realme C85 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और नए फीचर्स ने बढ़ाई चर्चा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने भारत में अपनी C-series का नया स्मार्टफोन realme C85 5G लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी एक बजट 5G मॉडल है। इसमें बड़ा डिस्प्ले, नया realme UI 6.0 (Android 15), और IP69 रेटिंग जैसी खूबियाँ भी मौजूद हैं। आइये इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कीमत और उपलब्धता

realme C85 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है और यह Parrot Purple और Peacock Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

● 4GB + 128GB मॉडल – ₹15,499
● 6GB + 128GB मॉडल – ₹16,999

लॉन्च ऑफर के तौर पर दोनों वेरिएंट्स पर ₹500 का कूपन डिस्काउंट उपलब्ध है, जिससे इफेक्टिव कीमत ₹14,999 और ₹16,499 हो जाती है। इसके साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ₹3,000 का एक्सचेंज ऑफर और 3 महीने का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दिया जा रहा है।

फोन की बिक्री realme.com, Flipkart, और देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: iQOO 15 लॉन्च: डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा में बड़ा बदलाव

realme C85 5G स्पेसिफिकेशन

realme C85 5G में 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर Corning Glass protection भी दिया गया है।

फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मौजूद है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 10GB तक डायनामिक रैम एक्सपेंशन का विकल्प उपलब्ध है। स्टोरेज 128GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। तापमान नियंत्रण के लिए इसमें 5300mm² VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

कैमरा सेटअप में फोन के पीछे 50MP Sony IMX852 सेंसर दिया गया है, जो 1080p 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सक्षम है।

फोन में IP66, IP68 और IP69K सहित मल्टी-लेवल डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है। इसके साथ यह MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने बताया है कि realme C85 5G ने वाटर रेज़िस्टेंस टेस्ट में एक गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) भी हासिल किया है।

ये भी पढ़ें: पहली बार Black Friday Sale में iPhone 16 की कीमत 40k से नीचे

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA, dual-band Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।

डिवाइस में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 45W फ़ास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का वज़न 215 ग्राम है और मोटाई 8.38mm है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageRealme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, पीछे रंग बदलती लाइट और 8000mAh बैटरी

Realme ने आज भारत में अपना नया बजट 5G फोन Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹18,500 रखी गई है, और इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और पीछे की तरफ रंग बदलती AI Pulse Light जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products