मात्र 9,999 रुपए में गुपचुप लॉन्च हुआ ये Samsung मोबाइल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बिना किसी आधिकारिक घोषणा के Samsung Galaxy M05 को आज हमने Amazon लिस्टिंग में देखा है। इस बजट स्मार्टफोन के प्रोडक्ट पेज से इसके स्पेसिफिकेशन और कीमतों का पता चला। इस फ़ोन की तस्वीर के साथ 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले, एक बड़ी 5,000 की बैटरी जैसे फ़ीचर मात्र 9,999 रुपए की कीमत के साथ Amazon पर लिस्टेड हैं। आइये Galaxy M05 की स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: Mediatek Dimensity 6300 मोबाइल फोनों की सूची – 2024 

Galaxy M05 के सभी स्पेसिफिकेशन Amazon लिस्टिंग से लीक हुए

Samsung Galaxy M05 Amazon listing reveals features

इस लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy M05 में 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आयी है। हालांकि इस पेज पर रिफ्रेश रेट की जानकारी नहीं है कि इसमें 90hz रिफ्रेश रेट आएगा और उससे ज़्यादा।

ये हैंडसेट ओक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जिसकी अधिकतकम क्लॉक स्पीड 2.0 GHz है। इसके साथ ही, इसमें 4GB RAM और 64GB की स्टोरेज आएगी। हालांकि उपयोगकर्ता सैमसंग के RAM Plus फ़ीचर के साथ रैम को 8GB तक बढ़ा सकते हैं, वहीँ माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाने का विकल्प है।

कैमरा की बात करें तो, Galaxy M05 में एक 50MP (f/1.8) प्राइमरी सेंसर है, और साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। वहीँ सेल्फी के लिए इसमें आपको आगे की तरफ 8MP का कैमरा मिलेगा, जो नौच में दिया गया है। फ़ोन में 5,000 mAh की बैटरी है, जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इस बजट के अनुसार बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग यहां अच्छी है, क्योंकि 10,000 के बजट में अधिकतर फ़ोन 18W फ़ास्ट चार्जिंग ऑफर करते हैं और सैमसंग यहां उससे बेहतर दे रहा है।

ये पढ़ें: इलेक्ट्रिक SUV गाड़ियाँ जो भारत में उपलब्ध हैं

Galaxy M05 में Android 14 OS है, जिस पर आपको दो नए सॉफ्टवेयर अपडेट और चार सालों तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।

Galaxy M05 Price

Samsung Galaxy M05 Amazon listing specifications and price

ये फ़ोन Amazon पर सिर्फ एक ही स्टोरेज वैरिएंट में 9,999 रुपए की कीमत पर देखा गया है। लेकिन फिलहाल इसमें इंट्रोडक्टरी ऑफर शामिल नहीं है। हो सकता है कि Samsung आधिकारिक घोषणा के साथ इस पर कुछ इंट्रोडक्टरी ऑफर भी दे, जिसके कारण आपको ये थोड़ी और कम कीमत पर मिल सकेगा।

ये पढ़ें : भारत में उपलब्ध क्रूजर बाइकों की कीमतों के साथ पूरी सूची

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageSamsung Galaxy F05 और Galaxy M05 BIS लिस्टिंग पर नजर आया; जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung अपने दो नए फ़ोन Samsung Galaxy F05 और Galaxy M05 लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। पहले भी इनकी खबरें सामने आयी थी और अब हाल ही में इन दोनों स्मार्टफोन्स को BIS की वेबसाइट पर देखा गया है। कंपनी इन दोनों फ़ोन को भारतीय और वैश्विक दोनों बाजार में पेश कर …

ImageSamsung Galaxy M34 17,999 रुपए में लॉन्च, लेकिन इसी कीमत पर बाज़ार में उपलब्ध हैं इसके बेहतरीन विकल्प

Samsung ने आज भारत में Samsung Galaxy M34 5G को लॉन्च किया है। ये एक किफायती स्मार्टफोन है, जिसमें 5G सपोर्ट के साथ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 6000mAh की बैटरी और ट्रिपल रियर सेंसर जैसे स्पेसिफिकेशन मिलेंगे। फ़ोन को भारत में 17,999 रूपए की शुरूआती कीमत पर आप खरीद सकते हैं, लेकिन इसी कीमत …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 हुआ लॉन्च: नए चौड़े ‘passport’ अंदाज़ में आया फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना बिल्कुल नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 लॉन्च कर दिया है। यह फोन Samsung की अब तक की किसी भी Fold डिवाइस से बिल्कुल अलग है। पहले आए सभी फोल्डेबल फोन लंबे और पतले हुआ करते थे, लेकिन इस बार कंपनी एक छोटा और चौड़ा ‘passport’ …

Discuss

Be the first to leave a comment.