।

ये पढ़े: Asus Vivobook S 15 OLED Copilot+ लैपटॉप भारत में लॉन्च: इस कीमत पर मिलेंगे धमाकेदार स्पेसिफिकेशन्स

हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स

  • इसमें एडवांस्ड स्लीप एनालिसिस का उपयोग किया गया है, जो AI algorithm का उपयोग करके आसानी से आपके स्लीपिंग पैटर्न को समझता है।
  • इसमें आपको आपके स्लीप रेट, हार्ट रेट, रस्पिरटोरी रेट की जानकारी भी मिलती है।
  • साइकिल ट्रैकिंग के माध्यम से ओवरनाइट स्किन टेम्परेचर द्वारा आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल का भी ध्यान रखा जाता है।
  • ये रिंग एब्नार्मल हार्ट रेट होने पर Samsung Health App के माध्यम से हार्ट रेट अलर्ट भी देती है।
  • वॉकिंग और रनिंग के लिए इसमें ऑटो वर्कआउट डिटेक्शन को भी शमिल किया गया है।
  • इसके साथ ही डेली फिटनेस रिमाइंडर के लिए भी अलर्ट ऑप्शन मिल जाता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageGalaxy Unpacked Event में लॉन्च हुए Galaxy Buds, Galaxy Watch और Galaxy Ring, मिलेंगे शानदार स्पेसिफिकेशन्स

आज शाम 6:30 बजे से इस साल का दूसरा Samsung Galaxy Unpacked Event शुरू हो गया है, जिसमें कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के अलावा Galaxy Buds, Galaxy Watch और Galaxy Ring को लॉन्च करने वाली है। आगे इन सभी डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार …

Image9 Best Smart Rings in India जो आपको 2024 में खरीदना चाहिए

पहले स्मार्टफोन, फिर स्मार्टवॉचेस, और अब स्मार्टरिंग्स का ट्रेंड आने वाला है। इन स्मार्टरिंग्स में स्लीप ट्रैक, फिटनेस ट्रैक और ब्लूटूथ के अलावा कॉलिंग, कैमरा, UPI पेमेंट सुविधा जैसे बहुत सारे फीचर मिलने वाले है। यह स्मार्टरिंग्स दिखने में काफी दिलचस्प, पहनने में कम्फर्टेबल, और बहुत सारे फीचर्स के आपके व्यक्तित्व को एक अलग रूप …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

Be the first to leave a comment.