Home रिव्यु Realme 9 4G रिव्यु: एक अच्छा किफ़ायती, लेकिन 4G फ़ोन

Realme 9 4G रिव्यु: एक अच्छा किफ़ायती, लेकिन 4G फ़ोन

0

Realme 9 4G: रिव्यु समरी

सम्पादक की रेटिंग: 3.8/5

डिज़ाइन

डिस्प्ले

कनेक्टिविटी

परफॉरमेंस

बैटरी

कैमरा

Rating: 3.5 out of 5.

Rating: 3.5 out of 5.

Rating: 3.5 out of 5.

Rating: 4 out of 5.

Rating: 4.5 out of 5.

Rating: 3.5 out of 5.

खूबियाँ

  • अच्छी फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले 
  • 108MP प्राइमरी कैमरा
  • लेटेस्ट Android वर्ज़न
  • 5000mAh बैटरी, 33W चार्जिंग

खामियां

  • HDR सपोर्ट नहीं है
  • अल्ट्रा-वाइड कैमरा की एवरेज परफॉरमेंस
  • 5G कनेक्टिविटी नहीं

Realme ने Realme 9 सीरीज़ में अब तक भारत में कई स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं, जिनमें Realme 9 Pro, Realme 9 Pro+, Realme 9 SE और Realme 9 5G शामिल हैं। इनके बाद कंपनी इस सीरीज़ में सबसे सस्ता स्मार्टफोन Realme 9 4G लेकर आयी है, जिसकी ख़ासियत है इस कीमत पर मिलने वाला 108MP का कैमरा। इसके अलावा फ़ोन में AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर भी दिए गए हैं। हालांकि पेपर पर स्पेसिफिकेशन काफी अच्छे हैं, लेकिन क्या वाकई में ये फ़ोन आपको इतनी ही अच्छी परफॉरमेंस देने में कामयाब है ?

आइये, इस सवाल का जवाब ढूंढते हैं, हमारे इस Realme 9 के रिव्यु में। 


अनबॉक्सिंग | कीमतें और स्पेसिफिकेशन | डिज़ाइन | डिस्प्ले | परफॉरमेंस | कैमरा | बैटरी | वर्डिक्ट |


Realme 9 4G रिव्यु: अनबॉक्सिंग

Realme 9 4G एक साधारण कार्डबोर्ड यानि गत्ते के बॉक्स में आया है। Realme के बाकी स्मार्टफोन बॉक्स की तरह, ये भी पीले रंग का ही बॉक्स है, जिस पर सामने 9 नंबर काफी बड़ा बड़ा लिखा है और नीचे realme की ब्रैंडिंग है। बॉक्स पर पिछली तरफ फ़ोन के नाम के साथ कुछ मुख्य फ़ीचर छपे हुए हैं। और बॉक्स को खोलने पर आपको इसमें निम्नलिखित चीज़ें मिलेंगी। 

  • Realme 9 स्मार्टफोन (स्क्रीन पर प्रोटेक्टिव फिल्म के साथ)
  • USB Type-C केबल 
  • चार्जर 
  • TPU केस 
  • SIM इजेक्टर टूल 
  • क्विक गाइड/ डॉक्यूमेंटेशन 

ये पढ़ें: Samsung Galaxy F23 5G रिव्यु

ये पढ़ें: Realme 9 Pro Plus रिव्यु: क्या वाकई में मिड-रेंज चैंपियन है?


Realme 9 4G कीमतें और स्पेसिफिकेशन

माप और वज़न: 160.2×73.3×7.99mm; 178 ग्राम
डिस्प्ले: 6.4 इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स तक ब्राइटनेस 
चिपसेट: Snapdragon 680 चिपसेट
GPU: Adreno 610 GPU
RAM: 8GB तक की रैम
स्टोरेज: 128GB स्टोरेज
रियर कैमरे: प्राइमरी सेंसर: 108MP, अल्ट्रा-वाइड: 8MP, डेप्थ सेंसर: 2MP
फ्रंट कैमरा: 16MP
बैटरी: 5000mAh, 33W फ़ास्ट चार्जिंग
सॉफ्टवेयर: Android 12 + realmeUI 3.0

