Home न्यू लांच Redmi Y3 और Redmi 7 हुए AI ड्यूल कैमरा और 4000mAh बैटरी...

Redmi Y3 और Redmi 7 हुए AI ड्यूल कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

0

Xioami ने आज इंडिया में अपनी 2 डिवाइसों को लांच किया है। सेल्फ़ी-सेंट्रिक Redmi Y3 के साथ-साथ लोकप्रिय Redmi सीरीज  के लेटेस्ट अपग्रेड Redmi 7 को भी पेश कर दिया है। दोनों ही डिवाइसें अपने पिछले वर्जन की तुलना में आकर्षक अपग्रेड कही जा सकती है। तो चलिए डालते है इन दोनों ही फ़ोनों पर एक नज़र:

यह भी पढ़िए: Xiaomi Redmi Go का रिव्यु हिंदी में: फीचर फोन का स्मार्ट विकल्प

Redmi 7 और Redmi Y3 की कीमत और उपलब्धता

Redmi 7 को 2 वरिएन्त 2GB+32GB और 3GB+32GB के साथ लांच किया है जिनकी कीमत क्रमशः 7,999 रुपए तथा 8,999 रुपए तय की गयी है। यह 29 अप्रैल से Amazon.in, Mi.com और Mi Store पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी जिसके साथ आपको लांच ऑफर के रूप में Jio द्वारा 4 साल तक डबल डाटा और 2500 का कैशबैक भी मिलेगा।

Redmi Y3 को भी यहाँ 2 वरिएत्न के साथ पेश किया है।जहाँ एक और 3GB+32GB वरिएन्त की कीमत 9,999 रुपए है वही 4GB+64GB वरिएन्त के लिए 11,999 रुपए की कीमत तय की गयी है। यह डिवाइस 30 अप्रैल से Amazon.in, Mi.com और Mi Home Store पर उपलब्ध होगी। लांच ऑफर के तहत आपको एयरटेल द्वारा 1120GB 4G डाटा अतिरिक्त तथा असीमित कॉल्स की सुविधा भी दी जाएगी।

Xiaomi Redmi 7 मार्किट में Comet Blue, Lunar Red और Eclipse Black कलर विकल्पों में उपलब्ध होगा जबकि Redmi Y3 को Elegent Blue, Bold Red और Prime Black कलर में पेश किया गया है।

Redmi 7 और Redmi Y3 के फीचर

शाओमी की यह दोनों डिवाइस ही काफी हद तक समान स्पेसिफिकेशन के साथ पेश की गयी है। Redmi 7 और Redmi Y3 दोनों ही फ़ोनों में आपको 6.26-इंच की HD+ (1520×720 पिक्सेल) रेज़ोलुशन, 19:9, 2.5D कर्व ग्लास डिस्प्ले दी गयी है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का सितेमाल भी किया गया है। प्रोसेसर के तौर पर भी दोनों फ़ोनों में आपको स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट ही देखने को मिलती है।

Redmi Y3

दोनों फ़ोनों में अंतर सिर्फ रैम+स्टोरेज कॉम्बिनेशन और सेल्फी कैमरे का ही है। Redmi 7 में 2GB/3GB रैम तथा 32GB स्टोरेज का विकल्प दिया है जबकि Redmi Y3 में 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज के विकल्प मिलते है। दोनों में ही माइक्रोSD कार्ड की सहायता से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा सकते है।

Redmi 7

फोटोग्राफी के लिए भी यहाँ पर पीछे की तरफ 12MP+2MP(डेप्थ सेंसर) का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। लेकिन जहाँ पर कीमत के हिसाब से Redmi 7 में 8MP का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है वही पर सेल्फ़ी की खासियत लिए Redmi Y3 में आकर्षक 32MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है।

अन्य फीचर में, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE, स्प्लैश रेसिस्टेंट के साथ-साथ 4000mAh की बैटरी और एंड्राइड पाई आधिरत MIUI 10 सॉफ्टवेयर शामिल किये गये है।

Mi Smart Bulb

Mi Smart Bulb

ऊपर बताये फ़ोनों के अलावा Xiaomi ने इवेंट में Mi Smart Blub को भी पेश किया है जो 26 अप्रैल से Mi.com के माध्यम से क्राउड-फंडिंग के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्ट बल्ब वौइस अस्सिस्टेंट जैसे Google Assistent और Amazon Alexa के द्वारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version