Samsung का ये फोन 6GB+128GB स्टोरेज में भी हुआ लॉन्च, इस कीमत में मिल रहें ये बेहतरीन फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने भारत में अपने मिड रेंज फोन Samsung Galaxy A26 5G का 6GB+128GB वेरिएंट आज लॉन्च कर दिया है, इसके पहले इसका सिर्फ 8GB वाला वेरिएंट ही उपलब्ध था। इस फोन को 8GB वाले वेरिएंट के मुकाबले कम कीमत पर पेश किया गया है। आगे Samsung Galaxy A26 5G 6GB+128GB की कीमत के साथ साथ अन्य वेरिएंट्स की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: बिना इंटरनेट के देख पाएंगे लाइव टीवी, OTT कंटेंट, इस सस्ते फोन में मिलेगा ये शानदार फीचर

Samsung Galaxy A26 5G की कीमत

  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज – 23,499 रूपये
  • 8GB RAM + 128GB sto – 24,999 रूपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 27,999 रूपये
Samsung Galaxy A26 5G

ये फोन भी अन्य वेरिएंट्स की तरह ही Awesome Peach, Awesome Mint, Awesome White और Awesome Black इन चार रंगों में उपलब्ध होगा। फोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे।

Samsung Galaxy A26 5G स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.7-इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ का उपयोग किया गया है। फोन Exynos 1380 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G68 GPU को शामिल किया गया है। ये One UI 6.0 के साथ Android 14 पर रन होता है, और इसमें 4 साल के OS अपडेट्स और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं।

बैक पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2MP मैक्रो लेंस का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें IP67 रेटिंग की सुरक्षा मिल जाती है।

ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 9500 साल के इस महीने होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite 2 को मिलेगी जबरदस्त टक्कर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

Be the first to leave a comment.