अभी हाल ही में Samsung ने अपना F सीरीज का किफायती 5G फोन Galaxy F06 5G लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही Samsung Galaxy A06 5G को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में एक भारतीय टिप्सटर द्वारा इसका ऑफिशियल पोस्टर साझा किया गया है, जिससे Galaxy A06 5G की कीमत की जानकारी भी सामने आई है।
ये पढ़ें: JioTele OS: स्मार्ट टीवी का नया ऑपरेटिंग सिस्टम इन फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च
Samsung Galaxy A06 5G की कीमत
हाल ही में भारतीय टिप्सटर Abhishek Yadav द्वारा अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्टर साझा किया गया है, जो कंपनी के ऑफिशियल पोस्टर की तरह नजर आ रहा है। पोस्टर के अनुसार इस फोन को 10,499 रुपए की कीमत पर पेश किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त, इसमें कंपनी की तरफ से 8 माह तक की नो कॉस्ट EMI की सुविधा मिल सकती है, और ग्राहक 699 रुपए की जगह मात्र 129 रुपए में एक साल तक के लिए स्क्रीन रिप्लेसमेंट कवरेज ले सकते हैं। लॉन्च के बाद इस फोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy A06 5G फीचर्स
लीक्स के अनुसार इस फोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और One UI 7 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है। फोन में 4 साल तक के OS अपडेट मिल सकते हैं।
फोन में 6GB RAM और 128GB की स्टोरेज दी जा सकती है। इसके बैकपैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।



































