पॉप स्टार Apoki के म्यूज़िक वीडियो में नज़र आई Sony और Honda की इलेक्ट्रिक कार “Afeela”

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

होंडा और सोनी ने पार्टनशिप में एक ब्रांड न्यू इलेक्ट्रिक कार ‘अफ़ीला’ (Afeela) का अनवारण किया था। अब इस इलेक्ट्रिक कार को एक एनिमेटेड म्यूजिक वीडियो में स्पॉट किया गया है। यह कार कोरिया के सबसे बड़े पॉप स्टार में से एक “Apoki” के एनिमेटेड वीडियो में दिखाई दे रही है।

वर्चुअल के-पॉप स्टार का साल का पहला सिंगल, “Mood V5” आज रिलीज़ किया गया। इसमें, एनिमेटेड “कलाकार” में अफीला को दिखाया गया है। लॉन्च के समय कंपनी ने घोषणा की थी, कि वह इस इलेक्ट्रिक कार को साल 2026 तक नार्थ अमेरिका में पेश करेगी। साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था, कि यह कार इन-बिल्ट PS5 के साथ आ सकती है।  

यह भी पढ़े :-भारत में आज से शुरू होगी OnePlus 11R की बिक्री, जानिए कीमत और बैंक ऑफर्स

“Mood V5” सांग वीडियो में दिखी ‘Afeela’ EV

Apoki की इस म्यूजिक वीडियो में अफीला को “अंतरिक्ष में कहीं रहने वाले खरगोश की तरह” दिखाया गया है। खबर है कि यह एक कोरियाई टेक स्टार्टअप AFUN इंटरएक्टिव का निर्माण है। कंपनी का कहना है कि जब उसने सीईएस में पेश किए गए अफिला की के आईडिया को देखा, तो कार का “मोबिलिटी इनोवेशन को आगे बढ़ाने का मैसेज उन्हें आकर्षक लगा।

Afeela फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक कार के संबंध में बताया गया कि कार के अंदर और बाहर कुल 45 कैमरा और सेंसर होंगे। कार की हेडलाइट्स के बीच एक छोटी मीडिया स्क्रीन होगी, जो Afeela को क्लासी लुक देती है।

Sony Honda मोबिलिटी के चीफ एग्ज़ीक्यूटिव (chief executive) Yashuhide Mizuno ने कहा कि प्रोटोटाइप का अनावरण (reveal) करने के बाद, वे इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन करने के लिए काम शुरू कर देंगे। इसकी प्री बुकिंग साल 2025 से कुछ देशों में शुरू हो सकती है।

तकनीकी ब्रांड अफीला को क्लाउड-आधारित सॉफ़्टवेयर, लेवल 3 ऑटोनॉमी , और बहुत सारे मनोरंजक विकल्पों के साथ पेश करने की योजना है। ऑटोमेकर वाहन में प्लेस्टेशन 5 को भी शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़े :- AnTuTu पर नज़र आया OnePlus Ace 2 Dimensity एडिशन, भारत में OnePlus Nord 3 नाम से दे सकता है दस्तक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

ImageSony और Honda मिलकर ला रहे हैं ब्रांड न्यू इलेक्ट्रॉनिक कार “Afeela”

टेक कंपनी Sony और ऑटोमेकर Honda साथ मिलकर एक इलेक्ट्रिक कार तैयार कर रही हैं। दोनों कंपनियां इस कार को Afeela सब-ब्रांड के तहत लॉन्च करेंगी। बुधवार को लास वेगास (Las Vegas) में CES इवेंट के दौरान Sony ने इस बात का खुलासा किया। कंपनी ने बताया कि यह इलेक्ट्रिक कार साल 2026 तक नार्थ …

Imageऑटो एक्सपो 2023 में Tata Motors ने किया Sierra EV और Harrier EV समेत कई कारों का प्रदर्शन

देश की दिग्गज ऑटो कंपनी Tata Motors ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे Auto Expo 2023 में कई शानदार गाड़ियां पेश की हैं। ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स ने कुल 11 कारों से पर्दा उठाया है, जिनमें Tata Sierra EV और Harrier EV जैसी कारें शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने कई कमर्शियल गाड़ियों को भी पेश किया है। भारत के सबसे …

ImageKia Syros EV: 30 जुलाई से सेल शुरू, लेकिन क्या ये ₹14 लाख में Nexon EV से बेहतर सौदा है?

नई कार लेने निकले किसी भी मिडिल-क्लास परिवार के लिए ‘इलेक्ट्रिक SUV’ और ‘करीब ₹8 लाख’ एक ही सांस में सुनना किसी सपने जैसा है। Kia की नई Syros EV ठीक यही सुना रही है, और यही वजह है कि लॉन्च के बाद से इसकी सबसे ज़्यादा चर्चा इसी ₹7.99 कीमत के आंकड़े की हो …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products