पहली बार Black Friday Sale में iPhone 16 की कीमत 40k से नीचे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप लंबे समय से iPhone लेने का मन बना रहे थे, लेकिन कीमत देखकर रुक जाते थे, तो इस बार अपना फोन अपग्रेड करने का सबसे अच्छा मौका है। Black Friday Sale आते ही iPhone 16 की कीमत पर जो गिरावट देखने को मिल रही है, वो सच में साल की सबसे बड़ी प्राइस ड्रॉप कही जा सकती है। Amazon, Flipkart, Croma और Vijay Sales, हर प्लेटफॉर्म पर iPhone 16 पहली बार इतनी सस्ती कीमत में मिल रहा है कि पुराने iPhone यूज़र्स भी तुरंत अपग्रेड करने का मन बना सकते हैं। एक्सचेंज बोनस, बैंक डिस्काउंट और स्पेशल ऑफर्स मिलाकर इसकी इफेक्टिव कीमत अब ₹40,000 से भी नीचे पहुंच रही है।

और हाँ, अगर किसी को थोड़ा नया मॉडल चाहिए तो iPhone 17 भी इस सेल में ऑफर के साथ कुछ कम कीमत पर उपलब्ध है। हालांकि असली गेम तो अभी iPhone 16 का ही है।

ई-कॉमर्स साइट्स Amazon, Flipkart, Croma और Vijay Sales ने इस साल तकरीबन biggest iPhone Black Friday deals उतारी हैं, और शायद ये सेल आपको Apple ecosystem में एंट्री करने का सबसे किफायती मौका दे रहीं हैं।

ये भी पढ़ें: 2025 के Best Compact Phones: ये 6 छोटे स्मार्टफोन भारत में तहलका मचा रहे हैं

iPhone 16 Black Friday Sale

iPhone 16 का लॉन्च प्राइस था ₹79,900, जबकि आज ये Amazon पर ₹66,900 तक आ चुका है। इसके बाद एक्सचेंज बोनस और बैंक डिस्काउंट जोड़ें तो कीमत सीधे ₹36,000–₹40,000 रेंज में पहुँच जाती है। Flipkart और Croma पर भी इसी तरह का प्राइस डिप देखने को मिल रहा है, जहां Croma तो इसे प्रभावी तौर पर ₹39,990 तक दे रहा है।

मेरी राय में – अगर कोई यूज़र best value-for-money iPhone ढूंढ रहे हैं, तो इस वक्त iPhone 16 से बेहतर डील मिलना मुश्किल है। A18 चिपसेट, नया वर्टीकल कैमरा सेटअप और Apple Intelligence सपोर्ट इसे अभी भी एक पावरफुल पैकेज बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: Realme GT 8 Pro vs OnePlus 15: असली फ्लैगशिप किंग कौन निकला?

iPhone 17: भारी अपग्रेड, कीमत 46 हजार से कम

iPhone 17 इस साल सितंबर में आया है और इस सीरीज़ में पहली बार बेस मॉडल में 120Hz ProMotion display दिया गया है, जो कि एक बड़ा अपग्रेड है। A19 चिपसेट, नया सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा, तेज़ 40W चार्जिंग और करीब 11 घंटे की बैटरी लाइफ इसे एक बेहतरीन फ्लैगशिप बनाते हैं।

Croma Black Friday sale में, बैंक कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर्स के बाद इसकी कीमत ₹45,900 तक पहुंच रही है, जो नए मॉडल के लिए काफी aggressive pricing है। हाँ, टेलीफ़ोटो लेंस की कमी ज़रूर है, लेकिन बाकी अपग्रेड इसे एक बहुत संतुलित पैकेज बनाते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

ImageiPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और इस बार iPhone लेने की सोच रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 16 उठाएं या थोड़े पैसे और जोड़कर सीधे iPhone 17। सेल में iPhone 16 करीब ₹59,900 का पड़ रहा है, जबकि iPhone 17 ऑफर्स के साथ ₹70,990 तक …

ImageiPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके …

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

ImageFlipkart GOAT Sale 4 जुलाई से: iPhone 17 से Galaxy S25 Ultra तक, इन फोन पर मिलेगी तगड़ी छूट

Flipkart ने अपनी बड़ी सेल GOAT Sale 2026 की तारीख कन्फर्म कर दी है। यह सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और Flipkart Plus व Black मेंबर्स इसे एक दिन पहले यानि 3 जुलाई से ही एक्सेस कर पाएंगे। इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा iPhone की डील्स को लेकर है, जहाँ सबसे नया …

Discuss

Be the first to leave a comment.