भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F54; जानें स्पेसिफिकेशन और कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने आज भारत में अपनी Galaxy F-सीरीज़ में Samsung Galaxy F54 को भारत में लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में आया है, जहां पहले से काफी प्रतियोगी स्मार्टफोन मौजूद हैं, जैसे iQOO Neo 7, Moto Edge 40, Poco F5, इत्यादि। इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1380 चिपसेट और 6000mAh बैटरी मिलेंगे।

ये पढ़ें: जून 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in June 2023

Samsung Galaxy F54 की कीमतें और उपलब्धता

Galaxy F54 5G भारत में केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट में आया है। इसमें आपको 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलेगी। फ़ोन की कीमत 27,999 रूपए है और इसके प्री-आर्डर Flipkart और कंपनी वेबसाइट पर दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे। इसे नीले और सिल्वर रंगों में ख़रीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F54 स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy F54 5G कंपनी के अपने ओक्टा कोर चिपसेट Exynos 1380 पर काम करता है। इसमें 6.7-इंच की फुल एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलती है। स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 भी मौजूद हैं।

कैमरा की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा हैं और कंपनी इस साल के सभी फोनों की तरह, इसमें भी S23 सीरीज़ जैसा कैमरा डिज़ाइन ही लेकर आयी है। फ़ोन में प्राइमरी सेंसर 108MP का है, जो OIS के साथ आएगा, साथ में 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी के लिए आपको इसमें 32MP का फ्रंट सेंसर मिलेगा।

Android 13 आधारित One UI 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है। लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग सैमसंग के ज़्यादातर फोनों की तरह, इसमें भी 25W की ही है, जबकि इस कीमत पर अधिकतर स्मार्टफोनों में 67W या उससे ज़्यादा फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा अन्य फीचरों में 5G SA/NSA, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.3, GPS/ Glonass /Beidou, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-सी पोर्ट, इत्यादि शामिल हैं।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: देखें Nothing Phone (2) का पहला लुक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

Imageभारत में जल्दी ही लॉन्च होने जा रहा है Samsung Galaxy F54; लीक हुए स्पेसिफिकेशन

हाल ही में Samsung ने अपने Samsung Galaxy M54 स्मार्टफोन को बाहरी देशों में लॉन्च किया था और कंपनी की भारतीय ऑफिशियल साइट पर इसके जैसे ही स्पेसिफिकेशनों के साथ एक फ़ोन देखा गया है। ये स्मार्टफोन भारत में जल्दी ही Samsung Galaxy F54 के नाम के साथ आ सकता है। इसे SGS Fimko सर्टिफिकेशन वेबसाइट …

Imageमई 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in May 2023

अप्रैल में काफी बेहतरीन स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में पेश किये गए, जिनमें Asus ROG Phone 7 सीरीज, Realme Narzo N55, OnePlus Nord CE 3 Lite और भी कई नाम शामिल हैं। अब अप्रैल अपने अंत की तरफ है और मई में कौन से स्मार्टफोन आने वाले हैं, इसकी चर्चा शुरू हो गयी है। मई 2023 …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Discuss

Be the first to leave a comment.