Realme Buds Air 5 और Realme Buds Air 5 Pro भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने बुधवार को कई लीक और अटकलों के बाद आखिरकार अपने Realme Buds Air 5 और रियलमी Realme Buds Air 5 Pro भारत में लॉन्च कर दिए। ये लॉन्च Realme 11 सीरीज़ के 2 नए स्मार्टफोन Realme 11 5G और Realme 11X 5G के साथ हुआ है। Realme Buds Air 5 Pro के साथ 50dB का एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन मिलता है। इसके अलावा, वाटर रेजिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है। दोनों ही TWS जल्द ही खरीदने के लिए ई-कॉमर्स और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट व रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

ये पढ़ें: आज चांद पर chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग, टीवी से लेकर YouTube और OTT पर लाइव देख सकते

कीमत

Realme Buds Air 5 Pro को कुछ दिन पहले ही चीन के बाज़ार में उतारा गया था। वहीं, Realme Buds Air 5 को चीन में 28 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। अब अगर भारत में लॉन्च हुए Realme Buds Air 5 की बात करें यह दो रंगों के विकल्प में आता है, जिनमें डीप सी ब्लू और आर्कटिक व्हाइट शामिल हैं। इसे 3,699 रुपये में लॉन्च किया गया है, लेकिन पहली सेल में यह छूट के बाद 3,499 रुपये में मिलेगा। यह 26 अगस्त से Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हो जाएगा।

Realme Buds Air 5 Pro भी दो रंगों के विकल्प में आएंगा, जिनमें स्ट्रल ब्लैक और सनराइज बेज शामिल हैं। यही TWS चीन में 399 युआन (लगभग 4,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था, जबकि भारत में इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। यह पहली सेल के दौरान 4,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस TWS के Pro वर्जन की बिक्री 29 अगस्त से Flipkart, Amazon, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो जाएगी।

ये पढ़ें: OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, 24GB रैम के लिए रहें तैयार

स्पेसिफिकेशन

Realme Buds Air 5 4000Hz अल्ट्रा-वाइडबैंड नॉइज़ रिडक्शन और 50dB एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन के साथ आता है। क्लीयर ऑडियो के लिए TWS में 6 बिल्ट-इन माइक हैं। इसे वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट के लिए IPX5 रेटिंग मिली है। स्टेम डिज़ाइन में आने वाला यह ईयरबड 12.4mm साउंड ड्राइवर सेटअप, डायनामिक बास बूस्ट और Dolby Atmos को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसे सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ पा सकते हैं। इसमें 38 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। यह ईयरबड 45ms लो लेटेंसी, ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और Google फास्ट पेयर को भी सपोर्ट करता है।

अगर गौर से देखें तो Realme Buds Air 5 और Realme Buds Air 5 Pro में लगभग एक जैसी समानताएं हैं। इस TWS के टॉप वैरिएंट को ओवल डिजाइन दिया गया है। इसमें कोएक्सियल डुअल ड्राइवर मिलेगा, जिसका साइज़ 11+6mm है। इसके साथ पर्सनलाइज्ड ऑडियो और 360 डिग्री स्पेशल ऑडियो इफेक्ट मिलता है। Realme Buds Air 5 Pro में Hi-Res ऑडियो और LDAC HD Audio कोडेक का सपोर्ट मिलता है। इसमें भी 6 माइक्रोफोन मिलते हैं, जो कि नॉइज़ कैंसिलेशन से लैस हैं। इस TWS csx 40 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है, जिसमें चार्जिंग केस की भी बैटरी शामिल है। बड्स की बैटरी लाइफ 7 घंटे की है। इस ईयरबड्स में 11mm वूफर और 6 मिमी प्लानर ड्राइवर मिलता है और कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageRajnikanth’s Coolie OTT Release: जानें कब और कहां देखें, Lokesh Kanagaraj की अगली फिल्म में रजनीकांत संग जुड़ेंगे ये दिग्गज

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj’s Coolie) की फिल्म Coolie 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ से पहले फिल्म को लेकर काफी हाइप था और भले ही रिव्यूज़ मिले-जुले रहे हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। अब दर्शकों की नज़रें Coolie OTT release पर …

ImageRealme Watch S Pro और Buds Air Pro Master Edition 23 दिसंबर को होंगे लॉन्च

रियलमी की नई स्मार्टवॉच और नए वायरलेस ब्लूटूथ इयरफोन्स का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी 23 दिसंबर को अपने दो नए प्रॉडक्ट- Realme Buds Air Pro Master Edition TWS इयरबड्स और Realme Watch S Pro को लॉन्च करने वाली है। इन दोनों गैजेट्स को 23 दिसंबर की दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। I …

ImageRealme 11 सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन और Buds Air 5 Pro जल्दी होंगे भारत में लॉन्च

Realme की नयी नंबर सीरीज़ यानि Realme 11 में दो नए स्मार्टफोन और जुड़ने वाले हैं। अब तक केवल लीक में हम Realme 11 के आने की ख़बर सुन रहे थे, लेकिन अब कंपनी ने खुद नए लॉन्च का टीज़र पेश किया है। Realme ने अपने आधिकारिक ट्विटर (अब X है) अकाउंट से एक टीज़र …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.