Samsung Galaxy M34 17,999 रुपए में लॉन्च, लेकिन इसी कीमत पर बाज़ार में उपलब्ध हैं इसके बेहतरीन विकल्प

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आज भारत में Samsung Galaxy M34 5G को लॉन्च किया है। ये एक किफायती स्मार्टफोन है, जिसमें 5G सपोर्ट के साथ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 6000mAh की बैटरी और ट्रिपल रियर सेंसर जैसे स्पेसिफिकेशन मिलेंगे। फ़ोन को भारत में 17,999 रूपए की शुरूआती कीमत पर आप खरीद सकते हैं, लेकिन इसी कीमत पर सैमसंग के इस नए फ़ोन के और भी प्रतियोगी हैं, जिन्हें आप नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। Realme Narzo 60, Poco X5, Moto G73 जैसे कई स्मार्टफोन हैं, जो लगभग इसी दाम पर भारतीय बाज़ार में आप ले सकते हैं।

भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M34 5G

Samsung Galaxy M34

Samsung Galaxy M34 5G को आप Amazon Prime Day Sale में, जो 15 जुलाई से शुरू हो रही है, में खरीद सकते हैं। इसका 6+128GB स्टोरेज मॉडल 18,999 रुपए में और 8+128GB मॉडल 20,999 रुपए में उपलब्ध होंगे। ICICI कार्ड के साथ आपको इस पर 2,000 की छूट मिल सकती है।

इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच की फुल एचडी+ Super AMOLED डिस्प्ले है। स्क्रीन में ऊपर नौच है, जिसमें 13MP का सेल्फी सेंसर है। फ़ोन में पावर देने के लिए Exynos 1280 चिपसेट है और सॉफ्टवेयर साइड पर आप इसमें Android 13 आधारित OneUI इंटरफ़ेस को देखेंगे। इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (50+8+2MP) है। हालांकि यहाँ एक बात गौर करने वाली है, कि इस कीमत पर अधिकतर फोनों में आपको अल्ट्रा वाइड लेंस नहीं मिलता, जो Samsung आपको यहां दे रहा है। इसकी बैटरी भी 6000mAh की है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग यहां भी 25W ही मिलेगी।

अगर आप किसी कारण से इस स्मार्टफोन को पसंद नहीं करते हैं या इस कीमत पर मौजूद अन्य स्मार्टफोनों को देखने के बाद, क्या खरीदना है, ये तय करना चाहते हैं, तो बाज़ार में इस कीमत पर मौजूद इन स्मार्टफोनों के बारे में यहां जान सकते हैं।

Samsung Galaxy M34 5G के बेहतरीन विकल्प – 5 Alternatives of Samsung Galaxy M34 5G

Moto G73 5G

Moto G73 5G ने भारत में मार्च 2023 में एंट्री ली और ये Flipkart पर 16,999 रुपए की कीमत पर आपको मिल सकता है। इसमें Dimensity 930 जैसे पावरफुल चिपसेट के साथ 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज है। इसके अलावा इसकी स्क्रीन 6.5-इंच की है, जो फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इस स्मार्टफोन में आपको स्टॉक एंड्राइड का अनुभव मिलेगा। Android 13 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 50+8 MP के ड्यूल रियर सेंसर हैं और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है। Moto G73 में Galaxy M34 5G के मुकाबले थोड़ी-सी ही सही बेहतर फ़ास्ट चार्जिंग (30W) मिलती है और चार्जर भी फ़ोन के साथ आता है।

iQOO Z7s 5G

Samsung Galaxy M34 alternative

iQOO Z7s 5G ने भी कुछ ही महीने पहले भारतीय बाज़ार में एंट्री ली है। इस स्मार्टफोन में 6.38 इंच की फुल एचडी+ AMOLED स्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद है। Snapdragon 695 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर रियर पैनल पर मौजूद हैं और सेल्फी के लिए स्क्रीन में 16MP का पंच-होल सेंसर है। इस स्मार्टफोन में भी 5000mAh की बैटरी है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग यहां 44W की मिलती है। कंपनी की मानें तो ये फ़ोन 50% तक सिर्फ 24 मिनटों में चार्ज होता है।

