Realme 10 Pro Coca-Cola फोन राउंडअप : जाने लाइव स्ट्रीमिंग, स्पेक्स, कीमत इत्यादि

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme, 10 फरवरी को अपना एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme 10 Pro को लॉन्च करने वाली है। आगामी फोन में पीछे की तरफ प्रतिष्ठित Coca-Cola कंपनी का logo भी है, जिस कारण से ही यह स्मार्टफोन स्पेशल एडिशन की श्रेणी में शामिल हुआ है। कंपनी ने आगामी फोन के डिजाइन को लॉन्च से पहले ही टीज कर दिया था, जो डुअल-टोन फिनिश के साथ आएगा। इस डिवाइस की भारत में इस महीने के अंत में बिक्री शुरू होने की भी उम्मीद है। आइए एक नजर डालते हैं Realme 10 Pro Coca-Cola एडिशन की भारत में लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन, इसकी संभावित कीमत, लॉन्च इवेंट और अन्य जानकारियों पर।

यह भी पढ़े :-Oppo Reno 8T : आकर्षक डिज़ाइन के साथ मिल रहे हैं शानदार कैमरा फीचर

Realme 10 Pro Coca-Cola फोन : लॉन्च इवेंट, टाइम, लाइव स्ट्रीम

Realme 10 Pro Coca-Cola फोन 10 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने पुष्टि की है, कि उपयोगकर्ता आधिकारिक लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन देख सकेंगे। भारत में Realme 10 Pro Coca-Cola फोन लॉन्च इवेंट को Realme की आधिकारिक वेबसाइट, YouTube चैनल और कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर देख सकते हैं। लॉन्च इवेंट 10 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा।

Realme 10 Pro Coca-Cola फोन : कीमत (अनुमानित)

Realme 10 Pro के आधिकारिक मूल्य की घोषणा 10 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में की जाएगी। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी, अगर Realme इस विशेष संस्करण वाले फोन को मानक संस्करण की तुलना में थोड़ी अधिक कीमत पर लॉन्च करेगा। मानक Realme 10 Pro की शुरुआती कीमत 6GB + 128GB स्टोरेज विकल्प के लिए 18,999 रुपये है। वहीं इसके 8GB रैम विकल्प की कीमत 19,999 रुपये है।

हम भारत में Realme 10 Pro Coca-Cola स्पेशल एडिशन फोन की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होने की उम्मीद कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :-गेम चेंजर बनेगा Jio Media Cable; टीवी पर फ्री में स्ट्रीम कर पाएंगे सबकुछ

Realme 10 Pro Coca-Cola फोन : बिक्री तिथि (अनुमानित)

Realme 10 Pro के Coca-Cola वेरिएंट की बिक्री लॉन्च होने के पहले ही हफ्ते के भीतर शुरू हो सकती है। इसलिए, हम उम्मीद कर सकते हैं कि Realme 10 Pro का स्पेशल एडिशन वेरिएंट भारत में 17 फरवरी या उससे पहले बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आधिकारिक बिक्री तिथि की घोषणा 10 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में की जाएगी।

Realme 10 Pro Coca-Cola फोन : स्पेक्स (अनुमानित)

स्पेशल डिज़ाइन

Realme 10 Pro Coca-Cola संस्करण की मुख्य विशेषता इसका डिज़ाइन है। फोन के बैक पर डुअल-टोन फिनिश होने की पुष्टि की गई है। डुअल-कैमरा सेटअप के लिए फोन के पीछे दो सर्कुलर रिंग्स हैं। कैमरा सेंसर के बगल में एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। फोन का रंग ब्लैक और रेड है। स्मार्टफोन के पीछे के पैनल में Coca-Cola की ब्रांडिंग की गयी है।

आउट ऑफ द बॉक्स सॉफ्टवेयर

Realme 10 Pro Coca-Cola एडिशन में Realme UI 4.0 है, जो Android 13 पर आधारित है। कुछ खास टच देने के लिए फोन में एक खास थीम दी गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि नेटिव ऐप्स में एक कस्टम आइकन है। इसके अलावा, Realme ने कहा कि डिवाइस को एक विशेष कोका-कोला रिंगटोन भी मिलेगा।

स्पेशल 80s कैमरा फ़िल्टर

Realme 10 Pro स्पेशल एडिशन में 80 के दशक का अनोखा कोला फिल्टर मिलेगा। यह फोन के मानक संस्करण में उपलब्ध अन्य कैमरा सुविधाओं के साथ ही होगा। डिवाइस में कस्टम बॉटल-ओपनिंग शटर साउंड और सुपर ग्रुप पोर्ट्रेट फीचर भी मिलेगा।

अन्य स्पेसिफिकेशन्स

Realme 10 Pro के Coca-Cola संस्करण में 6.72-इंच की IPS LCD स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हो सकती है। जिसमें फ्रंट कैमरे के लिए शीर्ष केंद्र में पंच कटआउट होगा। डिवाइस में डिस्प्ले के चारों ओर काफी पतले बेज़ल देखने को मिलेंगे।

आगामी फोन में Qualcomm Snapdragon 695 SoC है। डिवाइस, 8GB रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलने की सम्भावना है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

फोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 108MP का मेन कैमरा सेंसर और 2MP का पोर्ट्रेट सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा होगा। डिवाइस साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ भी आएगा।

यह भी पढ़े :-144Hz डिस्प्ले के साथ भारत का पहला टैबलेट है OnePlus Pad, OnePlus Buds Pro 2 ने भी दी दस्तक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Imageमार्च में आ रहा है Coca-Cola फोन, लॉन्च से पहले लीक हुआ फोन का लुक

काफी समय से Cola के फोन को लेकर मार्केट में अफवाहें चल रही हैं। अब, जाने-माने लीकस्टर मुकुल शर्मा ने विशेष रूप से फोन का एक उच्च-गुणवत्ता वाला रेंडर साझा किया है, जो फोन के पूरे बैक डिज़ाइन को दर्शा रहा है। इसके अलावा, मुकुल ने साझा किया है कि Cola फोन इस तिमाही में …

ImageiPhone SE 3 इस कीमत पर जल्दी हो सकता है भारत में लॉन्च

Apple जल्दी ही स्प्रिंग इवेंट रख सकता है। आसार हैं कि ये इवेंट मार्च या अप्रैल में हो सकता है और इसी इवेंट में कंपनी अपना सबसे सस्ता iPhone लॉन्च करेगी। जी हाँ! आप सही अंदाज़ा लगा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं – iPhone SE 3 की। Apple की तरफ से ये एक …

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

Discuss

Be the first to leave a comment.