Reliance Jio दिवाली पर JioPhone Next के साथ कर सकता है एक और धमाका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance के JioPhone Next में देरी होने की ख़बर ने जिन लोगों को निराश किया है, अब उनके लिए अच्छी खबर ये है कि इस सस्ते स्मार्टफोन के साथ, सस्ता लेकिन धमाकेदार फीचरों के साथ आने वाला लैपटॉप JioBook भी भारत में किसी भी वक़्त लॉन्च होने की उम्मीद है। इस लैपटॉप को कथित तौर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) पर सर्टिफिकेशन के दौरान देखा गया है। बताया जा रहा है कि इस वेबसाइट पर इसके तीन वैरिएंट नज़र आये हैं। हालांकि इनके मॉडल नम्बरों के अलावा और कोई जानकारी इस साइट द्वारा हासिल नहीं हुई है। लेकिन कुछ अन्य रिपोर्ट भी हैं जो इस JioBook लैपटॉप के बारे में काफी कुछ बताती हैं।

कथित तौर पर JioBook को BIS सर्टिफिकेशन के दौरान सर्वप्रथम टिपस्टर मुकुल शर्मा (stufflisting) द्वारा देखा गया। उनके अनुसार यहां इसके तीन इंटरनल मॉडल रजिस्टर थे – NB1118QMW, NB1148QMW, and NB1112MM। अगर ये सही है तो ये लैपटॉप तीन मॉडलों में लॉन्च होगा। इसके अलावा अन्य रिपोर्ट कहती हैं कि ये लैपटॉप 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसमें पावर देने के लिए कंपनी Snapdragon 665 चिपसेट के साथ 4GB की LPDDR4x RAM, और 64GB इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा या फिर लॉन्च की तारीख़ सामने नहीं आयी है।

JioBook में मिल सकते हैं ये फ़ीचर

JioBook के क्या स्पेसिफिकेशन होंगें ये तो इस लीक में पता नहीं चलता, लेकिन पहले से जो अफवाहें मौजूद हैं उनके अनुसार इस किफ़ायती लैपटॉप में आपको थोड़े मोटे बेज़ेल और उनके बीच में HD (1366×768 पिक्सल) डिस्प्ले मिल सकते हैं। इसके अलावा Qualcomm का किफ़ायती चिपसेट Snapdragon 665, और इसके साथ Snapdragon X12 4G मॉडम इसके परफॉरमेंस का दायित्व संभालेंगे। साथ ही 4GB की LPDDR4x RAM और 64GB तक की eMMC स्टोरेज मौजूद हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक मिनी HDMI कनेक्टर, ड्यूल-बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ सपोर्ट भी आपको इसमें मिलेंगे।

Jio आपको इस नए लैपटॉप में कुछ पहले से इंस्टॉल हुई एप्लीकेशन भी ऑफर करेगा जिनमें Microsoft Teams, Microsoft Edge, Microsoft Office, JioStore, JioMeet और JioPages सम्मिलित हो सकते हैं।

उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली से ठीक पहले जब कंपनी ने JioPhone Next को उपलब्ध करवाने का दावा किया है, तभी JioBook को भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस बजट फ़ोन के स्पेसिफिकेशन और कीमतों का अंदाज़ा तो काफी हद तक है, लेकिन JioBook लैपटॉप अभी भी एक सरप्राइज़ ही है, जिसकी कीमतों का कोई अंदेशा अभी नहीं है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16T की तैयारी शुरू: नए फोन में मिलेगा 2nm वाला Snapdragon, जानें कब होगी एंट्री

OnePlus 15T को बाज़ार में आए अभी कुछ ही हफ़्ते बीते हैं, और कंपनी की अगली कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप की चर्चा भी शुरू हो गई है। जाने-माने टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो OnePlus अंदरूनी तौर पर एक नए छोटे फ्लैगशिप पर काम कर रही है, जिसे OnePlus 16T कहा जा रहा है। फिलहाल जो …

ImageReliance Jio का बड़ा धमाका; जल्द आ रहे हैं Jio TV, JioBook Laptop और Jio Tablet

कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी Reliance Jio, अपनी पहली स्मार्ट टीवी और अपने पहले किफायती टेबलेट और लैपटॉप पर काम कर रही है। अब अगर अफवाहें उड़ी हैं, तो कुछ तो ज़रूर होगा। हालांकि कंपनी की तरफ से कोई चर्चा नहीं है। बताया जा रहा है …

ImageNokia Purebook लैपटॉप सीरीज का Flipkart पर टीज़र आये सामने, जल्द हो सकती है लॉन्च

स्मार्टफोन के बाद अब Nokia लैपटॉप मार्किट में एंट्री करने वाली है। Nokia Purebook को जल्द ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। साइट पर Nokia के इस लैपटॉप का टीजर भी देखा गया है। पिछले दिनों सामने आई लीक्स के मुताबिक, Nokia Purebook के नौ मॉडल्स लॉन्च किए जायेंगे। अभी के लिए लैपटॉप …

ImageJio का AI धमाका – JioFrames चश्मा देखते ही खींचेगा फोटो, TeleFrame संभालेगा पूरा घर

Reliance की इस साल की AGM में सबसे ज़्यादा चर्चा AI हार्डवेयर की रही। 19 जून को हुई 49वीं AGM में Jio ने Jio TeleFrame नाम का एक नया होम डिवाइस पेश किया, जिसे कंपनी “घरों के लिए AI ऑपरेटिंग सिस्टम” बता रही है। इसके साथ ही एक और प्रोडक्ट दोबारा सुर्खियों में है, JioFrames …

Image₹200 में YouTube Premium और 15 OTT ऐप्स? नया Jio OTT Pass हुआ लॉन्च

अगर आप OTT देखने के लिए अलग-अलग ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेने से बचना चाहते हैं, तो Jio का नया Jio OTT Pass आपके काम आ सकता है। Reliance Jio ने ₹200 में ऐसा ऐड-ऑन पैक लॉन्च किया है, जिसमें 15 OTT ऐप्स, YouTube Premium, 1000 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा एक साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products