Redmi 14C 5G भारत में लॉन्च: इतनी कम कीमत में 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने भारत में अपना नया एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन Redmi 14C 5G लॉन्च कर दिया है, जो बड़े डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और स्मूथ परफॉरमेंस के साथ आता है। इस फोन को खासकर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिन्हें कम कीमत में एक पावरफुल डिवाइस चाहिए।

इसके 6.9-इंच की बड़ी डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP कैमरा और 6000mAh की दमदार बैटरी इसे अपने सेगमेंट में एक मज़बूत विकल्प बनाते हैं। साथ ही, इस बार Xiaomi ने Android 15 + HyperOS 2 का ताज़ा सॉफ्टवेयर कॉम्बो भी दिया है, जो यूज़र्स को काफी स्मूद अनुभव प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें: Samsung TriFold की कीमत सुनकर उड़ गए होश, क्या ये भारत में आएगा?

कीमत और उपलब्धता

Redmi 14C 5G तीन RAM वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है:

वेरिएंटकीमत
4GB + 128GB₹12,499
6GB + 128GB₹13,999
8GB + 128GB₹15,499

इसमें तीन बैंगनी (Dusk Purple), नीला (Moonlight Blue) और काले (Midnight Black) रंगों के विकल्प उपलब्ध हैं। सेल 11 दिसंबर से Amazon.in, Mi.com और Xiaomi Retail Stores पर शुरू होगी।

Redmi 14C 5G स्पेसिफिकेशन

Redmi 14C 5G में 6.9-इंच का HD+ 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 प्रोसेसर और 4GB/6GB/8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर चलता है और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी शामिल है।

इसके कैमरा सेटअप में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 6000mAh बैटरी, 33W चार्जिंग, साइड फिंगरप्रिंट, IP64 रेटिंग, 5G सपोर्ट, 3.5mm जैक और FM Radio भी मिलता है।

ये भी पढ़ें: realme C85 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और नए फीचर्स ने बढ़ाई चर्चा

  • 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले (1600×720), 120Hz रिफ्रेश रेट, 810 निट्स HBM ब्राइटनेस
  • MediaTek Dimensity 6300 (6nm) चिपसेट, Mali-G57 MC2 GPU
  • 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X रैम
  • 128GB UFS 2.2 स्टोरेज, माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट (1TB तक)
  • Android 15 + HyperOS 2
  • 50MP प्राइमरी (f/1.8), सेकेंडरी रियर सेंसर
  • 8MP फ्रंट कैमरा (f/2.0)
  • साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल सिम, 5G SA/NSA सपोर्ट, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.4, GPS + GLONASS, USB Type-C पोर्ट
  • 6000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग
  • IP64 रेटिंग
  • माप: 171.56×79.49×7.99mm, वज़न: 211 ग्राम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Discuss

Be the first to leave a comment.