भारत में 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Coca Cola फ़ोन; किफ़ायती दामों में खरीद सकते हैं आप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अब तक आपने केवल कोल्ड ड्रिंक के नाम पर Coca Cola पिया होगा, लेकिन अब आप Coca Cola फ़ोन भी चला सकते हैं, वो भी 5G नेटवर्क के साथ। दरअसल, Realme ने Coca-Cola के साथ पेरटनेरशिप में एक नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी डिज़ाइन थीम कोका-कोला से प्रेरित है। ये फ़ोन और कोई नहीं, बल्कि Realme 10 Pro Coca-Cola edition है, जिसमें रियर पैनल पर आपको Coca-Cola की ब्रैंडिंग मिलेगी और डिज़ाइन भी काले और लाल रंग का ही है।

इसके लिए कंपनी ने अपनी पैकेजिंग भी बदली है। Realme 10 Pro Coca-Cola edition आपको एक लाला काले रंग के बॉक्स में मिलेगा, जिसमें बड़ा बड़ा Coca-Cola लिखा है और साइड में realme और Coca-Cola की ब्रैंडिंग है। इस बॉक्स में स्टीकर, बोतल ओपनर के आकार की सिम इजेक्टर पिन, फ़ोन, कवर और चार्जर मौजूद हैं। इसके अलावा इस किफ़ायती फ़ोन में आपको 5G चिपसेट नज़र आएगा।

ये पढ़ें: Realme 10 Pro रिव्यु: मिड-रेंज में एक और बेहतर विकल्प ?

ये पढ़ें: Realme 10 Pro+ रिव्यु: एक आकर्षक डिज़ाइन के साथ स्मूथ परफॉरमेंस

Realme 10 Pro Coca-Cola कीमतें और उपलब्धता

Realme की मानें तो ये फ़ोन युवाओं के लिए है और इसीलिए इसकी कीमत 20,000 रूपए तक ही रखी गयी है। Realme 10 Pro Coca-Cola केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट (8GB + 128GB ) में उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 20,999 रूपए है। आप इसे realme.com और Flipkart से खरीद सकते हैं। वहीँ साधारण Realme 10 Pro 8+128GB मॉडल की कीमत 19,999 रूपए है।

Realme 10 Pro Coca-Cola स्पेसिफिकेशन

Realme 10 Pro के मुकाबले इस Realme 10 Pro Coca-Cola एडिशन में डिज़ाइन में काफी अन्तर है, लेकिन स्पेसिफिकेशन लगभग वही हैं। इसमें भी आपको 6.72-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले LCD मिलेगी। इसमें आप 30Hz से 120Hz के बीच रिफ्रेश रेट भी चुन सकते हैं और 680 निट्स तक की ब्राइटनेस है। फ़ोन में चिपसेट भी वही ओक्टा कोर Snapdragon 695 है। इसमें 8GB की LPDDR4X रैम और 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज आपको मिलेगी और ये केवल इसी स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हालांकि माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ आप मेमोरी को 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा की बात करें तो, Realme 10 Pro Coca-Cola एडिशन में 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा Samsung HM6 सेंसर, f/1.75 अपर्चर के साथ और दूसरा 2MP का पोर्टराइर लेंस Micro GC02M1 सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आप सामने लगे 16MP पंच-होल कैमरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फ़ोन में बैटरी भी 5000mAh की है, जो एक दिन के लिए काफी है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग यहां केवल 33W की ही मिलेगी। इसके अलावा इस फ़ोन में 5G सपोर्ट, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11 ax, ब्लूटूथ 5.2, GPS, USB टाइप-सी पोर्ट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, Hi-Res Audio के साथ स्टीरियो स्पीकर, USB टाइप-सी पोर्ट, हाइब्रिड सिम स्लॉट शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApache RTR 160 में अब ट्रैक्शन कंट्रोल, TVS ने अपडेट की पूरी RTR रेंज

Apache RTR की हर बड़ी खबर अब तक इंजन और पावर के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है, और TVS खुद इसे देश की सबसे ताकतवर 160cc मोटरसाइकिल कहती आई है। लेकिन इस बार इंजन को छुआ तक नहीं गया है। आज से डीलरशिप पर पहुंची नई Apache RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 …

ImageRealme 10 Pro Coca-Cola फोन राउंडअप : जाने लाइव स्ट्रीमिंग, स्पेक्स, कीमत इत्यादि

Realme, 10 फरवरी को अपना एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme 10 Pro को लॉन्च करने वाली है। आगामी फोन में पीछे की तरफ प्रतिष्ठित Coca-Cola कंपनी का logo भी है, जिस कारण से ही यह स्मार्टफोन स्पेशल एडिशन की श्रेणी में शामिल हुआ है। कंपनी ने आगामी फोन के डिजाइन को लॉन्च से पहले ही …

Imageमार्च में आ रहा है Coca-Cola फोन, लॉन्च से पहले लीक हुआ फोन का लुक

काफी समय से Cola के फोन को लेकर मार्केट में अफवाहें चल रही हैं। अब, जाने-माने लीकस्टर मुकुल शर्मा ने विशेष रूप से फोन का एक उच्च-गुणवत्ता वाला रेंडर साझा किया है, जो फोन के पूरे बैक डिज़ाइन को दर्शा रहा है। इसके अलावा, मुकुल ने साझा किया है कि Cola फोन इस तिमाही में …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.