Reliance AGM 2024 हाइलाइट्स: कंपनी ने AI और टेक से सम्बंधित कई घोषणाएं की

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कल 29 अगस्त को Reliance Industries द्वारा 47th Annual General Meeting 2024 का आयोजन किया गया था, जिसमें कंपनी के चेयरमेन मुकेश अम्बानी ने AI और टेक से सम्बंधित कई घोषणाएं की थी, जिसमें JioBrain, JioAI Cloud, JioTV OS, और JioPhoneCall AI जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। आगे इस Reliance AGM 2024 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Instagram ने पेश किया टेक्स्ट एंड स्टीकर फीचर; ऐसे करें इस्तेमाल

Reliance AGM 2024 की जानकारी

इस मीटिंग के दौरान मुकेश अम्बानी जी द्वारा टेक इन्नोवेशंस पर खास फोकस किया गया है। AI से सम्बंधित जानकारी देते हुए बतया गया है, कि कंपनी जेनरेटिव AI मॉडल्स पर काम कर रही है, जिन्हें अफोर्डेबल कीमत पर यूजर्स को प्रदान किया जा सकता है। कंपनी ने अपने Jio set-top boxes के लिए एक नए JioTV OS की भी घोषणा की है। ये OS बड़ी स्क्रीन वाली टीवी के लिए फास्टर, स्मूथर, और पर्सनलाइज़्ड एक्सपीरियंस देगा।

इतना ही नहीं कंपनी JioBrain नाम से एक AI सर्विस प्लेटफॉर्म भी लॉन्च कर रही है, जिस पर यूजर्स को कई AI जनरेटिव मॉडल्स मिलेंगे। इन AI जनरेटिव मॉडल्स को यूजर्स अलग अलग तरीके से उपयोग कर पाएंगे। ये प्लेटफॉर्म Jio AI Cloud द्वारा संचालित होगा। कंपनी ने JioPhone Call AI की भी घोषणा की है, जिसकी खबरें पहले से इंटरनेट पर वायरल हो चुकी थी। इस फीचर के साथ यूजर्स रियल टाइम में कॉल्स को ट्रांसलेट और समराइस कर पाएंगे।

कंपनी अपना AI-ready data centre गुजरात के जामनगर में बनाने वाली है, जिसमें AI इनफरेंस सुविधाओं को भी शामिल किया जायेगा, इसके अतिरिक्त कंपनी ने Hello Jio पेश किया है, ये एक AI जनरेटिव वॉइस असिस्टेंट है। ये वॉइस असिस्टेंट JioTV OS के साथ इंटीग्रेट होगा, ताकि यूजर्स वॉइस कमांड से अपना पसंदीदा कंटेंट ढूंढ पाएं।

Reliance Retail: फाइनेंसियल परफॉरमेंस

कंपनी ने इस फाइनेंसियल ईयर में 3,06,848 करोड़ रूपए का ग्रॉस रिवेन्यू जनरेट किया है, जिसके अनुसार 17.8 प्रतिशत की ग्रोथ दिखी है। अन्य आंकड़ों की बात करें तो वो कुछ इस प्रकार है।

  • 23,082 करोड़ EBDITA
  • 28.4 प्रतिशत YoY ग्रोथ

ये पढ़े : 10000 से कम कीमत वाले फ़ोन 2024

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageJioMart लॉन्च : अब WhatsApp द्वारा JioMart से हो सकेगी शॉपिंग

आज हुई Reliance AGM 2022 मीटिंग में कंपनी ने JioMart को भी लॉन्च किया। ये एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप है, जो BigBasket और Amazon जैसी नहीं, बल्कि अपनी तरह की पहली ऐप होगी। इसके लिए कंपनी ने Meta (Facebook) से साझेदारी की है। साथ ही भारत में आप JioMart पर सीधे WhatsApp से शॉपिंग कर …

ImageReliance AGM 2022: 5 महत्वपूर्ण घोषणाएं, जो आपको ज़रूर चाहिएं

Reliance ने आज 45वीं AGM 2022 मीटिंग का आयोजन किया। इस मीटिंग आज कई ज़रूरी घोषणाएं की गयीं, जिनमें Jio 5G Phone की डेवलपमेंट के बारे में चर्चा और Jio AirFiber को लॉन्च भी शामिल था। इस वर्चुअल मीटिंग को कंपनी के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने कंपनी के सभी डायरेक्टरों के परिचय से शुरू किया …

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

ImageSiri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

Apple की Siri का लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ। WWDC 2026 में कंपनी ने अपने असिस्टेंट को पूरी तरह नए सिरे से बनाकर “Siri AI” के नाम से पेश कर दिया है। और ये पहले वाली Siri से कहीं आगे है। नई Siri बिना कोई ऐप खोले आपके Photos में तस्वीरें ढूंढ देती है, किसी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products