Realme 9 4G कीमतें और उपलब्धता 

इस स्मार्टफोन को आप दो स्टोरेज वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इसमें तीन रंग सामने आये हैं, जिनमें सुनहरा (Sunburst Gold), सफ़ेद (Stargaze White), और काला (Meteor Black) रंग शामिल हैं। 

  • 6/128GB – 17,999 रूपए (लॉन्च ऑफर, 15,999 रूपए)
  • 8/128GB – 18,999 रूपए (लॉन्च ऑफर, 16,999 रूपए)

Realme 9 4G रिव्यु: डिज़ाइन

ये स्मार्टफोन पॉलीकार्बोनेट (प्लास्टिक) )की बॉडी के साथ आता है। फ़ोन में तीन रंग हैं – Sunburst Gold (सुनहरा), सफ़ेद (Stargaze White) और काले (Meteor Black)। हमारे पास जो मॉडल है, वो  का डिज़ाइन प्रीमियम है Sunburst Gold है। फ़ोन में रियर पैनल ग्लॉसी है और देखने में अच्छा लगता है। लाइट पड़ने पर आपको इसमें ऑरेंज (नारंगी) रंग के अलग-अलग शेड देखने को मिलेंगे। हालांकि रियर पैनल पर उँगलियों के निशान, हमारे पहली ही बार पकड़ने पर छप गए। हालांकि फ़ोन के साथ आने वाले TPU कवर से ये समस्या दूर हो जाती है। 

फ़ोन में रियर पैनल पर ऊपर एक ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा के साथ एक LED फ़्लैश लाइट भी है। नीचे की तरफ realme की ब्रैंडिंग है। इसे पलटने पर आपको सामने 6.4 इंच की स्क्रीन नज़र आएगी, जिसमें ऊपर बायीं ओर पंच-होल सेल्फी कैमरा मिलता है। फ़ोन के चारों तरफ सिल्वर यानि स्लेटी रंग का फ्रेम है, जिसमें दायीं एज पर पावर बटन और बायीं एज पर  SIM ट्रे मौजूद है। अच्छी बात ये है कि यहां आपको इस ट्रे में तीन स्लॉट मिलते हैं, एक माइक्रो एसडी स्लॉट के लिए और दो सिम के लिए। 

इसके अलावा निचली (bottom) एज पर बायीं तरफ से दायीं तरफ को 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रोफोन, Type-C पोर्ट, और स्पीकर ग्रिल फिट किये गए हैं। ऊपर भी आपको एक और माइक्रोफोन मिलता है। 

फ़ोन हाथ में पकड़ने पर एक स्मूथ और सॉफ्ट (कोमल) अनुभव देता है और इसे स्क्रीन साइज़ के कारण आप इसे आसानी से एक हाथ से ऑपरेट भी कर पाएंगे। 

वैसे, हमारे पास जो Gold रंग में वैरिएंट है, ये युवा वर्ग के अनुसार है। लेकिन अगर आपको सादगी पसंद है, तो आप इसे सफ़ेद और काले रंग में उपलब्ध मॉडलों को चुन सकते हैं। कुल मिलाकर, फ़ोन का डिज़ाइन अच्छा है और ये 7.99mm के साथ काफी स्लिम और 178 ग्राम के साथ काफी हल्का भी है। 

Realme 9 4G रिव्यु: डिस्प्ले 

Realme 9 4G में 6.4 इंच की फुल एचडी+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गयी है। स्क्रीन में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी मिलती है। स्क्रीन काफी ब्राइट है और रंग अच्छे नज़र आते हैं, लेकिन डायनामिक रेंज थोड़ी कम है। बाहर तेज़ रौशनी में भी स्क्रीन देखने में कोई परेशानी नहीं आती, लेकिन आपको वहाँ ब्राइटनेस फुल रखनी होगी। बाहर की रौशनी में ये काफी रिफ्लेक्ट भी करती है, यानि इसमें शीशे की तरह अपना चेहरा काफी नज़र आता है। आप इसे ऑटो ब्राइटनेस के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ये अच्छा काम करता है। 

फ़ोन में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है, साथ ही इसमें स्टैण्डर्ड मोड के साथ आप 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ भी चला सकते हैं। 90Hz के साथ भी जब आप फ़ोन इस्तेमाल करते हैं, तो स्क्रॉलिंग करते वक़्त ये 90Hz पर रहता है। बाकी गेमिंग के दौरान, वीडियो देखते समय, ये अपने आप ही ऐप के अनुसार 60Hz पर स्विच कर लेता है। हमने वीडियो कंटेंट भी देखा और हमारा अनुभव ठीक रहा, लेकिन HDR सपोर्ट का ना होना एक कमी है। लेकिन कीमत को देखते हुए इसे नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। 

