Realme X2 Pro होगा 20 नवम्बर को इंडिया में लांच: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र आया सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme X2 Pro हाल ही में चीन में लांच किया गया था जिसमे लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 885+ चिपसेट के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 64MP क्वैड-कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है। यह डिवाइस Realme की पहले फ्लैगशिप डिवाइस भी कही जा सकती है और इसके बाद से ही फोन के इंडियन मार्किट में लांच किया जाने की चर्चा शुरू हो गयी थी।

कंपनी ने डिवाइस की लांच डेट तो पहले ही साफ़ आकर दी थी लेकिन आज फ्लिप्कार्ट पर भी इसका एक टीज़र पेज लाइव हो गया है जिसमे वैसे तो डिवाइस का नाम नहीं बताया गया है लेकिन लांच डेट के हिसाब से यह Realme X2 Pro ही होगा।

जैसा ही ऊपर बताया ही जा चूका है ये डिवाइस अपने फ्लैगशिप ग्रेड स्पेसिफिकेशन के साथ मार्किट में काफी कड़ा मुकाबला देगी। तो चलिए फोन के फीचरों पर नज़र डालते है:

Realme X2 Pro के फीचर

सामने की तरफ आपको 91.7% स्क्रीन तू-बॉडी रेश्यो के साथ 6.55-इंच की FHD+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले HDR10, DC Dimming 2.0 के सपोर्ट के साथ दी गयी है। डिस्प्ले के ऊपर V-शेप का नौच भी दिया है जिसमे 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फेस रिकग्निशन की सुविधा भी दी गयी है।

Realme X2 Pro

यह भी पढ़िए: Realme XT रिव्यु (समीक्षा): 64MP के साथ मिड-रेंज फोटोग्राफी का “रियल” लेवल

पीछे की तरफ देखे तो यह क्वैड कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमे 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ आपको एक 8MPअल्ट्रा-वाइड सेंसर, 13MP का टेलीफ़ोटो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया है। Realme X2 लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ आता है। प्रोसेसर के साथ 12GB तक की रैम और 256GB UFS 3.0 स्टोरेज भी मिलती है।

Realme ने यहाँ लिक्विड कुलिंग सपोर्ट के साथ एंड्राइड पाई आधारित Color OS सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है। फोन में पॉवर के लिए 4,000mAH की बड़ी बैटरी के साथ 50W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Realme X2 Pro Master Edition

Realme X2 Pro की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Realme X2 Pro
डिस्प्ले 6.55-इंच, 2400×1080p (20:9); 90Hz, 402 PPI; Fluid AMOLED; गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, 90Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+; Adreno 640
रैम 6GB/8GB/12GB LPDDR4X
स्टोरेज 64GB/128GB/256GB; UFS 3.0
रियर कैमरा 64MP + 13MP+ 8MP +2MP
फ्रंट कैमरा 16MP, F2.0
बैटरी 4000mAh; 50W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई आधारित ColorOS
फिंगरप्रिंट सेंसर ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले सेंसर
अन्य USB टाइप-C, ड्यूल nanoSIM, ड्यूल-स्टीरियो डॉल्बी अट्मोस स्पीकर, GPS,

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: दमदार बैटरी व मैगनेट चार्जिंग या ZEISS का ज़ूम कैमरा, कौन सा है आपके लिए बेहतर?

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: Motorola ने 15 जुलाई को अपना Edge 70 Max भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अब तक के सबसे दमदार बैटरी-और-डिस्प्ले वाले फोनों में से एक है, और इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Vivo का …

Imageआगामी नवम्बर महीने में लांच होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

हमेशा की तरह इस महीने में भी पिछले महीने की तरह कुछ नए स्मार्टफोन भारत ही नहीं अन्य देशों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इनमे से कुछ डिवाइस जैसे Realme X2 Pro के तो मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए है। जबकि कुछ के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्ठी …

ImageRealme X2 Pro होगा इंडिया में 20 नवम्बर को लांच: मीडिया इनवाइट हुए रोल-आउट

Realme X2 Pro हाल ही में चीन में लांच किया गया था जिसमे लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 885+ चिपसेट के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 64MP क्वैड-कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है। यह डिवाइस Realme की पहले फ्लैगशिप डिवाइस भी कही जा सकती है और इसके बाद से ही फोन के इंडियन मार्किट में लांच किया …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

ImagePoco M2 Pro होगा 7 जुलाई को इंडिया में लांच, फ्लिप्कार्ट पर सामने आया टीज़र

Poco ने काफी दिनों से टीज़ करने के बाद आज सुनिश्चित कर दिया है कंपनी अपने Poco M2 Pro को इंडियन मार्किट में 7 जुलाई को लांच करने के लिए तैयार है। आज फ्लिप्कार्ट पर सामने आये टीज़र के अनुसार M2 Pro में आपको क्वैड कैमरा सेटअप के साथ-साथ फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल …

Discuss

Be the first to leave a comment.