iQOO Z7s 5G की कीमत भी बिल्कुल Galaxy M34 के समान है, लेकिन इसमें बेहतर फ़ास्ट चार्जिंग है। Galaxy M34, Exynos 1280 चिपसेट जो 5nm पर बेस्ड है, पर काम करता है, वहीँ iQOO के इस फ़ोन में Snapdragon 695 चिपसेट है, जो 8nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। ये स्मार्टफोन भी आप 18,999 (6+128GB) और 19,999 रुपए (8+128GB) में Amazon पर खरीद सकते हैं।

Realme Narzo 60 

Realme Narzo 60 5G भी जुलाई 2023 में ही भारतीय बाज़ार में आया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6020 7nm चिपसेट के साथ 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज है। Realme 11 5G को ही रीब्रैंड करके Narzo 60 के नाम से भारत में पेश किया गया है। इसमें 6.43-इंच की फुल एचडी+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले है। इसके अलावा रियर पैनल पर 64MP+2MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 16MP का पंच-होल सेल्फी सेंसर मौजूद हैं। इसमें भी 5000mAh की ही बैटरी है और फ़ोन में 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Realme के इस स्मार्टफोन की कीमत Galaxy M34 के जितनी ही है, लेकिन इसमें स्टोरेज थोड़ी ज़्यादा मिल रही है। बाकी मामलों में सैमसंग का ये नया फ़ोन भी इसकी टक्कर का ही है। इसके 8GB+128GB वैरिएंट को आप 17,999 रुपए और 8GB+ 256GB स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

Tecno Camon 20 Pro 5G

Tecno Camon 20 Pro 5G ने भी भारत में आज ही दस्तक दी है। ये MediaTek Dimensity 8050 6nm प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इसके अलावा इस बजट में ये 512GB स्टोरेज के साथ आया है। इसकी 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी। फ़ोन में 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 108MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है और 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा। अगर आप सेल्फी के शौक़ीन हैं, तो इसके 32MP फ्रंट कैमरा से ले सकते हैं। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी।

इसकी कीमत 19,999 रुपए है, लेकिन ये कबसे उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं आयी है। हालांकि आसार हैं कि ये भी Amazon Prime Day Sale के दौरान अगले हफ्ते सेल के लिए मिल सकता है।

Poco X5 5G

Poco X5 इसी साल मार्च में 18,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन फिलहाल इस फ़ोन को आप मात्र 15,999 रुपए में ले सकते हैं। इसमें क्वालकॉम का किफायती चिपसेट Snapdragon 695 मौजूद है। फ़ोन दो स्टोरेज वैरिएंट 6+128GB और 8+256GB में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें 15,999 और 17,999 रुपए है। ये Flipkart पर उपलब्ध हैं। इस स्मार्टफोन में भी 120Hz AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 16MP का पंच-होल सेल्फी सेंसर, 5000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फ़ीचर मौजूद हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageSamsung Galaxy M34 5G भारत में जल्दी होगा लॉन्च

Samsung Galaxy F54 (रिव्यु) के बाद अब कंपनी Galaxy M-सीरीज़ में नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। ये स्मार्टफोन Samsung Galaxy M34 5G है, जिसका पहला टीज़र आज सामने आया है। Amazon India वेबसाइट पर भी कंपनी के इस नए मिड-रेंज स्मार्टफोन का लॉन्च पेज लाइव कर दिया गया है और प्रचलित टिपस्टर द्वारा इसके …

ImageSamsung Galaxy M34 भारत में इस दिन हो रहा है लॉन्च

टीज़र देने के बाद, आज Samsung ने अपने किफ़ायती स्मार्टफोन Galaxy M34 5G के लॉन्च की घोषणा भी कर दी है। ये फ़ोन भारत में 7 जुलाई को लॉन्च किया जायेगा। पहले आ चुके टीज़र में फ़ोन के ट्रिपल रियर कैमरा की पुष्टि हो चुकी है और आज सामने आयी तस्वीर में इसके डिज़ाइन की …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.