इसके अलावा इसमें आपको Widevine L1 सपोर्ट है, तो आप OTT ऐप्स पर फुल एचडी में कंटेंट देख सकते हैं।

ये पढ़ें: Oppo Reno 7 Pro 5G रिव्यु

Realme 9 4G रिव्यु: परफॉरमेंस 

Realme 9 4G में ओक्टा कोर Snapdragon 680 6nm चिपसेट है। इसमें 4 Kryo Gold कोरों की क्लॉक स्पीड 2.4 GHz है और बाकी 4  Kryo Silver कोरों की क्लॉक स्पीड 1.9 GHz है। साथ ही Adreno 610 GPU मौजूद है। 

फ़ोन पर रोज़मर्रा के काम आसानी से पूरे होते हैं। कई ऐप्स डाउनलोड की हमने, मल्टीटास्किंग, Youtube, Prime ऐप्स पर वीडियो कंटेंट देखा, सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल, कॉलिंग सब कुछ पूरा दिन आराम से चला। गेमिंग की बात करें तो, ये फ़ोन गेमिंग के लिए नहीं है। इस पर हमने call of duty mobile खेला। सबसे पहली बात कि सेटिंग्स में आप ग्राफ़िक्स और फ्रेम रेट, दोनों को high पर नहीं रख सकते। जैसे ही आप फ्रेम रेट हाई चुनते हैं, ये ग्राफ़िक्स को मीडियम कर देगा और आप ग्राफ़िक्स को Max या high पर करेंगे को फ्रेम रेट मीडियम पर चला जाता है। गेमिंग बहुत ज़्यादा स्मूथ नहीं है। हालांकि सेटिंग्स में दोनों को मीडियम रखकर आप इस पर कुछ समय ये हैवी गेम खेल सकते हैं। 

लेकिन एक लम्बे गेमिंग के बाद ये फ़ोन गर्म हो जाता है। हमने इस पर CPU थ्रोटल टेस्ट किया, जिस दौरान ये रियर कैमरा मॉड्यूल के पास से गर्म हो गया। हालांकि ये चिंताजनक नहीं है।

हमने इस पर कुछ टेस्ट किये हैं, जिनके नतीजे आप तस्वीर में देख सकते हैं –

ऑडियो परफॉरमेंस की बात की जाए, तो इसमें एक ही स्पीकर है, जो काफी लाउड है। स्क्रीन पर दिखने वाले कंटेंट और स्पीकर की आवाज़ की जुगलबंदी अच्छी है। आपको अन्य स्पीकरों की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा आप यहां ऑडियो जैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

फ़ोन पर कॉलिंग भी अच्छी चलती है। दूसरी तरफ से बोल रहे व्यक्ति की आवाज़ साफ़ और बिना किसी रूकावट के सुनाई देती है। 

अच्छी बात ये हैं कि इस कीमत पर  यहाँ कंपनी ने लेटेस्ट Android वर्ज़न दिया है और साथ में realmeUI 3.0 है। जबकि इसी कीमत पर उपलब्ध Redmi Note 11 Pro और Moto G60 जैसे फ़ोन Android 11 के साथ आते हैं। फ़ोन की UI क्लीन और सादा है। हालांकि ब्लोटवेयर भी है। कई ऐप्स पहले से फ़ोन में मौजूद हैं, लेकिन आप उन्हें अनइंस्टॉल कर सकते हैं। 

फ़ोन में दायीं साइड पर स्मार्ट साइडबार है, जिसमें आपको रीसेंट (हाल ही में इस्तेमाल की हुई) ऐप्स मिलती हैं, लेकिन यहां आप इन्हें अपनी ज़रुरत अपने अनुसार बदल भी सकते हैं। बायीं तरफ से दायीं तरफ स्लाइड करते ही सीधे गूगल डिस्कवर (Google Discover) फीड खुल जाती है।

