Redmi A1 बजट स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च से पहले लीक हुई; स्पेसिफिकेशन भी सामने आये

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi कल यानि 6 सितम्बर को भारत में नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन का नाम Redmi A1 है, जिसे कंपनी “life banao A1” टैगलाइन के साथ प्रमोट कर रही है। ये फ़ोन बजट सेगमेंट में आने वाला है, जहां ग्राहक काफ़ी ज़्यादा हैं। कंपनी ने टीज़र इमेज में इसे डिज़ाइन को पूरी तरह से लोगों के सामने दिखा दिया है और ये काफी साधारण डिज़ाइन है। साथ ही सामने आयी कई रिपोर्टों ने इसके स्पेसिफिकेशन और अब कीमतों से भी लॉन्च से पहले ही पर्दा उठा दिया है। ये फ़ोन एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन के साथ 10,000 रूपए से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

ये पढ़ें: 8GB रैम, 256GB स्टोरेज और 44W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मात्र 17,500 रूपए में लॉन्च हुआ Vivo Y35

Redmi A1 डिज़ाइन

सामने आयी रिपोर्ट के अनुसार, ये नया बजट फ़ोन फ्लैट एज और हल्के राउंड यानि गोल कोनों के साथ आएगा। वहीँ रियर पैनल पर चौकोर आकार में कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ड्यूल रियर सेंसर और साथ में एक फ़्लैश लाइट दी गयी है। इसके अलावा नीचे Redmi की ब्रैंडिंग है। फ़ोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ ही आएगा, लेकिन इस पर लैदर टेक्सचर डिज़ाइन मिलेगा। और इसे आप नीले, काले और हरे रंगों में खरीद सकते हैं।

Redmi A1 स्पेसिफिकेशन

लीक हुई रिपोर्टों के अनुसार, Redmi A1 में 6.52-इंच की HD+ डिस्प्ले, ओक्टा कोर MediaTek Helio A22 प्रोसेसर और साथ में 64GB तक की eMMC 5.1 स्टोरेज आने के आसार हैं। हालांकि इसकी रैम और स्टोरेज की जानकारी अभी सामने नहीं आयी है। इस स्मार्टफोन में भी Android 12 पर आधारित MIUI 13 स्किन हो सकती है।

ये पढ़ें: 12,000 रूपए में उपलब्ध बेस्ट स्मार्टफोन

कैमरा की बात करें तो, Redmi A1 में 8MP का प्राइमरी सेंसर, एक सेकेंडरी रियर कैमरा के साथ मिल सकता है। वहीँ सामने की तरफ 5MP सेल्फी सेंसर, वॉटरड्रॉप नौच में आ सकता है। इस सस्ते स्मार्टफोन में भी 5000mah की बैटरी ही आने के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग नहीं होगी। फ़ोन में आपको 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसके अलावा ड्यूल सिम स्लॉट, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.0, टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInfinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa – ₹28,000 में 144Hz स्क्रीन या 7,200mAh बैटरी?

Infinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa: ₹28,000 के बजट में पिछले चार दिनों में दो नए फोन आए हैं। एक है पिछले हफ्ते, 4 सितंबर को लॉन्च हुआ Infinix Hot 70 Pro, जिसके बैक पैनल पर 144Hz स्क्रीन के साथ एक छोटी-सी Active Matrix Cube स्क्रीन है। वहीँ दूसरी तरफ है आज, 7 सितंबर …

ImageRedmi A1+ की लॉन्च डेट लीक; मात्र 7,000 तक की कीमत पर हो सकता है लॉन्च

Xiaomi अपनी A-सीरीज़ में बेहद सस्ता फ़ोन लेकर आने वाला है। इस स्मार्टफोन का नाम Redmi A1+ है, जो भारत में 14 अक्टूबर 2022 को लॉन्च होगा। ये फ़ोन विश्व स्तर पर पहले ही लॉन्च हो चुका है, और अब इसी हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने खुद इस बात की जानकारी …

Image19 अक्टूबर से फिर लौट रही है Flipkart Diwali Sale; 10,000 रूपए से भी कम में ( phones under 10000 ) उपलब्ध हैं ये स्मार्टफोन

Flipkart की Big Diwali Sale 2022 कल यानि 16 अक्टूबर को समाप्त हुई, लेकिन अगर आप इस सेल में शॉपिंग नहीं कर पाएं हैं, तो चिंता ना करें। दिवाली से पहले Flipkart आपको शॉपिंग का एक और मौका दे रहा है और ये मौका है – 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक की नयी …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Discuss

Be the first to leave a comment.