Redmi 10x होगा जल्द ही MediaTek Helio G85 चिपसेट के साथ लांच: रेंडर और फीचर हुए लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही के दिनों में चीन की TENAA साईट पर रेड्मी की एक नयी डिवाइस दिखाई दी थी जिसकी स्पेसिफिकेशन लिस्टिंग की वजह से भी सामने आ चुकी है। लेकिन डिवाइस के नाम से जुडी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली थी लेकिन आज एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार यह डिवाइस जल्द ही लांच होने वाली Redmi 10x 4G होगी। यह Helio G85 चिपसेट के साथ लांच होने वाली पहली डिवाइस होगी। तो चलिए नज़र डालते है फोन की लीक स्पेसिफिकेशन पर:

Redmi 10X के लीक फीचर

अगर लिस्टिंग को देखें तो सामने की तरफ 6.53-इच की IPS डिस्प्ले पंच-होल कट-आउट के साथ दी गयी है। डिस्प्ले यहाँ पर FHD+ रेज़ोलुशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो को सपोर्ट करेगी। डिवाइस की माप देखें तो यह 162.38 x 77.2 x 8.95mm तथा वजन 205 ग्राम होगा।

Redmi 10X 4G

टेलिकॉम लिस्टिंग के हिसाब से फोन में आपको Helio G85 चिपसेट के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलेगा। फोन में आपको माइक्रोSD कार्ड स्लॉट का विकल्प भी मिल सकता है। सॉफ्टवेयर के रूप में MIUI 11 आधारित Android 10 देखने को मिलेगा। लीक हुई दोनों इमेज में आप फोन का डिजाईन भी आसानी से देख सकते है।

Redmi 10X 4G

पॉवर बैकअप के लिए यहाँ 5,020mAh की बड़ी बैटरी 22W फ़ास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के मिलेगी। इसके अलावा कैमरा डिपार्टमेंट की बात करे तो पीछे की तरफ आपको 48MP का प्राइमरी सेंसर रियर साइड में 8MP + 2MP + 2MP के एक्स्ट्रा सेंसरों के साथ दिया गया है। फोन में आपको रियर फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलेगा।

Redmi 10X 4G की कीमत और उपलब्धता

लिस्टिंग में वैसे डिवाइस की कीमत और उपलब्धता से जुडी कोई जानकरी तो नहीं दी गयी है लेकिन उम्मीद ये है की फोन को मार्किट में 1,499 युआन की कीमत में पेश किया जा सकता है। Redmi 10x को Shy Blue, Pine Morning Green और Ice Fog कलर ऑप्शन के साथ लांच किया जा सकता है।

Related Articles

ImageInfinix Note 60 Pro दो नए मेटैलिक रंगों में आया, कीमत वही और साथ में ढेरों फ्री गिफ्ट

Infinix ने अपने Note 60 Pro को दो नए रंगों में पेश कर दिया है, जिनके नाम हैं Mist Titanium और Frost Silver। सबसे अच्छी बात ये कि इसके लिए आपको एक रुपया भी ज़्यादा नहीं देना होगा, कीमत पहले की तरह ₹33,999 से ही शुरू हो रही है। ये दोनों नए रंग पहले से …

ImageRedmi 10X के आधिकारिक टीजर से फोन का ग्रेडिएंट डिजाईन आया सामने

Xiaomi ने अपने Redmi 10X सीरीज को चीन में 26 मई को लांच करने की घोषणा पहले ही कर दी है। कंपनी ने साफ़ कह दिया है की यह डिवाइस MediaTek Dimensity 820 चिपसेट के साथ लांच की जाएगी। अभी डिवाइस के लांच होने में काफी कम समय रह गये है और डिवाइस का नया पोस्टर …

ImageXiaomi की Redmi Note 9 सीरीज होगी 30 अप्रैल को ग्लोबली लांच

ट्विटर पर शाओमी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से Redmi Note 9 सीरीज को लांच करने की घोषणा कर दी है। चीनी कंपनी ने यह साफ़ किया है की डिवाइस को 30 अप्रैल को 20:00 GMT पर पेश किया जायेगा। शाओमी ने इस सीरीज को “The Legend Continues” टैगलाइन के तहत प्रोमोट करने का मन बनाया है। …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products