Vivo का ये किफायती फोन भारत में जल्द मचाएगा तबाही, 90W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo जल्द ही भारत में अपना एक और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Vivo Y400 Pro लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने फोन को टीज करना भी शुरू कर दिया है, और इस Amazon वेबसाइट पर लिस्ट भी किया जा चुका है। टीजर और Amazon लिस्टिंग के माध्यम से Vivo Y400 Pro फीचर्स और डिजाइन की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: ऑनलाइन टास्क से पैसा कमाना है, तो इस चीज का रखें ध्यान, पुणे के व्यक्ति ने गवाए 11.5 लाख रुपए

Vivo Y400 Pro डिजाइन

हाल ही में Vivo India द्वारा अपने आधिकारिक X अकाउंट पर Vivo Y400 Pro इंडिया लॉन्च का टीजर साझा किया गया है, जिसमें “Coming Soon” कैप्शन के साथ फोन को व्हाइट कलर वेरिएंट में दिखाया गया है। इसके अतिरिक्त, Amazon लिस्टिंग पर भी फोन की तस्वीरें साझा की गई है। हालांकि, फोन को 20 जून को भारत में पेश किया जा सकता है।

Vivo Y400 Pro Teaser

टीजर में फोन को वाइट कलर में यूनिक टेक्सचर पैटर्न के साथ दिखाया गया है। बैक पैनल पर वर्टिकल अरेंजमेंट में कैमरा सेटअप नजर आ रहा है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार फोन को Freestyle White, Festival Gold, और Nebula Purple इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है।

Vivo Y400 Pro फीचर्स

Amazon लिस्टिंग और अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.77 इंच का 1.5K क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिल सकता है।

बैक पैनल पर 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, और 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन को 5,500mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और ये 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

ये पढ़ें: इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च कर दिए धांसू फीचर्स वाले सस्ते फोन, कीमत इतनी कम उड़ जाएंगे होश

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products