सैमसंग ने अभी हाल ही में अपनी Galaxy A-सीरीज में “s” के साथ लेटेस्ट ट्रेंडी स्मार्टफोन लांच करने शुरू कर दिए है और इस के साथ ही कंपनी ने हाल ही में अपने Galaxy A50s और Galaxy A30s को ऑफिसियल कर दिया था लेकिन इनकी कीमत के बारे में कोई जानकरी नहीं दी गयी थी। तो कंपनी ने आज अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से इनके इंडिया लांच को टीज़ किया है।
पोस्ट के अनुसार कंपनी 11 सितम्बर को इंडियन मार्किट में अपनी किफायती A-सीरीज के तहत स्मार्टफोन लांच करने वाली है और वैसे तो डिवाइस का नाम नहीं बताया गया है लेकिन यह Galaxy A50s या A30s हो सकते है। तो चलिए नज़र डालते है इन दोनों फ़ोनों के फीचरों पर:
यह भी पढ़िए: बेस्ट 10 स्मार्टफोन जिनमे मिलती है आकर्षक ग्रेडिएंट ग्लास फिनिश
Samsung Galaxy A50s
आज के टाइम में सब ब्रांड एक ही ट्रेंड को फॉलो कर रहे है और सैमसंग ने भी अपने Galaxy A50s में आपको 48MP प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही आपको 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5MP डेप्थ सेंसर भी दिया है। इसके साथ ही आपको 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़िए: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट वाले साल 2019 के बेस्ट स्मार्टफोन
इसके अलावा फोन के बाकि स्पेसिफिकेशन Galaxy A50 जैसे ही है, यानि की फोन में आपको Exynos 9610 ओक्टा-कोर प्रोसेसर, 4GB/6GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज ,4,000mAh बैटरी के साथ 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 6.4-इंच sAMOLED FHD+ इनफिनिटी-U डिस्प्ले के अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
A30s में आपको पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इस कैमरा सेटअप में 25MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 5MP का डेप्थ सेंसर इस्तेमाल किये गये है। सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है।
सामने की तरफ 6.4-इंच का HD+ डिस्प्ले इनफिनिटी-V नौच के साथ दी गयी है। इसके साथ फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। स्टोरेज के तौर पर 128GB का ऑप्शन दिया है।
Galaxy A30s में प्रोसेसर के रूप में Exynos 7904 चिपसेट, 3GB/4GB रैम , 4,000mAh की बड़ी बैटरी 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।
Samsung Galaxy A30s और Galaxy A50 की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Galaxy A30s | Galaxy A50s |
डिस्प्ले | 6.4 -इंच, 720×1560 HD+ sAMOLED, इनफिनिटी V डिस्प्ले | 6.4 FHD+ इनफिनिटी -U डिस्प्ले , 1080×2340 |
प्रोसेसर | Exynos 7904 | Exynos 9610 |
रैम | 3GB/4GB | 4GB/6GB |
इंटरनल स्टोरेज | 32GB/64GB/128GB, 512GB तक बढ़ा सकते है | 64GB/128GB, 512GB तक बढ़ा सकते है |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड पाई आधारित OneUI | एंड्राइड पाई आधारित OneUI |
रियर कैमरा | 25MP+5MP+8MP | 48MP+5MP+8MP |
फ्रंट कैमरा | 16MP (f/2.0) | 32MP (f/2.0) |
माप और वजन | 158.5 x 74.7 x 7.8mm, 166 ग्रांम |
158.5 x 74.5 x 7.7mm 169 ग्राम |
बैटरी | 4000mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग | 4000mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग |
अन्य | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, टाइप-C | ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, टाइप-C, Bixby |