Galaxy Unpacked Event में लॉन्च हुए Galaxy Buds, Galaxy Watch और Galaxy Ring, मिलेंगे शानदार स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज शाम 6:30 बजे से इस साल का दूसरा Samsung Galaxy Unpacked Event शुरू हो गया है, जिसमें कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के अलावा Galaxy Buds, Galaxy Watch और Galaxy Ring को लॉन्च करने वाली है। आगे इन सभी डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Unpacked Event: Galaxy Buds 3 Pro लांच

कंपनी अपने इस इवेंट में Galaxy Buds 3 Pro पेश करने वाली है। इसमें Galaxy AI का उपयोग किया गया है, जो आपके कम्युनिकेशन एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बना देगा, क्योंकि इसके माध्यम से कालिंग के दौरान रियल टाइम में वॉइस को ट्रांसलेट किया जा सकता है। इसके voice Command फीचर से बिना बड्स को टच करे, म्यूजिक को बंद या चालू किया जा सकता है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें enhanced 2-way speakers के साथ Dual Amplifiers का उपयोग किया गया है। इन सब के अलावा इसमें Adaptive Noise Control, Siren Detect, और Voice Detect जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।

ये पढ़े: जुलाई 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

Galaxy Watch7

इस इवेंट में कंपनी द्वारा Galaxy Watch7 भी पेश की गयी है, ये Galaxy Watch 40mm और 44mm इन दो साइज में उपलब्ध होगी। 40mm मॉडल को ग्रीन और क्रीम इन दो रंगो में पेश किया गया है, जबकि 44mm को क्रीम और सिल्वर इन दो रंगो में पेश किया गया है। दोनों ही साइज में AMOLED डिस्प्ले का उपयोग किया गया है। इस Galaxy Watch में Sleep Apnea, Heart Rate monitoring, IHRN, और Blood Pressure (BP) monitoring जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये वॉच Exynos W1000 (5 Core, 3nm) द्वारा संचालित होती है। ट्रैकिंग के लिए इसमें Dual-frequency GPS system का उपयोग किया गया है। इसमें 2GB memory + 32GB storage को शामिल किया गया है। बात करें बैटरी लाइफ की, तो इसमें 40mm के लिए 300mAh और 44mm के लिए 425mAh की बैटरी का उपयोग किया गया है। वॉच One UI 6 Watch लेयर के साथ Samsung (Wear OS 5) पर रन होगी।

इसके अतिरिक्त कंपनी ने इसका अल्ट्रा मॉडल भी पेश किया है, जो 47mm साइज में मिलेगी। इसमें 590mAh की बैटरी दी गयी है, और Titanium Sliver, Titanium Gray, और Titanium White इन तीन रंगो में उपलब्ध होगी, इसके अतिरिक्त बाकि सब फीचर्स Galaxy Watch7 के सामान ही हैं।

ये पढ़े: OnePlus Nord 4 की कीमतें और OnePlus Pad 2, Watch 2R, Nord Buds 3 Pro के रेंडर लॉन्च से पहले हुए लीक

Galaxy Ring

इस इवेंट में आकर्षण का दूसरा केंद्र Galaxy Ring है, इस रिंग को Titanium Black, Titanium Silver, और Titanium Gold इन तीन रंगो में पेश किया गया है। इस रिंग में आपको (5-13) 9 साइज ऑप्शंस मिलते हैं, जिसमें 5 साइज के लिए 18mAh और 13 साइज के लिए 23.5mAh की बैटरी का उपयोग किया गया है। रिंग को 361 mAh की बैटरी वाले चार्जिंग केस में चार्ज किया जाता है। सिंगल चार्ज पर ये रिंग 7 दिन तक चल सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें BLE 5.4 दिया गया है। रिंग IP68 रेटिंग के साथ आती है। इस रिंग में Accelerometer, PPG, और Skin Temperature जैसे सेंसर्स दिए गए हैं। रिंग में 8MB की मेमोरी दी गयी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageInstagram पर delete हुई Reel/Post वापस कैसे लाएं

एक नज़र में : Instagram पर जिस Reel या पोस्ट को आप डिलीट करते हैं, वो उसी पल नहीं मिटती, बल्कि अगले 30 दिन तक आपके ही अकाउंट के Recently deleted फोल्डर (Instagram Recently Deleted) में पड़ी रहती है। इन 30 दिनों में कुछ टैप करके आप उसे दोबारा अपनी प्रोफाइल पर ला सकते हैं। …

ImageSamsung Galaxy S23 FE की संभावित कीमत आई सामने, अक्टूबर में लॉन्च की उम्मीद

Samsung के एग्जीक्यूटिव ने Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान Samsung Galaxy S23 FE 5G को लॉन्च करने का इशारा किया था। तब से इस फ्लैगशिप डिवाइस को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अब इसके वैश्विक बाज़ार में अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बीते दिनों इस फोन …

ImageSamsung Galaxy S24 FE इस साल के मध्य में हो सकता है लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन्स

Samsung जल्द ही अपना नया फ़ोन samsung Galaxy S24 FE मार्केट में लॉन्च करने वाला है। इसकी खबरे तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, और कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी कई खबरे सामने आ रही हैं| अंदाजा लगाया जा रहा है कि galaxy S24 FE इस साल अक्टूबर से पहले लॉन्च …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products