Samsung Galaxy A70s हुआ 64MP कैमरा सेंसर के साथ इंडिया में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi, Realme के बाद सैमसंग ने भी अपने पहले 64MP कैमरा फोन को इंडिया में लांच कर दिया है। अपने M-सीरीज और A-सीरीज के लगभग सभी फ़ोनों को “s” सफिक्स के साथ बेहतर अपग्रेड डिवाइस के तौर पर मार्किट में पेश कर रही है जिसमें अब A70s को भी बेहतर कैमरा सेटअप के साथ लांच कर दिया है। तो चलिए इसके फीचर पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: साल 2019 में उपलब्ध स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A70s की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy A70s launched in India

सैमसंग ने डिवाइस को 2 अलग-अलग वरिएन्त में पेश किया है। A70s के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपए रखी गयी है जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वरिएन्त की कीमत 30,999 रुपए रखी गयी है। डिवाइस इंडियन मार्किट में 28 सितम्बर से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्लेटफार्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Samsung Galaxy A70s के फीचर

Samsung Galaxy A70s launched in India

फोन में जो सबसे बड़ा बदलाव किया गया है वो इसका रियर कैमरा सेटअप ही है। इसमें आपको 64MP का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर, 8MP के अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5MP के लाइव-फोकस सेंसर के साथ दिया गया है। रियर सेटअप डेडिकेटेड नाईट मोड, और सुपर स्टेडी 4K विडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। सामने की तरफ आपको 32MP सेल्फ़ी कैमरा सेंसर भी नौच डिस्प्ले के तहत आता है।

यह भी पढ़िए: Redmi 8A हुआ 5,000mAh बैटरी, 18W टाइप-C पोर्ट के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

सामने की तरफ आपको 6.7-इंच की FHD+ sAMOLED डिस्प्ले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आती है। डिवाइस एंड्राइड पाई आधारित OneUI पर रन करती है। प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।

पॉवर के लिए A70s में 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी है।

Samsung Galaxy A70s launched in India

Samsung Galaxy A70s vs Galaxy A70 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Samsung Galaxy A70s Samsung Galaxy A70
डिस्प्ले 6.7-इंच sAMOLED स्क्रीन, FHD+ रेज़ोलुशन, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो 6.7-इंच sAMOLED स्क्रीन, FHD+ resolution, 20:9 aspect ratio
प्रोसेसर 2 GHz, ओक्टा-कोर, स्नैपड्रैगन 675 2 GHz, ओक्टा-कोर, स्नैपड्रैगन 675
रैम 6GB/8GB 6/8GB
इंटरनल स्टोरेज 128GB, हाइब्रिड सिम स्लॉट, 512GB तक बढ़ा सकते है 128GB, हाइब्रिड सिम स्लॉट, 512GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर One UI (एंड्राइड पाई) One UI (एंड्राइड पाई)
रियर कैमरा 64MP ( f/1.8 अपर्चर)+ 8MP(f/2.2 अपर्चर)+ 5MP (f/2.2 अपर्चर) 32MP ( f/1.7 अपर्चर)+ 8MP(f/2.2 अपर्चर)+ 5MP(f/2.2 अपर्चर)
फ्रंट कैमरा 32MP (f/2.0) 32MP (f/2.0)
अन्य 4G ड्यूल VoLTE(Nano), Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS, USB टाइप-C पोर्ट, 3.5 mm ऑडियो जैक, प्रोक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर 4G ड्यूल VoLTE(Nano), Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS, USB टाइप-C पोर्ट, 3.5 mm ऑडियो जैक, प्रोक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर
बैटरी 4500mAh, 25W फ़ास्ट चार्जिंग, क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट 4500mAh, 25W फ़ास्ट चार्जिंग, क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट
इंडियन प्राइस  28,999 रुपए / 30,999 रुपए  28,999 रुपए / 30,595 रुपए

Related Articles

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageSamsung Galaxy A70 रिव्यु (समीक्षा): सैमसंग का बड़ा और बेहतर मिड-रेंज फोन?

सैमसंग ने इस साल अपनी रणनीति को बदलते हुए हर महीने एक नया स्मार्टफोन लांच करने का फैसला किया है। कंपनी की ये नयी रणनीति कामयाब होती भी दिखाई देती है क्योकि कंपनी ने दावा किया है की Galaxy A-सीरीज से ही $500 मिलियन की इनकम हुई है। अब कंपनी ने इसी क्रम को आगे …

ImageSamsung Galaxy A70s रिव्यु: 64MP कैमरा सेगमेंट में सैमसंग की आकर्षक एंट्री?

सैमसंग अपनी मिड-रेंज A-सीरीज को कैमरा अपग्रेड या सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ मार्किट में पेश कर रही है। Galaxy A50 को A50s और Galaxy A70 को कंपनी ने हाल ही में Galaxy A70s के तौर पर लांच किया है। कंपनी के द्वारा पेश A-सीरीज ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफार्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Discuss

Be the first to leave a comment.