Realme भारत में 23 जुलाई को एक ऑनलाइन इवेंट करने जा रहा है। इसमें कंपनी अपने AIoT प्रोडक्ट लॉन्च करेगी जिसमें Realme smartwatches Watch 2, Watch 2 Pro, Realme Buds Wireless 2, Buds Wireless 2 Neo, और Buds Q2 Neo शामिल हैं। Realme का ये इवेंट उसी दिन है, जिस दिन Xiaomi की ब्रांड Poco अपना नया स्मार्टफोन POCO F3 GT भारत में लॉन्च करने जा रही है।
आइये आपको विस्तार से बताते हैं कि Realme जो प्रोडक्ट या wearable भारत में लॉन्च करने जा रही हैं, उनकी विशेषताएं क्या हैं-
Realme smatwatches – Watch 2 और Watch 2 Pro
भारत में दो Realme smartwatches लॉन्च होने जा रही है और इन्हें मलेशिया में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी की ये स्मार्टवॉच, Apple Watch की तरह ही दिखती हैं। Realme Watch 2 में 1.4 इंच की टच डिस्प्ले है और इसमें आपको 100 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे जिनमें आप कुछ कस्टमाइज भी कर सकते हैं और लाइव वॉच फेस भी शामिल हैं। ये स्मार्टवॉच 90 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ आएगी जिसमें बॉक्सिंग, हाइकिंग जैसी गतिविधियां भी शामिल हैं। Realme Watch 2 315mAh बैटरी के साथ 12 दिन की बैटरी लाइफ दे सकती है। साथ ही ये आपको IP68 सर्टिफिकेशन के साथ केवल काले रंग में मिलेगी। आसार हैं कि भारत में इसकी कीमत लगभग 4,000 रूपए होगी।
वहीँ Realme Watch 2 Pro में थोड़ी बड़ी 1.75 इंच की डिस्प्ले होगी। यहां भी आपको 100 से ज्यादा वॉच फेस, स्पोर्ट्स मोड, हार्ट रेट सेंसर, Spo2 सेंसर, इत्यादि फ़ीचर मिलेंगे। लेकिन इसकी बैटरी भी थोड़ी बड़ी है जो एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद 14 दिन का बैटरी बैक-अप देती है। बताया जा रहा है कि भारत में इसे ग्राहक लगभग 5,000 से 5,500 रूपए के बीच खरीद पाएंगे।
Realme EarBuds – Wireless 2, Wireless 2 Neo और Buds Q2 Neo
कंपनी इस बार तीन नए इयरबड्स लेकर आ रही है – दो earbuds की पुष्टि कंपनी ने खुद की है और तीसरा Amazon Listing से सामने आया है। इनमें Realme Buds Wireless 2, Wireless 2 Neo और Buds Q2 Neo शामिल हैं। Wireless 2 नैकबैंड इयरफ़ोन हैं जिनमें Active Noise Cancellation फ़ीचर, Sony LDAC Hi-Res ऑडियो, 88ms लेटेंसी, और 13.6mm के ड्राइवर हैं। इसमें बेस को बेहतर और तेज़ बनाने के लिए The Chainsmokers द्वारा new Bass Boost+ bass enhancement solution दिया गया है। डार्ट चार्ज तकनीक के साथ ये केवल 10 मिनट की चार्जिंग के बाद आपको 12 घंटे काबैटरी बैकअप दे सकते हैं और पूरा चार्ज होने के बाद इन्हें आप नॉन-स्टॉप 22 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी कीमत लगभग 3,500 रूपए हो सकती है।
दूसरी तरफ Realme Buds Wireless 2 Neo भारत में लगभग 1,700 रूपए की कीमत पर दस्तक दे सकते हैं। इनमें थोड़े छोटे ड्राइवर हैं और active noise cancellation फ़ीचर की भी इसमें कमी है। इसमें आपको काले (Kandi Black), हरे (Kandi Green) और पीले (Kandi Yellow) रंग के विकल्प मिलेंगे। फुल चार्ज के बाद ये 17 घंटे तक चलते हैं।
वहीं Realme Buds Q2 Neo को लेकर अभी ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हुई है। लेकिन ये एंट्री-लेवल उत्पाद हो सकता है। Realme ने इस प्रोडक्ट को लेकर कहा है कि ये पहनने में बहुत ज्यादा आरामदायक होगा, डिज़ाइन बहुत बेहतर होगा और लोगों को ये पसंद आएगा। इसकी कीमत को लेकर फिलहाल कोई अनुमान नहीं है।
Realme Pad
Realme के पहले टैबलेट को लेकर फैंस के बीच उत्साह नज़र आ रहा है। इसी बीच इस टैबलेट की पहली बार कुछ तस्वीरें और फ़ीचर भी सामने आये हैं। हालांकि इसके लीक भी तेज़ी से बढ़ रहे हैं, लेकिन ये 23 जुलाई को भारत में शायद नहीं आएगा। इसमें कंपनी अगले महीने में लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि इसमें 10.4 इंच की डिस्प्ले पतले बेज़ेल्स के बीच होगी। साथ ही इसमें नीचे की तरफ एक स्लॉट मौजूद होगा जिसमें stylus दिया गया है।
जी हाँ, आपने सही पढ़ा ! Realme Pad Stylus के साथ आएगा। इसमें सेल्फी के लिए एक कैमरा फ्रंट पर फिट किया गया है और बैटरी 7,100mAh की है। सामने आयी ख़बरों के अनुसार ये 4G सपोर्ट के साथ ही आएगा। इसमें कंपनी सिल्वर और ग्रे दो रंगों के विकल्प दे सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में USB Type-C पोर्ट, एक सिम स्लॉट और माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी शामिल हैं।