Redmi AirDots 3 Pro हुए ब्लूटूथ 5.2 और एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi AirDots 3 Pro ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स को Xiaomi द्वारा चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह नए ईयरबड्स फरवरी महीने में लांच किये Redmi AirDots 3 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर पेश किये गये हैं। प्रो वेरिएंट दो कलर ऑप्शन और एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) फीचर के साथ आता है। रेडमी एयरडॉट्स 3 प्रो ईयरबड्स में अल्ट्रा-लो लैटेंसी लिसनिंग मोड भी मौजूद है।

Redmi AirDots 3 Pro की कीमत

Redmi AirDots 3 Pro की कीमत चीन में CNY 299 (लगभग 3,400 रुपये) है। यह ईयरबड्स आइस क्रिस्टल एश और ओब्सिडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। रेडमी एयरडॉट्स 3 प्रो ईयरबड्स की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है, जबकि इसकी सेल 11 जून से शुरू होगी।

Redmi AirDots 3 Pro के फीचर

Redmi AirDots 3 Pro ईयरबड्स 9mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स से लैस हैं और इसमें चार एडजस्टबल साउड इफेक्ट मौजूद है। इसका डिज़ाइन Redmi AirDots 3 से मिलता है, लेकिन इसके चार्जिंग केस का आकार अलग है। रेडमी एयरडॉट्स 3 प्रो तीन माइक के साथ एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह 35dB तक शोर को कम कर देता है। इन ईयरबड्स को एंड्रॉयड और आईओएस पर ब्लूटूश 5.2 कनेक्टिविटी के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, यह ईयरबड्स एक साथ दो डिवाइस पर भी कनेक्ट हो जाता है।

Redmi AirDots 3 Pro की बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि इस ईयरबड्स को सिंगल चार्ज पर 6 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। चार्जिंग केस के साथ इसकी कुल बैटरी कैपेसिटी 28 घंटे तक की है। चार्जिंग केस यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज होता है। इसमें Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है, जो कि 10 मिनट के चार्ज पर 3 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करता है। इसके अलावा आपको कॉल्स और मीडिया कंट्रोल के लिए टच कंट्रोल मिलेगा।

Xiaomi का कहना है कि प्रो मॉडल में 69ms के साथ लो लैटेंसी ऑडियो फीचर की गई है, जो कि गेमिंग के लिए बहुत अच्छा है। Redmi AirDots 3 Pro में वियर डिटेक्शन भी दिया गया है, जो ईयरबड्स को हटाने पर प्लेबैक को रोक देता है। TWS ईयरबड्स में IPX4 वाटर रसिस्टेंट है।

Related Articles

ImageiQOO 16 में पहली बार मिलेगी 2K 165Hz डिस्प्ले, कंपनी ने किया कंफर्म

iQOO ने iQOO 16 की स्क्रीन की पूरी डिटेल Samsung Display के साथ हुए एक साझा इवेंट में खुद जारी कर दी है। पिछले साल आये iQOO 15 में भी 2K रेज़ॉल्यूशन वाला Samsung का ही पैनल था, लेकिन वो M14 मटीरियल पर बना था और 144Hz तक ही जाता था। इस बार पैनल दोनों …

ImageRedmi Buds 3 Pro हुए ब्लूटूथ 5.2 और एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन के साथ लांच, जाने क्या है ख़ास

Redmi AirDots 3 Pro ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स को Xiaomi द्वारा चीन में मई महीने में लांच किया गया था। अब कंपनी ने इन्ही बड्स को ग्लोबाली Redmi Buds 3 Pro के नाम से पेश किया है। 3 Pro वेरिएंट दो कलर ऑप्शन और एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) फीचर के साथ आता है। Redmi Buds …

ImageXiaomi Mi Airdots Pro 2s हुए 24 घंटे के बैटरी बैकअप और के साथ लांच

शाओमी ने अपनी 10th एनिवर्सरी को 6 अप्रैल को आयोजित करते हुए मार्किट में काफी अलग-अलग प्रोडक्ट लांच किये है। Redmi Band, और Xioami TV के अलावा कंपनी ने इवेंट में Mi Airdots Pro 2s इयरबड्स को लांच किया है। यह बड्स पिछलेलांच किये गये Airdots Pro 2 का एक अपग्रेड वर्जन है। Mi Airdots …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Discuss

Be the first to leave a comment.