Realme 9 4G रिव्यु: कैमरा 

Realme 9 4G में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद हैं। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का हैं जो भरपूर रौशनी में अच्छी डिटेल्स, और रंगों के साथ अच्छी फोटो कैप्चर करता है। ये तस्वीरें क्रिस्प है, लेकिन रंग थोड़े आर्टिफिशियल हो जाते हैं। उदाहरण के लिए ये पत्तों के हरे रंग को कुछ ज़्यादा ही हरा कर देता है और काले रंग को बहुत ज़्यादा काला। 

फ़ोन में दूसरा सेंसर 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इससे ली गयी तस्वीरों में रंग बिल्कुल प्राकृतिक आते हैं, लेकिन डिटेल कम हो जाती है। लो-लाइट में वाइड-एंगल से ली गयी फोटो में नॉइज़ काफी नज़र आती है। 

इसके अलावा इसमें 2MP का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है, जो कि अच्छी लाइट में अच्छे शॉट्स लेने में कामयाब रहा। 

इस स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा 16MP का है, जो बाहर की रौशनी में अच्छे शॉट लेता है, डिटेल्स काफी मिल जाती हैं। लेकिन इंडोर शॉट्स में काफी ग्रेनी (नॉइज़ दिखती है) नज़र आती है। लो-लाइट में इसका परफॉरमेंस ठीक-ठाक कहा जा सकता है। 

फ़ोन में आपको एक स्ट्रीट फोटोग्राफी मोड भी दिया है, जो प्राकृतिक रंग के साथ तस्वीरें लेता है और इसकी परफॉरमेंस भी कीमत के अनुसार ठीक है। इसके अलावा यहां आपको पोर्ट्रेट, 100MP मोड, नाईट मोड, Pro मोड, टाइम-लैप्स भी मिलते हैं। 

ये पढ़ें: Samsung Galaxy F23 5G रिव्यु

Realme 9 4G रिव्यु: बैटरी 

Realme 9 4G में 5000mAh की बैटरी है और 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट। फ़ोन का बैटरी बैकअप काफी अच्छा है। पूरे दिन के इस्तेमाल के बाद भी इसमें लगभग 30% बैटरी बच गयी। आप हैवी यूज़र हैं तब भी ये 1 दिन आराम से चलेगी। फ़ोन के साथ आने वाले चार्जर से बैटरी 0 से 55% तक मात्र आधे घंटे में चार्ज हो गयी और 100% तक चार्ज होने में लगभग 1 घंटे 15 मिनट का समय लगा। 

हमारे PC Mark बैटरी टेस्ट में ये फ़ोन 13 घंटे और 59 मिनट तक चला, जो कि काफी अच्छा परफॉरमेंस है। 

हालांकि इस कीमत पर आपको इससे ज़्यादा फ़ास्ट चार्जिंग भी मिल सकती है। लेकिन असल में इस्तेमाल करने में बहुत अंतर आपको नहीं दिखेगा। 

कुल मिलाकर इस कीमत में फ़ोन की बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग काफी अच्छी है।  

रिव्यु वर्डिक्ट: क्या आपको Realme 9 4G खरीदना चाहिए ?

Realme 9 4G का डिज़ाइन कीमत के अनुसार अच्छा है। फ़ोन में AMOLED स्क्रीन 90Hz के साथ दी गयी है। हालांकि इसी कीमत पर Redmi Note 11 Pro 4G में 120Hz डिस्प्ले मौजूद है, लेकिन 90/120Hz पर इस कीमत में बहुत ख़ास अंतर नहीं है। साथ ही Redmi के इस फ़ोन में Android 11 मिलता है, जबकि Realme ने इस किफ़ायती स्मार्टफोन को Android 12 पर realmeUI स्किन के साथ पेश किया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको 108MP का कैमरा, 5000mAh की बैटरी, 33W फ़ास्ट चार्जिंग, 16MP सेल्फी AI कैमरा जैसे फ़ीचर भी मिलते हैं। साथ ही लॉन्च ऑफर के चलते इस पर फिलहाल 2,000 की छूट भी है। तो इस कीमत पर ये एक अच्छा 4G फ़ोन है, लेकिन 4G है।

लेकिन अगर आप 108MP कैमरा को हटा दें, तो इसी कीमत में Realme 9 SE 5G, Realme 9 Pro 5G, Poco X4 Pro, जैसे फ़ोन भी उपलब्ध हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version