दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने भारत में अपनी लोकप्रिय J सीरीज का विस्तार करते हुए Samsung Galaxy J2 (2017) को लॉन्च किया है। भारत में फेस्टिवल महीने को देखते हुए इस फोन को ऑफलाइन मार्केट में लॉन्च किया गया है, इसकी कीमत 7,390 रुपये तय की गयी है। (Read in english)
इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बात करें, तो Galaxy J2 (2017), 4.7 इंच की QHD सुपर AMOLED डिस्प्ले (540×960 पिक्सल रिजोल्यूशन) के साथ आता है।
Galaxy J2 (2017) सैमसंग के एक्सीनॉस 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट द्वारा संचालित होता है, जिसमें 1GB रैम दी गयी है। फोन की इंटरनल स्टोरेज क्षमता 8GB है जिसे माइक्रो SD कार्ड के माध्यम से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
इसके अलावा, फोन में ऑटोफोकस वाला 5MP का मुख्य कैमरा है। साथ ही फोन में सामने की तरफ 2MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, USB OTG, Bluetooth 4.1, GPS, Glonass, और 3.5mm audio jack शामिल हैं। इसके अलावा फोन में 2,000mAh की बैटरी इस्तेमाल की गयी है।
यह भी पढ़ें: 8 इंच डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy Tab A(2017) हुआ लॉन्च-जानिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy J2 (2017) कीमत व उपलब्धता
Samsung Galaxy J2 भारत में ऑफलाइन मार्केट में मेटालिक गोल्ड और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। फोन की कीमत 7,390 रुपये तय की गयी है।
Samsung GalaxyJ2 (2017) के स्पेसिफिकेशन्स
Model | Samsung Galaxy J2 (2017) |
Display | 4.7-inch, qHD (960 X 540) |
Processor | 1.3Ghz quad-core |
RAM | 1GB |
Internal Storage | 8GB (4.3GB free), expandable up to 128GB |
Software | Android |
Primary Camera | 5MP |
Secondary Camera | 2MP |
Dimensions | 136.5 x 69.0 x 8.4mm; 130g |
Battery | 2000mAh |
Others | 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth, GPS |
Price | Rs.7,390 |