Home अफवाहे/लीक्स Redmi लेकर आ रहा है 300W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, केवल 5 मिनट...

Redmi लेकर आ रहा है 300W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, केवल 5 मिनट में 100% चार्ज होगा फोन

0

Redmi ने आधिकारिक तौर पर 300W अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग की घोषणा की है। इससे पहले Realme ने 240W फास्ट चार्जिंग तकनीक की पेशकश की थी। इसके साथ, Redmi आधिकारिक तौर पर दुनिया में सबसे फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी लाने वाली कंपनी बन जाएगी। कंपनी का दावा है, कि यह तकनीक केवल 5 मिनट में फोन की बैटरी को 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर एक डेमो वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने 4,100mAh बैटरी वाला Redmi Note 12 डिस्कवरी (एक्सप्लोरर संस्करण) का उपयोग किया है। वीडियो में डिवाइस को 50 प्रतिशत तक चार्ज होने में 2 मिनट और 11 सेकंड का समय लगा और पूरी तरह चार्ज होने में केवल 5 मिनट से भी कम समय लगा है।

Redmi द्वारा आधिकारिक रूप से पोस्ट किए गए वीडियो से एक दिलचस्प तथ्य यह है, कि फोन केवल एक बार में 290W (दावा किया गया 300W नहीं) को सपोर्ट करेगा परन्तु लगभग 3 सेकंड के लिए।

यह भी पढ़े :-भारत में आज से शुरू होगी OnePlus 11R की बिक्री, जानिए कीमत और बैंक ऑफर्स

Redmi 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी

Redmi की यह 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी बाजार में अब तक की सबसे फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। इसमें मिलने वाला एडॉप्टर स्वयं डबल GaN तकनीक के साथ आता है और इसमें “50 से अधिक सेफ्टी प्रोटेक्शन भी मिलेंगे। इसके बावजूद, चार्जर का आकार छोटा रहेगा।

Xiaomi ने अभी तक इस बात का उल्लेख नहीं किया है, कि ग्राहकों को 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने का अवसर कब तक मिलेगा। लेकिन अनुमान है, कि टेक्नोलॉजी पहले चीन में उपलब्ध होगी और बाद में विश्व स्तर पर रोलआउट की जाएगी। चूंकि तकनीक Redmi की है, इसलिए उच्च संभावनाएं हैं, यह पहले Note के मॉडल के साथ आ सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :-फ़ास्ट USB-C पोर्ट के साथ iPhone 15 में मिल सकते हैं यह 8 फीचर्स

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version